Go To Mantra
Viewed 486 times

अजो॑हवीदश्विना॒ वर्ति॑का वामा॒स्नो यत्सी॒ममु॑ञ्चतं॒ वृक॑स्य। वि ज॒युषा॑ ययथु॒: सान्वद्रे॑र्जा॒तं वि॒ष्वाचो॑ अहतं वि॒षेण॑ ॥

English Transliteration

ajohavīd aśvinā vartikā vām āsno yat sīm amuñcataṁ vṛkasya | vi jayuṣā yayathuḥ sānv adrer jātaṁ viṣvāco ahataṁ viṣeṇa ||

Mantra Audio
Pad Path

अजो॑हवीत्। अ॒श्वि॒ना॒। वर्ति॑का। वा॒म्। आ॒स्नः। यत्। सी॒म्। अमु॑ञ्चतम्। वृक॑स्य। वि। ज॒युषा॑। य॒य॒थुः॒। सानु॑। अद्रेः॑। जा॒तम्। वि॒ष्वाचः॑। अ॒ह॒त॒म्। वि॒षेण॑ ॥ १.११७.१६

Rigveda » Mandal:1» Sukta:117» Mantra:16 | Ashtak:1» Adhyay:8» Varga:16» Mantra:1 | Mandal:1» Anuvak:17» Mantra:16


SWAMI DAYANAND SARSWATI

फिर उसी विषय को अगले मन्त्र में कहा है ।

Word-Meaning: - हे (अश्विना) शीघ्र जानेहारे सभासेनाधीशो ! (वर्त्तिका) संग्राम में वर्त्तमान सेना (यत्सीम्) जिसी समय (वाम्) तुम दोनों को (अजोहवीत्) निरन्तर बुलावे तब उसको (वृकस्य) भेड़िया के (आस्नः) मुख से जैसे वैसे शत्रुमण्डल से (अमुञ्चतम्) छुड़ावो अर्थात् उसको जीतो और अपनी सेना को बचाओ, तुम दोनों (जयुषा) जय देनेवाले अपने रथ से (अद्रेः) पर्वत के (सानु) शिखर को (वि, ययथुः) विविध प्रकार जाओ और (विष्वाचः) विविध गतिवाले शत्रुमण्डल के (जातम्) उत्पन्न हुए बल को (विषेण) उसका विपर्य्यय करनेवाले विषरूप अपने बल से (अहतम्) विनाशो नष्ट करो ॥ १६ ॥
Connotation: - राजपुरुष जैसे बलवान् दयालु शूरवीर बघेले के मुख से छेरी को छुड़ाता है, वैसे डाकुओं के भय से प्रजाजनों को अलग रक्खें। जब शत्रुजन पर्वतों में वर्त्तमान मारे नहीं जा सकते हों तब उनके अन्न-पान आदि को विदूषित कर उनको वश में लावें ॥ १६ ॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

वृक के मुख से वर्तिका की मुक्ति

Word-Meaning: - १. हे (अश्विना) = प्राणापानो ! जब (वर्तिका) = वर्तिका जीवनचर्या [वृत्ति] (वाम्) = आप दोनों की (अजोहवीत्) = प्रार्थना व आराधना करती है (यत्) = तब आप (वृकस्य) = वृक के (अस्नः) = मुख से इस वर्तिका को (सीम्) = निश्चयपूर्वक (अमुञ्चतम्) = मुक्त करते हैं । वर्तिका का अभिप्राय अपने दैनिक कार्यों में वर्तन है - ‘प्रातः उठना , नित्य कर्मों में लगना , स्वास्थ्य के लिए आवश्यक कर्मों के साथ सन्ध्या व स्वाध्याय आदि करना’ - ये सब प्रतिदिन के नित्य कर्म कहाते हैं । इनमें प्रवृत्त होना ही वर्तिका है , परन्तु जब मनुष्य लोभाभिभूत होकर धन कमाने में उलझ जाता है तब ये सब कार्य गौण हो जाते हैं । सन्ध्या और स्वाध्याय तो समाप्त ही हो जाते हैं । इस बात को काव्यमयी भाषा में इस प्रकार कहते हैं कि इसकी वर्तिका को तो वृक ने [वृक आदाने] धनग्रहण की वृत्ति ने निगल ही लिया । प्राणसाधना होने पर वृत्ति शुद्ध बनती है , मनुष्य लोभाभिभूत नहीं रहता , उसके सन्ध्या - स्वाध्याय आदि सब कार्य ठीक से होने लगते हैं । यही वृक के मुख से वर्तिका की मुक्ति है । २. इस प्रकार हे प्राणापानो ! आप (जयुषा) = इस विजयशील रथ से (अद्रेः सानु) = उन्नति - पर्वत के शिखर पर (विययथुः) = जाते हो । प्राणसाधना से लोभादि की अशुभ वृत्तियों नष्ट होकर हमारे जीवन में शुभ वृत्तियों जागती हैं और हम दिन - प्रतिदिन उन्नति करते हुए उन्नति - पर्वत के शिखर पर पहुँचनेवाले बनते हैं । ३. हे प्राणापानो ! इस प्रकार आप (विश्वाचः) = इस विविध गतियुक्त पुरुष के - सब दैनिक कार्यों को ठीक से करनेवाले पुरुष के (जातम्) = विकास को (विषेण) = विषयरूप विष से (अहतम्) = नष्ट नहीं होने देते [न हतम् - अहतम्] । लोभाक्रान्त होने पर दैनिक कार्यक्रम विलुप्त हो जाता है और मनुष्य की उन्नति रुक जाती है । प्राणसाधना मनुष्य को इन प्रलोभनों से ऊपर उठाकर , अपने कार्यक्रम को ठीक प्रकार से करनेवाले पुरुष को उन्नति - पथ पर ले - जाती है ।
Connotation: - भावार्थ - प्राणसाधना से हम लोभ में न फँसेंगे और अपने नियमित कार्यों को ठीक प्रकार करते हुए पूर्ण विकास को प्राप्त करेंगे ।

