Go To Mantra

अर्थ॒मिद्वा उ॑ अ॒र्थिन॒ आ जा॒या यु॑वते॒ पति॑म्। तु॒ञ्जाते॒ वृष्ण्यं॒ पय॑: परि॒दाय॒ रसं॑ दुहे वि॒त्तं मे॑ अ॒स्य रो॑दसी ॥

English Transliteration

artham id vā u arthina ā jāyā yuvate patim | tuñjāte vṛṣṇyam payaḥ paridāya rasaṁ duhe vittam me asya rodasī ||

Mantra Audio
Pad Path

अर्थ॑म्। इत्। वै। ऊँ॒ इति॑। अ॒र्थिनः॑। आ। जा॒या। यु॒व॒ते॒। पति॑म्। तु॒ञ्जाते॒ इति॑। वृष्ण्य॑म्। पयः॑। प॒रि॒ऽदाय॑। रस॑म्। दु॒हे॒। वि॒त्तम्। मे॒। अ॒स्य। रो॒द॒सी॒ इति॑ ॥ १.१०५.२

Rigveda » Mandal:1» Sukta:105» Mantra:2 | Ashtak:1» Adhyay:7» Varga:20» Mantra:2 | Mandal:1» Anuvak:15» Mantra:2


Reads 437 times

SWAMI DAYANAND SARSWATI

फिर वे राजा और प्रजा कैसे हैं, यह विषय अगले मन्त्र में कहा है ।

Word-Meaning: - जैसे (अर्थिनः) प्रशंसित प्रयोजनवाले जन (अर्थम्) जो प्राप्त होता है उसको (वै) ही (पतिम्) पति का (जाया) सम्बन्ध करनेवाली स्त्री के समान (आ, युवते) अच्छे प्रकार सम्बन्ध करते हैं (उ) या तो जैसे राजा-प्रजा जिस (वृष्ण्यम्) श्रेष्ठों में उत्तम (पयः) अन्न (इत्) और (रसम्) स्वादिष्ठ ओषधियों से निकाले रस को (परिदाय) सब ओर से देके दुःखों को (तुञ्जाते) दूर करते है वैसे उस-उस को मैं भी (दुहे) बढ़ाऊँ। शेष अर्थ प्रथम मन्त्र में कहे के समान जानना चाहिये ॥ २ ॥
Connotation: - इस मन्त्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है। जैसे स्त्री अपनी इच्छा के अनुकूल पति को वा पति अपनी इच्छा के अनुकूल स्त्री को पाकर परस्पर आनन्दित करते हैं वैसे प्रयोजन सिद्ध कराने में तत्पर बिजुली, पृथिवी और सूर्य प्रकाश की विद्या के ग्रहण से पदार्थों को प्राप्त होकर सदा सुख देती है, इसकी विद्या को जाननेवालों के सङ्ग के विना यह विद्या होने को कठिन है और दुःख का भी विनाश अच्छी प्रकार नहीं होता, इससे सबको चाहिये कि इस विद्या को यत्न से लेवें ॥ २ ॥
Reads 437 times

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

जीव जाया है , प्रभु ‘पति’ है

Word-Meaning: - १. प्रभु कहते हैं कि (रोदसी) = द्युलोक व पृथिवीलोक , अर्थात् सारा ब्रह्माण्ड (मे अस्य वित्तम्) = मेरी इस बात को अच्छी प्रकार समझ ले कि (अर्थिनः) = अर्थ की कामनावाले (इत् वा उ) = निश्चय से (अर्थम्) = अर्थ को (आयुवते) = सर्वथा अपने साथ जोड़ते हैं । यह एक सामान्य नियम है कि हम एक वस्तु की कामना करते हैं तो उसे प्राप्त करते ही हैं । कामना ही न हो तो प्राप्त क्या करना ? मोक्षसाधनों में ‘मुमुक्षुत्व’ का उल्लेख इसी बात का संकेत करता है । व्यासजी कहते हैं कि “यो यदर्थं कामयते यदर्थं घटतेऽपि च । अवश्यं तदवाप्नोति न चेच्छ्रान्तो निवर्तते” - जो जिसकी कामना करता है और जिसकी प्राप्ति के लिए प्रयत्न करता है , वह अवश्य उसे प्राप्त करता है , यदि ऊबकर बीच में ही प्रयत्न को छोड़ नहीं देता । मनुष्य के चार पुरुषार्थ हैं - धर्म , अर्थ , काम और मोक्ष । ये प्राप्त तभी होते हैं जबकि इनकी प्राप्ति के लिए प्रबल कामना हो और वह कामना प्रयत्न के रूप में प्रकट हो । प्रभु - प्राप्तिरूप अर्थ के हम अर्थी होंगे तो प्रभु को क्यों न प्राप्त करेंगे ?  २. (जाया) = पत्नी (पतिम्) = पति को (आयुवते) = प्राप्त करती ही है । जीवात्मा ‘जाया’ है , वह प्रभुरूप पति को प्राप्त करने की कामनावाला होता है तो उसे पाता ही है ।  ३. इस प्रकार जीवरूप जाया जब प्रभुरूप पति को प्राप्त करती है तब (पयः) = आप्यायन व वर्धन करनेवाले (वृष्ण्यम्) = वीर्य को (तुञ्जाते) = अपने में प्रेरित करता है । प्रभु की शक्ति जीव को प्राप्त होती है । पत्नी के रूप में उपासक बनने पर उसे पति की शक्ति क्यों न प्राप्त होगी ?  ४. वस्तुतः यह जीव (रसम्) = [रसो वै सः - तै०] उस रसरूप प्रभु को (परिदाय) = सब प्रकार से प्राप्त करके (दुहे) = अपना पूरण करता है । प्रभु - प्राप्ति से न्यूनताएँ दूर होती हैं , इनके दूर होने से उत्कृष्ट आनन्द की प्राप्ति होती है ।   
Connotation: - भावार्थ - प्रभु - प्राप्ति ही हमारा पुरुषार्थ हो । जायारूप जीव को प्रभुरूप पति की कामना हो । प्रभु की शक्ति से हम शक्तिसम्पन्न बनें । उस रसरूप प्रभु को प्राप्त करके अपना पूरण करें ।   
Reads 437 times

