Go To Mantra

योगे॑योगे त॒वस्त॑रं॒ वाजे॑वाजे हवामहे। सखा॑य॒ इन्द्र॑मू॒तये॑ ॥

Mantra Audio
Pad Path

योगेऽयोगे । तव:ऽतरम् । वाजेऽवाजे । हवामहे ॥ सखाय: । इन्द्रम् । ऊतये ॥२६.१॥

Atharvaveda » Kand:20» Sukta:26» Paryayah:0» Mantra:1


Reads 56 times

PANDIT KSHEMKARANDAS TRIVEDI

१-३ सेनाध्यक्ष के लक्षण का उपदेश।

Word-Meaning: - (योगेयोगे) अवसर-अवसर पर और (वाजेवाजे) सङ्ग्राम-सङ्ग्राम के बीच (तवस्तरम्) अधिक बलवान् (इन्द्रम्) इन्द्र [परम ऐश्वर्यवान् पुरुष] को (ऊतये) रक्षा के लिये (सखायः) मित्र लोग हम (हवामहे) पुकारते हैं ॥१॥
Connotation: - सब प्रजागण विद्वान् पुरुषार्थी राजा के साथ मित्रता करके शत्रु से अपनी रक्षा का उपाय करें ॥१॥
Footnote: यह मन्त्र ऊपर आचुका है-अ० १९।२४।७ ॥ १-अयं मन्त्रो व्याख्यातः-अ० १९।२४।७ ॥