Go To Mantra

तद॑स्ये॒दं प॑श्यता॒ भूरि॑ पु॒ष्टं श्रदिन्द्र॑स्य धत्तन वी॒र्या॑य। स गा अ॑विन्द॒त्सो अ॑विन्द॒दश्वा॒न्त्स ओष॑धी॒: सो अ॒पः स वना॑नि ॥

English Transliteration

tad asyedam paśyatā bhūri puṣṭaṁ śrad indrasya dhattana vīryāya | sa gā avindat so avindad aśvān sa oṣadhīḥ so apaḥ sa vanāni ||

Mantra Audio
Pad Path

तत्। अ॒स्य॒। इ॒दम्। प॒श्य॒त॒। भूरि॑। पु॒ष्टम्। श्रत्। इन्द्र॑स्य। ध॒त्त॒न॒। वी॒र्या॑य। सः। गाः। अ॒वि॒न्द॒त्। सः। अ॒वि॒न्द॒त्। अश्वा॑न्। सः। ओष॑धीः। सः। अ॒पः। सः। वना॑नि ॥ १.१०३.५

Rigveda » Mandal:1» Sukta:103» Mantra:5 | Ashtak:1» Adhyay:7» Varga:16» Mantra:5 | Mandal:1» Anuvak:15» Mantra:5


Reads 384 times

SWAMI DAYANAND SARSWATI

मनुष्यों को उससे कौन-कौन काम धारण करना चाहिये, यह विषय अगले मन्त्र में कहा है ।

Word-Meaning: - हे मनुष्यो ! जो (सः) वह सेनापति सूर्य के तुल्य (गाः) भूमियों को (अविन्दत्) प्राप्त होता (सः) वह (अश्वान्) बड़े पदार्थों को (अविन्दत्) प्राप्त होता (सः) वह (ओषधीः) ओषधियों अर्थात् गेहूँ, उड़द, मूँग, चना आदि को प्राप्त होता (सः) वह (अपः) सूर्य्य जलों को जैसे वैसे कर्मों को प्राप्त होता (सः) तथा वह सूर्य (वनानि) किरणों को जैसे वैसे जङ्गलों को प्राप्त होता है, (अस्य) इस (इन्द्रस्य) सेना बलयुक्त सेनापति के (तत्) उस कर्म को वा (इदम्) इस (भूरि) बहुत (पुष्टम्) दृढ़ (श्रत्) सत्य के आचरण को तुम (पश्यत) देखो और (वीर्य्याय) बल होने के लिये (धत्तन) धारण करो ॥ ५ ॥
Connotation: - इस मन्त्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है। मनुष्यों को चाहिये कि जो श्रेष्ठ जनों के सत्य आचरण से प्राप्ति है, उसीको धारण करें। उसके विना सत्य पराक्रम और सब पदार्थों का लाभ नहीं होता ॥ ५ ॥
Reads 384 times

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

ओषधियाँ व जल

Word-Meaning: - १. हे उपासको ! (अस्य) = इस परमात्मा के (तत् इदं भूरि पुष्टम्) = प्रसिद्ध , इस अनन्त पोषण को (पश्यत) = देखो । प्रभु ने संसार में हमारे पोषण के लिए जो अद्भुत व्यवस्था की हुई है , वह सचमुच देखने योग्य है वह प्रभु की महिमा को हमारे हृदयों पर अंकित किये बिना नहीं रहती । हम अम्लजन वायु को लेकर कार्बन द्वि ओषजिद् [co.²] को बाहर फेंकते हैं । पौधे इस कार्बन द्वि ओषजिद् को लेकर अम्लजन को बाहर फेंकते हैं । इस प्रकार वायु - मण्डल में अम्लजन की कमी नहीं होती और सब प्राणियों का पोषण समुचित रूप से हो पाता है ।  २. (इन्द्रस्य) = उस सर्वशक्तिमान् प्रभु के (वीर्याय) = सामर्थ्य के लिए (श्रत् धत्तन) = श्रद्धा धारण करो । प्रभु की अनन्त शक्ति में हमें विश्वास होना चाहिए । इस विश्वास से वस्तुतः हम स्वयं शक्तिसम्पन्न बनते हैं और संसार में व्याकुलता से ऊपर उठकर चलते हैं ।  ३. (सः) = वे प्रभु हमारे लिए (गाः) = ज्ञानेन्द्रियों को (अविन्दत्) = प्राप्त कराते हैं । (सः) = वे (अश्वान्) = कर्मेन्द्रियों को (अविन्दत्) = प्राप्त करानेवाले हैं । ज्ञानेन्द्रियों से ज्ञान प्राप्त करके तदनुसार कर्म करते हुए हम अपना ठीक पोषण करते हैं और शक्ति को धारण करनेवाले होते हैं ।  ४. इन ज्ञानेन्द्रियों व कर्मेन्द्रियों के ठीक से पोषण के लिए (सः) = वे प्रभु (ओषधीः) = ओषधियों को - वानस्पतिक भोजनों को प्राप्त कराते हैं और (सः) = वे (आपः) = जलों को प्राप्त करानेवाले हैं । इन वानस्पतिक भोजनों व जलों के उपयोग से सब इन्द्रियों की शक्ति ठीक बनी रहेगी और हम ‘सु - ख’ प्रास करेंगे ।  ५. इन वानस्पतिक भोजनों व जलों का प्रयोग हम मर्यादा में ही करें इसके लिए (सः) = वे प्रभु (वनानि) = उपासनाओं को [वन = संभक्ति = सम्भजन] व बाँटकर खाने की वृत्ति को प्राप्त कराते हैं । उपासनामय जीवनवाला व्यक्ति किसी भी वस्तु का अतियोग न करेगा तथा बाँटकर खाने की वृत्ति होने पर तो अतियोग की सम्भावना ही समाप्त हो जाती है , एवं ये (‘वन’) = उपासन व सम्भजन हमें यथा - योग में ले चलते हैं और इससे हमारी शक्तियाँ स्थिर रहती हैं । स्थिरशक्ति बनकर ही हम प्रभु को प्राप्त करते हैं ।   
Connotation: - भावार्थ - प्रभु का पोषण द्रष्टव्य है , उसकी शक्ति श्रद्धा करने योग्य है । प्रभु हमें ज्ञानेन्द्रियों व कर्मेन्द्रियों को प्राप्त कराते हैं और उनको सशक्त बनाने के लिए वानस्पतिक भोजनों व जलों के देनेवाले हैं ।   
Reads 384 times