SWAMI DAYANAND SARSWATI

पुनस्तौ कीदृशावित्युपदिश्यते ।

Anvay:

यथार्थिनोऽर्थवै पतिंजायेव आयुवते यथा राजप्रजे यद् वृष्ण्यं पयो रसमित् परिदाय दुःखानि तुञ्जाते तथा तच्चाहमपि दुहे। अन्यत् पूर्ववत् ॥ २ ॥

Word-Meaning: - (अर्थम्) य ऋच्छति प्राप्नोति तम् (इत्) अपि (वै) खलु (उ) वितर्के (अर्थिनः) प्रशस्तोऽर्थः प्रयोजनं येषान्ते (आ) (जाया) स्त्रीव (युवते) युनते बध्नन्ति। अत्र विकरणव्यत्ययेन शः। (पतिम्) स्वामिनम् (तुञ्जाते) दुःखानि हिंस्तः। व्यत्ययेनात्रात्मनेपदम्। (वृष्ण्यम्) वृषसु साधुम् (पयः) अन्नम्। पय इत्यन्नना०। निघं० २। ३। (परिदाय) सर्वतो दत्वा (रसम्) स्वादिष्ठमोषध्यादिभ्यो निष्पन्नं सारम् (दुहे) वर्धयेयम् (वित्तं, मे०) इति पूर्ववत् ॥ २ ॥
Connotation: - अत्र वाचकलुप्तोपमालङ्कारः। यथा स्त्रीष्टं पतिं प्राप्य पुरुषश्चेष्टां स्त्रियं वाऽऽनन्दयतस्तथाऽर्थसाधनतत्परा विद्युत्पृथिवीसूर्यप्रकाशविद्यां गृहीत्वा पदार्थान् प्राप्य सदा सुखयति नह्येतद्विद्याविदां सङ्गेन विनैषा विद्या भवितुमर्हति दुःखविनाशश्च संभवति। तस्मादेषा सर्वैः प्रयत्नेन स्वीकार्य्या ॥ २ ॥
Reads 437 times

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Those who love things of value get the thing they cherish just as a wife fascinates her husband she loves. They vitalise the fluent waters of life, distil the soma of ecstasy and giving themselves up to the spirit of life, taste the nectar of existence. O heaven and earth, know the secret of this mystery of love and life and reveal it for me.
Reads 437 times

ACHARYA DHARMA DEVA VIDYA MARTANDA

The same subject is continued.

Anvay:

Those who seek for wealth, obtain it, a wife enjoys the presence of her husband. The rulers and their subjects having taken nourishing good food and the various vitalizing herbs get rid of various maladies, in the essence of same way, I should also do and make others grow.

Word-Meaning: - (तुंजाते) दुःखानि हिसतः | व्यत्ययेनात्रात्मनेपदम् = Destroy misery. (पय:) अन्नम् पय इत्यन्न नाम (निघ० २. ७) (रसम्) स्वादिष्ठम् ओषध्यादिभ्यो निष्पन्नं सारम् || = The delicious essence of the various nourishing herbs.
Connotation: - As a wife enjoys happiness having got a suitable dear husband and a husband is glad to receive a beloved wife, in the same manner, electricity which accomplishes various purposes always causes happiness to the person who acquires the knowledge of electricity, earth and the light of the sun and utilizes it properly. None can acquire this knowledge without the association of the knowers of this Science; none can also destroy misery without it, therefore all should acquire such knowledge with great Laboure.
Reads 437 times

MATA SAVITA JOSHI

N/A

Word-Meaning: - N/A
Connotation: - या मंत्रात वाचकलुप्तोपमालंकार आहे. जशी स्त्री आपल्या इच्छेच्या अनुकूल पतीला किंवा पती आपल्या इच्छेच्या अनुकूल स्त्रीला प्राप्त करून परस्परांना आनंदित करतात तसे प्रयोजन सिद्ध करविण्यासाठी तत्पर असलेली विद्युत, पृथ्वी व सूर्यप्रकाश यांची विद्या ग्रहण करून पदार्थ प्राप्ती होते व सदैव सुखकारी असते. ही विद्या जाणणाऱ्याशिवाय येणे अवघड आहे; व दुःखाचा विनाशही होत नाही. त्यासाठी सर्वांनी ही विद्या प्रयत्नपूर्वक जाणावी ॥ २ ॥