PANDIT KSHEMKARANDAS TRIVEDI
ईश्वर शक्ति की महिमा का उपदेश।
Word-Meaning: - (ते जायमानायै) तुझ प्रकट होती हुई को (नमः) नमस्कार (उत) और (ते जातायै) तुझ प्रकट हो चुकी को (नमः) नमस्कार है। (अघ्न्ये) हे न मारनेवाली [परमेश्वरशक्ति !] (बालेभ्यः) बलों के लिये और (शफेभ्यः) शान्तिव्यवहारों के लिये (ते) तेरे (रूपाय) स्वरूप [फैलाव] को (नमः) नमस्कार है ॥१॥
Connotation: - परमेश्वर के जिन गुणों को बुद्धिमान् लोग जानते जाते हैं और जिनको जान चुके हैं, विवेकी जन उन अद्भुत गुणों को साक्षात् करके बल वृद्धि और शान्तिप्रचार के लिये परमेश्वर को सदा नमस्कार करें ॥१॥
Footnote: १−(नमः) सत्कारः (ते) तुभ्यम् (जायमानायै) उत्पद्यमानायै (जातायै) पूर्वकालात् प्रसिद्धायै (उत) अपि (बालेभ्यः) बल प्राणने धान्यावरोधने च-घञ्। नानाबलेभ्यः (शफेभ्यः) अ० ९।७।१०। शम शान्तौ-अच्, मस्य फः। शान्तिव्यवहाराणां सिद्धये (रूपाय) स्वरूपाय। विस्ताराय (अघ्न्ये) अ० १०।९।३। नञ्+हन हिंसागत्योः-यक्, टाप्। हे अहिंसिके रक्षिके। परमेश्वरशक्ते। अन्यद् गतम् ॥
