Go To Mantra

इ॒यं वेदि॒: परो॒ अन्त॑: पृथि॒व्या अ॒यं य॒ज्ञो भुव॑नस्य॒ नाभि॑:। अ॒यं सोमो॒ वृष्णो॒ अश्व॑स्य॒ रेतो॑ ब्र॒ह्मायं वा॒चः प॑र॒मं व्यो॑म ॥

English Transliteration

iyaṁ vediḥ paro antaḥ pṛthivyā ayaṁ yajño bhuvanasya nābhiḥ | ayaṁ somo vṛṣṇo aśvasya reto brahmāyaṁ vācaḥ paramaṁ vyoma ||

Mantra Audio
Pad Path

इ॒यम्। वेदिः॑। परः॑। अन्तः॑। पृ॒थि॒व्याः। अ॒यम्। य॒ज्ञः। भुव॑नस्य। नाभिः॑। अ॒यम्। सोमः॑। वृष्णः॑। अश्व॑स्य। रेतः॑। ब्र॒ह्मा। अ॒यम्। वा॒चः। प॒र॒मम्। विऽओ॑म ॥ १.१६४.३५

Rigveda » Mandal:1» Sukta:164» Mantra:35 | Ashtak:2» Adhyay:3» Varga:20» Mantra:5 | Mandal:1» Anuvak:22» Mantra:35


Reads 727 times

SWAMI DAYANAND SARSWATI

फिर उसी विषय को अगले मन्त्र में कहा है ।

Word-Meaning: - हे मनुष्यो ! तुम (पृथिव्याः) भूमि का (परः) पर (अन्तः) भाग (इयम्) यह (वेदिः) जिसमें शब्दों को जानें वह आकाश और वायु रूप वेदि, (अयम्) यह (यज्ञः) यज्ञ (सूर्य) (भुवनस्य) भूगोल समूह का (नाभिः) आकर्षण से बन्धन, (अयम्) यह (सोमः) सोमलतादि रस वा चन्द्रमा (वृष्णः) वर्षा करने और (अश्वस्य) शीघ्रगामी सूर्य के (रेतः) वीर्य के समान, और (अयम्) यह (ब्रह्मा) चारों वेदों का प्रकाश करनेवाला विद्वान् वा परमात्मा (वाचः) वाणी का (परमम्) उत्तम (व्योम) अवकाश है उनको यथावत् जानो ॥ ३५ ॥
Connotation: - पिछले मन्त्र में कहे हुए प्रश्नों के यहाँ क्रम से उत्तर जानने चाहिये-पृथिवी के चारों ओर आकाशयुक्त वायु, एक एक ब्रह्माण्ड के बीच सूर्य और बल उत्पन्न करनेवाली ओषधियाँ, तथा पृथिवी के बीच विद्या की अवधि समस्त वेदों का पढ़ना और परमात्मा का उत्तम ज्ञान है, यह निश्चय करना चाहिये ॥ ३५ ॥
Reads 727 times

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

चार उत्तर

Word-Meaning: - १. गतमन्त्र के पहले प्रश्न का उत्तर है- (इयं वेदिः) = यह वेदि ही-जिस वेदि [कर्मस्थली] पर बैठे हुए हम विचार कर रहे हैं, इस (पृथिव्या) = भूमि का (परः अन्तः) = अन्तिम सिरा है। प्रत्येक वर्तुल वस्तु जहाँ से आरम्भ होती है, वहाँ ही उसकी समाप्ति भी होती है। इस प्रकार बड़े सरल शब्दों में पृथिवी की वर्तुलता का संकेत हुआ है, परन्तु वास्तविक उत्तर तो यह है कि यह वेदि ही इस पृथिवी का अन्तिम उद्देश्य है। हमें इस भूमि को यज्ञवेदि बनाने का प्रयत्न करना चाहिए, यही हमारे जीवन का लक्ष्य होना चाहिए। वेद में पृथिवी को 'देवयजनि' शब्द से सम्बोधित किया ही गया है। यह देवों के यज्ञ करने का स्थान है। क्या हम देव न बनेंगे ? २. दूसरे प्रश्न के उत्तर में कहते हैं- (अयं यज्ञो भुवनस्य नाभिः) = यह यज्ञ सारे ब्रह्माण्ड की नाभि है। यज्ञ के कारण ही ब्रह्माण्ड नष्ट-भ्रष्ट नहीं होता। माता में यज्ञ की भावना न होती तो किसी सन्तान का पालन न होता। लोगों में यज्ञ की वृत्ति न होती तो कोई भी सामाजिक संस्था न चलती। कोई भी राष्ट्र न पनपता। नायं लोकोऽस्त्ययज्ञस्य कुतोऽन्यः कुरुसत्तम । ३. तीसरे प्रश्न का उत्तर है- (अयं सोमः वृष्णः अश्वस्य रेतः) = यह सोम [Semen] वीर्य ही तेजस्वी, अनथक पुरुष की शक्ति है। यही वस्तुतः उसे तेजस्वी व अनथक बना रही है। इसके न रहने पर निस्तेज हो पुरुष थक जाता है। मनुष्य को चाहिए कि इस पृथिवी को यज्ञवेदि समझे, इसे भोगस्थान न बना दे और भोगों का शिकार बनकर कहीं अपनी शक्ति को समाप्त न कर ले । ४. चौथे प्रश्न का उत्तर इस रूप में है - (ब्रह्मायं वाचः परमं व्योम) = यह ब्रह्म ही वाणी का परम आकाश है। शब्द आकाश का गुण है, परन्तु आकाश के आकाशत्व का कारण भी परमेश्वर है। प्रभु आकाश का भी आकाश है- परम आकाश है। हम सबका धारण प्रभु से होता है। इस प्रकार सोचनेवाला व्यक्ति बद्धावस्था से ऊपर उठकर मुक्तावस्था में पहुँचता है।
Connotation: - भावार्थ – आध्यात्मिक प्रश्नों के उठाने से प्रभु का ज्ञान होता है और मनुष्य बद्धावस्था से ऊपर उठने का प्रयत्न करता है ।
Reads 727 times

