Go To Mantra
Viewed 405 times

पृ॒क्षो वपु॑: पितु॒मान्नित्य॒ आ श॑ये द्वि॒तीय॒मा स॒प्तशि॑वासु मा॒तृषु॑। तृ॒तीय॑मस्य वृष॒भस्य॑ दो॒हसे॒ दश॑प्रमतिं जनयन्त॒ योष॑णः ॥

English Transliteration

pṛkṣo vapuḥ pitumān nitya ā śaye dvitīyam ā saptaśivāsu mātṛṣu | tṛtīyam asya vṛṣabhasya dohase daśapramatiṁ janayanta yoṣaṇaḥ ||

Mantra Audio
Pad Path

पृ॒क्षः। वपुः॑। पि॒तु॒ऽमान्। नित्यः॑। आ। श॒ये॒। द्वि॒तीय॑म्। आ। स॒प्तऽशि॑वासु। मा॒तृषु॑। तृ॒तीय॑म्। अ॒स्य॒। वृ॒ष॒भस्य॑। दो॒हसे॑। दश॑ऽप्रमतिम्। ज॒न॒य॒न्त॒। योष॑णः ॥ १.१४१.२

Rigveda » Mandal:1» Sukta:141» Mantra:2 | Ashtak:2» Adhyay:2» Varga:8» Mantra:2 | Mandal:1» Anuvak:21» Mantra:2


SWAMI DAYANAND SARSWATI

फिर उसी विषय को अगले मन्त्र में कहा है ।

Word-Meaning: - (नित्यः) नित्य (पितुमान्) प्रशंसित अन्नयुक्त मैं पहिले (पृक्षः) पूँछने कहने योग्य (वपुः) सुन्दररूप का (आशये) आशय लेता अर्थात् आश्रित होता हूँ (अस्य) इस (वृषभस्य) यज्ञादि कर्म द्वारा जल वर्षानेवाले का मेरा (द्वितीयम्) दूसरा सुन्दर रूप (सप्तशिवासु) सात प्रकार की कल्याण करने (मातृषु) और मान्य करनेवाले माताओं के समीप (आ) अच्छे प्रकार वर्त्तमान और (तृतीयम्) तीसरा (दशप्रमतिम्) दश प्रकार की उत्तम मति जिसमें होती उस सुन्दर रूप को (दोहसे) कामों की परिपूरणता के लिये (योषणः) प्रत्येक व्यवहारों को मिलानेवाली स्त्री (जनयन्त) प्रकट करती हैं ॥ २ ॥
Connotation: - इस मन्त्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है। जो मनुष्य इस जगत् में सात प्रकार के लोकों में ब्रह्मचर्य से प्रथम, गृहाश्रम से दूसरे और वानप्रस्थ वा संन्यास से तीसरे कर्म और उपासना के विज्ञान को प्राप्त होते, वे दश इन्द्रियों, दश प्राणों के विषयक मन बुद्धि चित्त अहङ्कार और जीव के ज्ञान को प्राप्त होते हैं ॥ २ ॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

प्रभु में वास

Word-Meaning: - १. (पृक्षः) = [पृच् । I-to come in contact with] पिछले मन्त्र के अनुसार जिसे वेदवाणियाँ ब्रह्म की ओर ले जानेवाली होती हैं, वह पृक्ष, अर्थात् प्रभु के सम्पर्कवाला होता है। इस प्रभु- सम्पर्क से यह (वपुः) = वासनाओं का वपन व छेदन करनेवाला होता है। वासनाओं को दूर करने के उद्देश्य से ही (पितुमान्) = यह प्रशस्त अन्नवाला होता है और इस प्रशस्त अन्न से सत्त्व को- अन्तःकरण को शुद्ध करनेवाला यह उपासक नित्ये सनातन पुरुष में आशये निवास करता है। यह प्रभु को कभी विस्मृत नहीं करता। २. अब (द्वितीयम्) = दूसरे स्थान में यह (सप्त- शिवासु) = शरीरस्थ सप्तर्षियों [कर्णाविमौ नासिके चक्षणी मुखम्] का कल्याण करनेवाली मातृषु वेदवाणीरूप माताओं में आ सब प्रकार से निवास करता है। सारे खाली समय का उपयोग यह वेदवाणियों के अध्ययन में करता है। ३. (तृतीयम्) = तीसरे स्थान में यह (अस्य वृषभस्य) = इस शक्तिशाली प्रभु का दोहसे दोहन करने के लिए होता है। यह प्रभु का अपने में पूरण (दुह प्रपूरणे) करता है। प्रभु में निवास करने से इसे वेदवाणियों का ज्ञान प्राप्त होता है। इस ज्ञान से यह अपने जीवन में प्रभु का पूरण करनेवाला बनता है। ४. इस प्रकार (योषण:) = यह अच्छाइयों का मिश्रण व बुराइयों का अमिश्रण करनेवाली वेदवाणियाँ (दशप्रमतिम्) = दसों इन्द्रियों के विषय में प्रकृष्टमति व विचारवाला (जनयन्त) = बना देती हैं। यह व्यक्ति किसी भी इन्द्रिय के विषय में अशुभ मार्ग पर जाने का झुकाव नहीं रखता। यह कानों से भद्र शब्द ही सुनता है, आँखों से भद्र ही देखता है, रसना से सात्त्विक भोजन में ही आनन्द लेता है। इस प्रकार सब इन्द्रियों के संयम के दृष्टिकोण से कभी ग़लत मार्ग पर जाता ही नहीं।
Connotation: - भावार्थ- सर्वप्रथम हमारा निवास प्रभु में हो, दूसरा वेदवाणियों में और तीसरा शक्तिशाली प्रभु को अपने में धारण करने में।