SWAMI DAYANAND SARSWATI

पुनस्तमेव विषयमाह।

Anvay:

हे अश्विना वर्त्तिका सेना यत् सीं वामजोहवीत् तदा तां वृकस्यास्न इव शत्रुमण्डलादमुञ्चतम्। युवां जयुषा निजरथेनाद्रेः सानु वि ययथुः। विष्वाचो जातं बलं विषेणाहतं च ॥ १६ ॥

Word-Meaning: - (अजोहवीत्) भृशमाह्वयेत् (अश्विना) सद्यो यातारौ (वर्त्तिका) संग्रामे प्रवर्त्तमाना (वाम्) युवाम् (आस्नः) आस्यात् (यत्) यदा (सीम्) खलु (अमुञ्चतम्) मोचयतम् (वृकस्य) वन्यस्य शुनः (वि) (जयुषा) जयप्रदेन (ययथुः) यातम् (सानु) शिखरम् (अद्रेः) शैलस्य (जातम्) प्रसिद्धमुत्पन्नबलम् (विष्वाचः) विविधगतिमतः शत्रुमण्डलस्य (अहतम्) हन्यातम् (विषेण) विपर्ययकरेण निजबलेन ॥ १६ ॥
Connotation: - राजपुरुषा यथा बलवान् दयालुः शूरवीरो व्याघ्रमुखादजां निर्मोचयति तथा दस्युभयात् प्रजाः पृथग्रक्षेयुः। यदा शत्रवः पर्वतेषु वर्त्तमाना हन्तुमशक्याः स्युस्तदा तदन्नपानादिकं विदूष्य वशं नयेयुः ॥ १६ ॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Ashvins, heroes of tempestuous speed and movement, let the army, stuck up, besieged, and helpless as a poor bird, call upon you for help any time which you rescue from the wolfish mouth of the enemy. Mount up to the peak of the mountain by your victory chariot and destroy the advancing army of the enemy with your reinforcements.

ACHARYA DHARMA DEVA VIDYA MARTANDA

The duties of a King are told further in the sixteenth Mantra.

Anvay:

O Ashvins (President of the Assembly and Chief Commander of the army) when an army engaged in battle invokes you, you save her from the mouth of the band of enemies like the quail from the mouth of the wolf by a kindhearted hero. You go to the top of the mountain by your triumphant chariot. With your destructive power, you annihilate the strength of the foes' army.

Word-Meaning: - (वर्तिका) संग्रामे प्रवर्तमाना (सेना) = The army engaged in the battle. (वृत्-वर्तने) Tr. (विष्वाचः) विविधगतिमतः शत्रुमण्डलस्य = Of the band of active and powerful enemies. (विषेण) विपर्ययकरेण निजबलेन = By destructive force or by poison as an alternative meaning.
Connotation: - It is the duty of the King and the officers of the State to save and protect the subjects from the fear of thieves and robbers, as a kind-hearted hero saves a quail or she goat from the mouth of a wolf. When it seems that to slay the powerful and active foes camping in the hills is impossible, they may be subdued by poisoning their food and water, as the last step.
Footnote: Besides giving the myth of a quail being saved from the mouth of a wolf when she invoked Ashvins, Sayanacharya gives another interpretation following Yaskacharya, according to which by वर्तिका is meant " Dawn” वर्तते प्रतिदिनम् आवर्तते इति वर्तिका उषा: वृक इति विवृतज्योतिष्क: सूर्य उच्यते and by वृक is meant the sun. आदित्योऽपि वृक उच्यते यदा वक्ते (निरुक्ते २.२१ ) This interpretation is better than the Mythical absurd interpretation unless that is taken as figurative or allegorical as Rishi Dayananda Sarasvati has done.

MATA SAVITA JOSHI

N/A

Word-Meaning: - N/A
Connotation: - जसा बलवान, दयाळू, शूरवीर लांडग्याच्या मुखातून शेळीला सोडवितो तसे राजपुरुषाने डाकूच्या भयापासून प्रजेला वेगळे ठेवावे. जर शत्रू पर्वतीय प्रदेशात राहत असेल तर अन्न पान इत्यादी दूषित करून त्यांना ताब्यात घ्यावे. ॥ १६ ॥