वांछित मन्त्र चुनें

आ न॑: सोम सं॒यतं॑ पि॒प्युषी॒मिष॒मिन्दो॒ पव॑स्व॒ पव॑मानो अ॒स्रिध॑म् । या नो॒ दोह॑ते॒ त्रिरह॒न्नस॑श्चुषी क्षु॒मद्वाज॑व॒न्मधु॑मत्सु॒वीर्य॑म् ॥

अंग्रेज़ी लिप्यंतरण

ā naḥ soma saṁyatam pipyuṣīm iṣam indo pavasva pavamāno asridham | yā no dohate trir ahann asaścuṣī kṣumad vājavan madhumat suvīryam ||

मन्त्र उच्चारण
पद पाठ

आ । नः॒ । सो॒म॒ । स॒म्ऽयत॑म् । पि॒प्युषी॑म् । इष॑म् । इन्दो॒ इति॑ । पव॑स्व । पव॑मानः । अ॒स्रिध॑म् । या । नः॒ । दोह॑ते । त्रिः । अह॑न् । अस॑श्चुषी । क्षु॒ऽमत् । वाज॑ऽवत् । मधु॑ऽमत् । सु॒ऽवीर्य॑म् ॥ ९.८६.१८

ऋग्वेद » मण्डल:9» सूक्त:86» मन्त्र:18 | अष्टक:7» अध्याय:3» वर्ग:15» मन्त्र:3 | मण्डल:9» अनुवाक:5» मन्त्र:18


397 बार पढ़ा गया

आर्यमुनि

पदार्थान्वयभाषाः - (सोम) हे परमात्मन् ! (इन्दो) हे प्रकाशस्वरूप ! आप (नः) हमारे (संयतं) सम्बन्धी और (पिप्युषी) वृद्धियुक्त (इषं) ऐश्वर्य को (अस्रिधे) जो अक्षय हो, ऐसे धन से (आपवस्व) सब ओर से हमको पवित्र करें। (या) जो कि (नः) हमारे सम्बन्ध में (त्रिरहन्) भूत, भविष्य, वर्तमान तीनों कालों में (असश्चुषी) प्रतिबन्धरहित (क्षुमत्) बहुत ऐश्वर्य्यवाले (वाजवत्) बलवाले (मधुमत्) मधुरयुक्त (सुवीर्य) बल करनेवाले ऐश्वर्य को आप (दोहते) परिपूर्ण करें ॥१८॥
भावार्थभाषाः - स्वनियमानुकूल चलनेवाले पुरुषों के लिये परमात्मा अक्षय धन को प्रदान करते हैं ॥१८॥
397 बार पढ़ा गया

हरिशरण सिद्धान्तालंकार

'क्षुमत् वाजवत् मधुमत्'

पदार्थान्वयभाषाः - हे (सोम) = वीर्यशक्ते! (इन्दो) = हमें शक्तिशाली बनानेवाले सोम तू (नः) = हमारे लिये (पवमानः) = पवित्रता को करता हुआ (इषम्) = प्रभु प्रेरणा को आपवस्व प्राप्त करा, जो प्रेरणा (संयतम्) = हमें उत्तम मार्ग से ले चलनेवाली है। (पिप्युषीम्) = हमारा आप्यापन करनेवाली है तथा (अस्त्रिधम्) = हमें हिंसित नहीं होने देती । सोमरक्षण से पवित्र हृदयवाले होकर हम प्रभु प्रेरणा को सुनें यह प्रेरणा हमें सन्मार्ग पर ले चलनेवाली, हमारा वर्धन करनेवाली व हमें हिंसित होने से बचानेवाली होगी। या जो प्रेरणा (असश्चषी) = हमें आसक्त न होने देती हुई (नः) = हमारे लिये (अहन्) = इस जीवनरूपी दिन में (त्रिः) = तीन बार-प्रातः सवन माध्यन्दिन सवन व तृतीय सवन में (सुवीर्यम्) = उत्तम शक्ति का (दोहते) = प्रपूरण करती है। उस उत्तम शक्ति का, जो (क्षुमत्) = ज्ञान के शब्दोंवाली है [क्षुशब्दे] (वाजवत्) = शरीर के बलवाली है तथा (मधुमत्) = मन के माधुर्यवाली है।
भावार्थभाषाः - भावार्थ- सोम हमें पवित्र बनाकर प्रभु प्रेरणा को सुनाता है, जो प्रेरणा हमें सन्मार्ग पर ले चलती है, हमारा वर्धन करती है और हिंसन नहीं होने देती। यह प्रेरणा ही हमारे जीवन के प्रारम्भ, मध्य व अन्त में, अर्थात् सदा उस उत्तम शक्ति को भरती है जो 'ज्ञान, बल व माधुर्य' वाली है ।
397 बार पढ़ा गया

आर्यमुनि

पदार्थान्वयभाषाः - (सोम) हे परमात्मन् ! (इन्दो) हे प्रकाशस्वरूप ! (त्वं) (नः) अस्माकं (संयतं) सम्बन्धि अपि च (पिप्युषी) वृद्धियुक्तम् (इषं) ऐश्वर्य्यम् (अस्रिधं) अक्षयधनैः (आ, पवस्व) सर्वथा मां पवित्रयतु। (या) यतो हि (नः) अस्माकं (त्रिः, अहन्) भूतादित्रिकालेषु (असश्चुषी) अप्रतिबन्धं (क्षुमत्) महदैश्वर्य्यवत् (वाजवत्) बलयुक्तं (मधुमत्) मधुयुक्तं (सुवीर्य्यं) बलकारकमैश्वर्य्यं भवान् (दोहते) परिपूरयतु ॥१८॥
397 बार पढ़ा गया

डॉ. तुलसी राम

पदार्थान्वयभाषाः - O Soma, lord of light, Indu, spirit of beauty and bliss, pure and purifying divinity, bless us with controlled and well directed ever increasing food and energy, knowledge and culture of imperishable character and value which may for all time past, present and future without error, violence, violation or obstruction bring us and continue to bring for us honour, dignity and heroic courage and forbearance full of energy, excellence and sweetness.