Go To Mantra
Viewed 476 times

पिबा॒ सोम॑मिन्द्र सुवा॒नमद्रि॑भि॒: कोशे॑न सि॒क्तम॑व॒तं न वंस॑गस्तातृषा॒णो न वंस॑गः। मदा॑य हर्य॒ताय॑ ते तु॒विष्ट॑माय॒ धाय॑से। आ त्वा॑ यच्छन्तु ह॒रितो॒ न सूर्य॒महा॒ विश्वे॑व॒ सूर्य॑म् ॥

English Transliteration

pibā somam indra suvānam adribhiḥ kośena siktam avataṁ na vaṁsagas tātṛṣāṇo na vaṁsagaḥ | madāya haryatāya te tuviṣṭamāya dhāyase | ā tvā yacchantu harito na sūryam ahā viśveva sūryam ||

Mantra Audio
Pad Path

पिब॑। सोम॑म्। इ॒न्द्र॒। सु॒वा॒नम्। अद्रि॑ऽभिः। कोशे॑न। सि॒क्तम्। अ॒व॒तम्। न। वंस॑गः। त॒तृ॒षा॒णः। न। वंस॑गः। मदा॑य। ह॒र्य॒ताय॑। ते॒। तु॒विःऽत॑माय॒। धाय॑से। आ। त्वा॒। य॒च्छ॒न्तु॒। ह॒रितः॑। न। सूर्य॑म्। अहा॑। विश्वा॑ऽइव। सूर्य॑म् ॥ १.१३०.२

Rigveda » Mandal:1» Sukta:130» Mantra:2 | Ashtak:2» Adhyay:1» Varga:18» Mantra:2 | Mandal:1» Anuvak:19» Mantra:2


SWAMI DAYANAND SARSWATI

फिर उसी विषय को अगले मन्त्र में कहा है ।

Word-Meaning: - हे (इन्द्र) सभापति ! (तातृषाणः) अतीव पियासे (वंसगः) बैल के (न) समान बलिष्ठ (वंसगः) अच्छे विभाग करनेवाले आप (अद्रिभिः) शिलाखण्डों से (सुवानम्) निकालने के योग्य (कोशेन) मेघ से (अवतम्) बढ़े (सिक्तम्) और संयुक्त किये हुए के (न) समान (सोमम्) सुन्दर ओषधियों के रस को (पिब) अच्छे प्रकार पिओ (तुविष्टमाय) अतीव बहुत प्रकार (धायसे) धारणा करनेवाले (मदाय) आनन्द के लिये (हर्य्यताय) और कामना किये हुए (ते) आपके लिये यह दिव्य ओषधियों का रस प्राप्त होवे अर्थात् चाहे हुए (सूर्यम्) सूर्य को (अहा) (विश्वेव) सब दिन जैसे वा (सूर्यम्) सूर्यमण्डल को (हरितः) दिशा-विदिशा (न) जैसे वैसे (त्वा) आपको जो लोग (आ, यच्छन्तु) अच्छे प्रकार निरन्तर ग्रहण करें, वे सुख को प्राप्त होवें ॥ २ ॥
Connotation: - इस मन्त्र में उपमालङ्कार है। जो बड़े साधन और छोटे साधनों और आयुर्वेद अर्थात् वैद्यकविद्या की रीति से बड़ी-बड़ी ओषधियों के रसों को बनाकर उसका सेवन करते, वे आरोग्यवान् होकर प्रयत्न कर सकते हैं ॥ २ ॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

'सोमधारण' से सब कोशों का पूरण

Word-Meaning: - १. हे (इन्द्र) = जितेन्द्रिय पुरुष ! (सवानं सोमम्) = इस उत्पन्न किये हुए सोम को-वीर्यशक्ति को (पिब) = अपने शरीर में ही पीने का, व्याप्त करने का प्रयत्न कर । यह सोम (अद्रिभिः) = उपासकों से (कोशेन) = अन्नमयादि कोशों के हेतु से (सिक्तम्) = शरीर में सिक्त किया जाता है । सोम को शरीर में सिक्त करने का सर्वोत्तम साधन प्रभु-उपासन है । सिक्त हुआ यह सोम सब कोशों को ऐश्वर्य सम्पन्न करता है - अन्नमयकोश को तेज से, प्राणमय को वीर्य [प्राणशक्ति] से, मन को ओज व बल से, विज्ञानमयकोश को मन्यु - ज्ञान से तथा आनन्दमयकोश को यह सहस् से पूर्ण करता है । इस कारण इस सोम के पान की ओर एक भक्त की प्रवृत्ति उसी प्रकार तीव्रता से होती है (न) = जैसे कि (तातुषाणः) = प्यास से अत्यन्त पीड़ित (वंसगः) = वननीय गतिवाला वृषभ (अवतम्) = एक जलकुण्ड की ओर जाता है । उपासक भी सोमपान के लिए (वंसगः न) = अत्यन्त पिपासित वननीय गतिवाले वृषभ की भाँति होता है । २. शरीर में ही व्याप्त किया हुआ यह सोम (मदाय) = हर्ष के लिए होता है, जीवन में उल्लास का कारण बनता है । (हर्यताय) = [हर्य गतिकान्त्योः] जीवन में उत्क्रान्ति के लिए और कान्ति को उत्पन्न करने के लिए होता है । (ते तुविष्टमाय) = हे जीव! यह सोम तेरे अत्यन्त महत्त्व व वृद्धि के लिए होता है और धायसे तेरे धारण के लिए होता है । ३. इन सब दृष्टिकोणों से प्रजाएँ हे सोम! (त्वा) = तुझे (आयच्छन्तु) = सब प्रकार से अपने में संयत करें (न) = उसी प्रकार अपने में बद्ध करें जैसे कि (हरितः) = दिशाएँ (सूर्यम्) = सूर्य को अपने में बद्ध करती हैं । (अहा विश्वा इव) = जैसे दिशाएँ सब दिनों, अर्थात् प्रतिदिन (सूर्यम्) = सूर्य को अपने में बद्ध करती हैं, उसी प्रकार ये प्रभुभक्त सोम को प्रतिदिन अपने में बद्ध करते हैं । वस्तुतः उन्नतिमात्र का मूल इस सोम के बन्धन में है । उपासक सोम के द्वारा सब कोशों की सम्पत्ति को अपने में धारण करते हैं ।
Connotation: - भावार्थ - प्रभु - स्मरण से हम सोमधारण के योग्य बनें । सोमधारण से हम अन्नमयादि सब कोशों को अपने - अपने ऐश्वर्य से पूर्ण करें ।

