Go To Mantra
Viewed 425 times

त्वमी॑शिषे वसुपते॒ वसू॑नां॒ त्वं मि॒त्राणां॑ मित्रपते॒ धेष्ठ॑:। इन्द्र॒ त्वं म॒रुद्भि॒: सं व॑द॒स्वाध॒ प्राशा॑न ऋतु॒था ह॒वींषि॑ ॥

English Transliteration

tvam īśiṣe vasupate vasūnāṁ tvam mitrāṇām mitrapate dheṣṭhaḥ | indra tvam marudbhiḥ saṁ vadasvādha prāśāna ṛtuthā havīṁṣi ||

Mantra Audio
Pad Path

त्वम्। ई॒शि॒षे॒। व॒सु॒ऽप॒ते॒। वसू॑नाम्। त्वम्। मि॒त्राणा॑म्। मि॒त्र॒ऽप॒ते॒। धेष्ठः॑। इन्द्र॑। त्वम्। म॒रुत्ऽभिः॑। सम्। व॒द॒स्व॒। अध॑। प्र। अ॒शा॒न॒। ऋ॒तु॒ऽथा। ह॒वींषि॑ ॥ १.१७०.५

Rigveda » Mandal:1» Sukta:170» Mantra:5 | Ashtak:2» Adhyay:4» Varga:10» Mantra:5 | Mandal:1» Anuvak:23» Mantra:5


SWAMI DAYANAND SARSWATI

फिर उसी विषय को अगले मन्त्र में कहा है ।

Word-Meaning: - (वसूनाम्) किया है चौबीस वर्ष ब्रह्मचर्य जिन्होंने और जो पृथिव्यादिकों के समान सहनशील हैं उन (वसुपते) हे धनों के स्वामी ! (त्वम्) तुम (ईशिषे) ऐश्वर्यवान् हो वा ऐश्वर्य्य बढ़ाते हो। हे (मित्राणाम्) मित्रों में (मित्रपते) मित्रों के पालनेवाले श्रेष्ठ मित्र ! (त्वम्) तुम (धेष्ठः) अतीव धारण करनेवाले होते हो। हे (इन्द्र) परमैश्वर्य्य के देनेवाले ! (त्वम्) तुम (मरुद्भिः) पवनों के समान वर्त्तमान विद्वानों के साथ (संवदस्व) संवाद करो। (अध) इसके अनन्तर (ऋतुथा) ऋतु-ऋतु के अनुकूल (हवींषि) खाने योग्य अन्नों को (प्र, अशान) अच्छे प्रकार खाओ ॥ ५ ॥
Connotation: - जो धनवान् सबके मित्र बहुतों के साथ संस्कार किये हुए अन्नों को खाते और विद्या से परिपूर्ण विद्वानों के साथ संवाद करते हैं, वे समर्थ और ऐश्वर्य्यवान् होते हैं ॥ ५ ॥इस सूक्त में विद्वानों के गुणों का वर्णन होने से इस सूक्त के अर्थ की पिछले सूक्त के अर्थ के साथ सङ्गति है, यह जानना चाहिये ॥यह एकसौ सत्तरवाँ सूक्त और दशवाँ वर्ग समाप्त हुआ ॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

वसुपति व मित्रपति का पूजन त्

Word-Meaning: - १. 'अगस्त्य' इन्द्र का आराधन करते हुए कहता है कि हे (वसुपते) = सब धनों के स्वामिन् ! (त्वम्) = आप ही (वसूनाम् ईशिषे) = सब धनों के ईश हो । हे (मित्रपते) = सब मित्रों के रक्षक प्रभो ! (त्वम्) = आप ही (मित्राणाम्) = अपने को पापों व मृत्यु से बचानेवालों के [प्रमीतेः त्रायते], (धेष्ठः) = अधिक-से-अधिक उत्तमता से धारण करनेवाले हो । वस्तुतः आप ही सब वसुओं को प्राप्त कराके हमें पापों व मृत्यु से बचने के योग्य बनाते हो। २. हे (इन्द्र) = परमैश्वर्यशालिन् प्रभो ! (त्वम्) = आप (मरुद्भिः) = हम मितरावी व क्रियाशील पुरुषों के साथ (संवदस्व) = अनुकूल होओ। हमें सदा आपकी प्रेरणा प्राप्त हो और (अध) = अब आप (ऋतुथा:) = समय-समय के अनुसार (हवींषि) = हमारी हवियों को (प्राशान) = ग्रहण करनेवाले हों। हम आपकी प्रेरणा को प्राप्त करके सदा हविवाले बनें [हु दानादनयोः] त्यागपूर्वक अदन ही हमारे जीवन का सूत्र हो। इसी से तो हम आपके अधिक-से-अधिक समीप प्राप्त होनेवाले होंगे ।
Connotation: - भावार्थ- प्रभु ही सब वसुओं के द्वारा हमारा धारण करते हैं। प्रभु - प्रेरणा को सुनते हुए हम हविर्मय जीवनवाले हों ।
Cross References: विशेष – सूक्त का सार यह है कि मनुष्य व्रती हो [१] । प्रभु के सहाय से अध्यात्म-संग्राम में विजयी हो [२] । थोड़ी देर के लिए प्रतिदिन प्रभु का ध्यान अवश्य करना [३] । ज्ञानयज्ञ के द्वारा प्रभु की उपासना करना [४] । उस प्रभु को ही सब वसुओं का पति जानना [५] । अगले सूक्त का ऋषि भी अगस्त्य ही है -