SWAMI DAYANAND SARSWATI

पुनस्तमेव विषयमाह ।

Anvay:

नित्यः पितुमान् अहं प्रथमं पृक्षो वपुराशयेऽस्य वृषभस्य मम द्वितीयं सप्तशिवासु मातृष्वावर्त्तते तृतीयं दशप्रमतिं वपुर्दोहसे योषणो जनयन्त ॥ २ ॥

Word-Meaning: - (पृक्षः) प्रष्टव्यम् (वपुः) सुन्दरं रूपम् (पितुमान्) प्रशस्तान्नयुक्तः (नित्यः) नित्यस्वरूपः (आ) (शये) (द्वितीयम्) (आ) (सप्तशिवासु) सप्तविधासु कल्याणकारिणीषु (मातृषु) मान्यकारिकासु (तृतीयम्) (अस्य) (वृषभस्य) यज्ञादिकर्मद्वारा वृष्टिकरस्य (दोहसे) कामानां प्रपूर्णाय (दशप्रमतिम्) दशधा प्रकृष्टा मतिर्यस्मिँस्तम् (जनयन्त) प्रकटयन्ति (योषणः) मिश्रणशीला युवतयः ॥ २ ॥
Connotation: - अत्र वाचकलुप्तोपमालङ्कारः। ये मनुष्या अत्र सप्तविधेषु लोकेषु ब्रह्मचर्य्येणादिमं गृहाश्रमेण द्वितीयं वानप्रस्थसंन्यासाभ्यां तृतीयं कर्मोपासनविज्ञानं लभन्ते ते दशानामिन्द्रियाणां प्राणानां च विषयमनोबुद्धिचित्ताऽहङ्कारजीवानां च ज्ञानं प्राप्नुवन्ति ॥ २ ॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - The eternal Agni, which nourishes and matures the body of life with food, lives in the physical body (as vital heat and abides with the earth). The second form of it abides in the seven motherly forms of nature (which are the seven lokas bhuh, bhuvah, svah, maha, janah, tapah and satyam), which empowers seven grades of natural energy, and matures the seven grades of natural life. The third form of this generous divinity which matures and distils the essences of natural life abides in the sun. And the form which energises ten intelligential faculties (five senses of hearing, touch, sigh, taste and smell, mana or mind, buddhi or intellect, chitta or memory and imagination, ahankara or sense of identity consciousness, and the soul, the dynamic spirit), young mothers with love bring into the living world.

ACHARYA DHARMA DEVA VIDYA MARTANDA

Divine source of knowledge is underlined here.

Anvay:

I have harnessed several kinds of material benefits and knowledge by observing Brahamcharya (celibacy or control of senses). The second form of Yajnas produces rains in seven auspicious mother-like worlds. The same is true of the discharge of the duties by a householder. The third beautiful form possesses the knowledge of ten Pranas or of ten senses as well as the knowledge of the objects of senses, mind, intellect, Chitta, Ahankara and the soul. It is manifested by highly educated women who collect all knowledge for the fulfilment of their noble desires.

Word-Meaning: - N/A
Connotation: - The knowledge o, Karma (action) and Upasana (devotion or communion) is acquired in seven worlds first through the Brahmacharya, second through the family life and third through the discharge of the duties of the Banaprastha (hermit's life) and Sanyasa (renouncement) acquire knowledge of ten senses (Five senses of perception and five of action) and ten Pranas along with the knowledge of the objects of the senses, mind, intellect, Chitta, and Ahankara (ego) and the soul.

MATA SAVITA JOSHI

N/A

Word-Meaning: - N/A
Connotation: - या मंत्रात वाचकलुप्तोपमालंकार आहे. जी माणसे या जगात सात प्रकारच्या लोकात ब्रह्मचर्याने प्रथम, गृहस्थाश्रमाने दुसरे व वानप्रस्थ संन्यासाने तिसरे कर्म व उपासना विज्ञान प्राप्त करतात, ती दहा इंद्रिये, दहा प्राणविषयक मन, बुद्धी, चित्त, अहंकार व जीवाचे ज्ञान प्राप्त करतात. ॥ २ ॥