SWAMI DAYANAND SARSWATI

मनुष्यैस्तस्मात् किं किं कर्म धार्यमित्युपदिश्यते ।

Anvay:

हे मनुष्या यः स सेनाधिपतिः सूर्य इव गा अविन्दत् सोऽश्वानविन्दत्स ओषधीरविन्दत्स अपोऽविन्दत्स वनान्यविन्दत्तदस्येन्द्रस्येदं भूरि पुष्टं श्रत् सत्याचरणं यूयं पश्यत वीर्याय धत्तन ॥ ५ ॥

Word-Meaning: - (तत्) कर्म (अस्य) सेनापतेः (इदम्) प्रत्यक्षम् (पश्यत)। अत्रान्येषामपीति दीर्घः। (भूरि) बहु (पुष्टम्) दृढम् (श्रत्) सत्याचरणम्। श्रदिति सत्यना०। निघं० ३। १०। (इन्द्रस्य) सेनाबलयुक्तस्य (धत्तन) धरत (वीर्याय) बलाय (सः) सूर्य इव (गाः) पृथिवीः (अविन्दत्) लभते (सः) (अविन्दत्) लभते (अश्वान्) महतः पदार्थान्। अश्व इति महन्ना०। निघं० ३। ३। [?] (सः) (ओषधीः) गोधूमाद्या ओषधीः (सः) (अपः) कर्माणि जलानि वा (सः) (वनानि) जङ्गलान् किरणान् वा ॥ ५ ॥
Connotation: - अत्र वाचकलुप्तोपमालङ्कारः। मनुष्यैर्योत्तमेन सत्याचरणेन प्राप्तिः सैव धार्या नैतया विना सत्यः पराक्रमः सर्वपदार्थलाभश्च जायते ॥ ५ ॥
Reads 384 times

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Watch the mighty action, this great achievement of this lord Indra and take it on with conviction for the attainment of honour, fame and valour. He develops lands and cows. He acquires horses and develops modes of transport and communication. He develops herbs and trees, creates waters and develops water resources, and he creates all kinds of wealth and expands the forests.
Reads 384 times

ACHARYA DHARMA DEVA VIDYA MARTANDA

What should men take from Indra is taught in the fifth Mantra.

Anvay:

(1) O men ! behold this vast and extensive truthful conduct of the commander of the army who being like the sun has got the lands, has obtained great substances, herbs and plants, waters and forests or the rays of the sun, utilizing properly all or them. Hold him as example for virility. (2) The Mantra is also applicable to God in which case it means Behold this, the vast and extensive might of Indra (God) and have confidence in His Prowess. It is He who has created the earth, the cattle, the horses and all great objects, the herbs and plants, forests and the rays of the sun and He pervades them all.

Word-Meaning: - (श्रत्) सत्याचरणम् श्रत् इति सत्यनाम (निघ० ३.१०) = Truthful conduct or the observance of Truth. (अश्वान्) महत: पदार्थान् । अश्व इति महन्नाम (निघ० ३.३ ) = Great objects. (वनानि) जंगलान् किरणान् वा = Forests or the rays of the sun. वनमिति रश्मिनाम (निघ० १.५) Tr.
Connotation: - Men should obtain only that power which is the result of truthful conduct. Without it, it is not possible to achieve true strength and the acquisition of all objects.
Reads 384 times

MATA SAVITA JOSHI

N/A

Word-Meaning: - N/A
Connotation: - या मंत्रात वाचकलुप्तोपमालंकार आहे. जे श्रेष्ठ लोकांच्या सत्याचरणाने प्राप्त होते ते माणसांनी अंगीकारावे. त्याशिवाय सत्य, पराक्रम व सर्व पदार्थांचा लाभ होत नाही ॥ ५ ॥