SWAMI DAYANAND SARSWATI

पुनस्तमेव विषयमाह ।

Anvay:

हे मनुष्या यूयं पृथिव्याः परोऽन्तरियं वेदिरयं यज्ञो भुवनस्य नाभिरयं सोमो वृष्णोऽश्वस्य रेत इवायं ब्रह्मा वाचः परमं व्योमास्ति तानि यथावद्वित्त ॥ ३५ ॥

Word-Meaning: - (इयम्) (वेदिः) विदन्ति शब्दान् यस्यां साऽऽकाशवायुस्वरूपा (परः) परः (अन्तः) भागः (पृथिव्याः) भूमेः (अयम्) (यज्ञः) यष्टुं संगन्तुमर्हः सूर्यः (भुवनस्य) भूगोलसमूहस्य (नाभिः) आकर्षणेन बन्धनम् (अयम्) (सोमः) सोमलतादिरसश्चन्द्रमा वा (वृष्णः) वर्षकस्य (अश्वस्य) (रेतः) वीर्यमिव (ब्रह्मा) चतुर्वेदविज्जनश्चतुर्णां वेदानां प्रकाशकः परमात्मा वा (अयम्) (वाचः) वाण्याः (परमम्) (व्योम) अवकाशः ॥ ३५ ॥
Connotation: - पूर्वमन्त्रस्थानां प्रश्नानामिह क्रमेणोत्तराणि वेदितव्यानि पृथिव्या अभित आकाशवायुरेकैकस्य ब्रह्माण्डस्य मध्ये सूर्यो वीर्योत्पादिका ओषधयो पृथिव्या मध्ये विद्यावधिः सर्ववेदाध्ययनं परमात्मविज्ञानं वास्तीति निश्चेतव्यम् ॥ ३५ ॥
Reads 727 times

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - This vedi, creativity and productivity of the earth, is the ultimate end of the earth. This yajna, meeting of solar vitality and earthly productivity, is the centre- hold of life in the world. The vitality of the sun and the shower of soma is the life seed of the generative energy of the creator who is generous and infinite. And Brahma, immanent consciousness of the Lord is the ultimate home of the Word from where it incarnates in the world as Veda.
Reads 727 times

ACHARYA DHARMA DEVA VIDYA MARTANDA

The answers to the already four solicited questions are here.

Anvay:

O men, you should know that this sky and the air contained in it help us in verifying the sound. It is the last boundary of the earth. This sun which is so beneficial and desirable is the navel or attractive (gravitating) power of the universe. This juice of the Some (moon plant) and other plants of the moon are like the fecundating power of a virile horse or person. Brahma, the knower of all the Vedas or God-the Revealer of the four Vedas is the Supreme Heaven of the holy speech.

Word-Meaning: - N/A
Connotation: - These are the answers to the above four questions. There is the sky or the air all around the earth. There is the sun in the middle of every solar system. There are herbs on earth which increase vitality, The supreme end of knowledge is the knowledge of God and the study of all Vedas.
Reads 727 times

MATA SAVITA JOSHI

N/A

Word-Meaning: - N/A
Connotation: - मागच्या मंत्रात विचारलेल्या प्रश्नांची उत्तरे येथे क्रमाने जाणली पाहिजेत. पृथ्वीच्या चारही बाजूंनी आकाशयुक्त वायू, एकेका ब्रह्मांडात सूर्य व बल उत्पन्न करणारी औषधी तसेच पृथ्वीवर विद्येची सीमा संपूर्ण वेदाचे अध्ययन व परमेश्वराचे उत्तम ज्ञान आहे, हे जाणले पाहिजे. ॥ ३५ ॥