SWAMI DAYANAND SARSWATI

पुनस्तमेव विषयमाह ।

Anvay:

हे इन्द्र वंसगो न वंसगस्त्वमद्रिभिः सुवानं कोशेनाऽवतं सिक्तं नेव सोमं पिब। तुविष्टमाय धायसे मदाय हर्य्यताय ते तुभ्यमयं सोम आप्नोतु सूर्यमहा विश्वेव सूर्यं हरिता न त्वा य आयच्छन्तु ते सुखमाप्नुवन्तु ॥ २ ॥

Word-Meaning: - (पिब) अत्र द्व्यचोऽतस्तिङ इति दीर्घः। (सोमम्) दिव्यौषधिरसम् (इन्द्र) सभेश (सुवानम्) सोतुमर्हम् (अद्रिभिः) शिलाखण्डादिभिः (कोशेन) मेघेन (सिक्तम्) संयुक्तम् (अवतम्) वृद्धम् (न) इव (वंसगः) संभक्ता (तातृषाणः) अतिशयेन पिपासितः (न) इव (वंसगः) वृषभः (मदाय) आनन्दाय (हर्यताय) कामिताय (ते) तुभ्यम् (तुविष्टमाय) अतिशयेन तुविर्बहुस्तस्मै। तुविरिति बहुना०। निघं० ३। १। (धायसे) धर्त्रे (आ) (त्वा) (यच्छन्तु) निगृह्णन्तु (हरितः) (न) इव (सूर्यम्) (अहा) अहानि (विश्वेव) विश्वानीव (सूर्यम्) ॥ २ ॥
Connotation: - अत्रोपमालङ्कारः। ये साधनोपसाधनैरायुर्वेदरीत्या महौषधिरसान् निर्माय सेवन्ते तेऽरोगा भूत्वा प्रयतितुं शक्नुवन्ति ॥ २ ॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Just as a thirsty bull drinks the water of a pool augmented by the showers of a cloud, so you Indra, friend and fond of company, drink this soma prepared from herbs crushed with grinders and seasoned by the shower of the clouds for your delight, lord versatile and vibrant, sustainer of life, worthy of love and homage, and just as the rays of light and all the days bring up the sun for the world, so may they bring you to our vedi of yajna.

ACHARYA DHARMA DEVA VIDYA MARTANDA

The same subject is continued.

Anvay:

O Indra (President of the assembly of the Council of of Ministers), drink the Soma juice that has been expressed by the stones and augmented with the water caused by the clouds, as a thirsty ox or a thirsty man bastens to a well. Drink this Soma Juice for thy exhilaration, for thy invigoration, for thy exceedingly great augmentation, let thy horses bring thee hither as the rays of the sun, bring him (through heaven) day by day.

Word-Meaning: - ( इन्द्र ) सभेश = President of the Assembly or the Council of Ministers. ( कोशेन ) मेघेन = By the cloud. कोश इतिमेघनाम (निध० १.१० ) Tr. ( तुविष्टमाय ) अतिशयेन तुविर्बहुम्तस्मै तुविरिति बहुनाम (निघ० ३.१ ) = Exceedingly great
Connotation: - Those persons who take the juice of great drugs and herbs produced and prepared properly in accordance with the methods given in the Ayurveda, being healthy and free from all diseases, are able to endeavor well in all directions.

MATA SAVITA JOSHI

N/A

Word-Meaning: - N/A
Connotation: - या मंत्रात उपमालंकार आहे. जे साधन व उपसाधन याद्वारे आयुर्वेद अर्थात वैद्यकशास्त्राच्या रीतीने महाऔषधींचा रस तयार करून त्याचे ग्रहण करतात ते निरोगी बनून प्रयत्नशील बनतात. ॥ २ ॥