SWAMI DAYANAND SARSWATI

पुनस्तमेव विषयमाह ।

Anvay:

हे वसूनां वसुपते त्वमीशिषे। हे मित्राणां मित्रपते त्वं धेष्ठो भवसि। हे इन्द्रं त्वं मरुद्भिः सह संवदस्वाध त्वमृतुथा हवींषि प्राशान ॥ ५ ॥

Word-Meaning: - (त्वम्) (ईशिषे) ऐश्वर्यं करोषि (वसुपते) वसूनां धनानां पालक (वसूनाम्) कृतचतुर्विंशतिवर्षब्रह्मचर्याणां पृथिव्यादिवत् क्षमादिधर्मयुक्तानाम् (त्वम्) (मित्राणाम्) सुहृदाम् (मित्रपते) मित्राणां पालक (धेष्ठः) अतिशयेन धाता (इन्द्र) परमैश्वर्यप्रद (त्वम्) (मरुद्भिः) वायुवद्वर्त्तमानैर्विद्वद्भिः सह (सम्) (वदस्व) (अध) अनन्तरम् (प्र) (अशान) भुङ्क्ष्व (ऋतुथा) ऋत्वनुकूलानि (हवींषि) अत्तुं योग्यान्यन्नानि ॥ ५ ॥
Connotation: - ये धनवन्तः सर्वेषां सुहृदो बहुभिः सह संस्कृतान्यन्नानि भुञ्जते विद्यावृद्धविद्वद्भिः सह संवदन्ते ते समर्था ऐश्वर्यवन्तो जायन्ते ॥ ५ ॥।अस्मिन् सूक्ते विद्वद्गुणवर्णनादेतदर्थस्य पूर्वसूक्तार्थेन सह सङ्गतिरस्तीति वेद्यम् ॥इति सप्तत्युत्तरं शततमं सूक्तं दशमो वर्गश्च समाप्तः ॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Indra, spirit of the universe, master of the worlds, lord protector of the sustainers of life, highest wielder of the wealth of the world, you rule, govern and ordain the honour and grandeur of existence. Lord protector of friends and friends of life, you rule, govern and ordain all the powers and energies that protect, preserve and promote the evolution and onward march of life and humanity. Lord of knowledge and power, speak to the Maruts, dynamic powers of nature and humanity, accept our offers of oblations, consume them in the yajna fire, and create the life-giving vapours of energy and showers of rain according to the seasons.

ACHARYA DHARMA DEVA VIDYA MARTANDA

The company of the learned makes wealthy more prosperous.

Anvay:

O INDRA ! you are the Lord of riches and of the Brahmacharis. They observe Brahmacharya (celibacy) up to to the age of 24 years and are endowed with forgiveness and other virtues. Like the earth etc., you are the protector of friends and their best upholder. You speak lovingly with the learned men who are mighty like the winds and then partake of food according to the varying seasons.

Word-Meaning: - N/A
Connotation: - Those rich people who are friendly to all and share good and well cooked food along with others and who discuss and exchange notes with high learned and experienced persons, become capable and prosperous.

MATA SAVITA JOSHI

N/A

Word-Meaning: - N/A
Connotation: - जे धनवान, सर्वांचे मित्र, संस्कार केलेले अन्न खातात व विद्येने परिपूर्ण असलेल्या विद्वानांबरोबर संवाद साधतात ते समर्थ व ऐश्वर्यवान असतात. ॥ ५ ॥