वांछित मन्त्र चुनें
359 बार पढ़ा गया

आ वां॒ विश्वा॑भिरू॒तिभि॑: प्रि॒यमे॑धा अहूषत । ता व॒र्तिर्या॑त॒मुप॑ वृ॒क्तब॑र्हिषो॒ जुष्टं॑ य॒ज्ञं दिवि॑ष्टिषु ॥

अंग्रेज़ी लिप्यंतरण

ā vāṁ viśvābhir ūtibhiḥ priyamedhā ahūṣata | tā vartir yātam upa vṛktabarhiṣo juṣṭaṁ yajñaṁ diviṣṭiṣu ||

मन्त्र उच्चारण
पद पाठ

आ । वा॒म् । विश्वा॑भिः । ऊ॒तिऽभिः॑ । प्रि॒यऽमे॑धाः । अ॒हू॒ष॒त॒ । ता । व॒र्तिः । या॒त॒म् । उप॑ । वृ॒क्तऽब॑र्हिषः । जुष्ट॑म् । य॒ज्ञम् । दिवि॑ष्टिषु ॥ ८.८७.३

359 बार पढ़ा गया
ऋग्वेद » मण्डल:8» सूक्त:87» मन्त्र:3 | अष्टक:6» अध्याय:6» वर्ग:10» मन्त्र:3 | मण्डल:8» अनुवाक:9» मन्त्र:3


हरिशरण सिद्धान्तालंकार

'प्रियमेध वृक्तबर्हिष्'

पदार्थान्वयभाषाः - [१] हे प्राणापानो! (प्रियमेधा:) = [मेध यज्ञ ] यज्ञप्रिय लोग (विश्वाभिः अतिभिः) = सब रक्षणों के हेतु से (वाम्) = आपको (आ अहूषत) = सब ओर से पुकारते हैं। आपकी साधना में ही प्रवृत्त होते हैं। (वा) = वे आप दोनों (वृक्तबर्हिषः) = वासनारूप घास-फूस को छिन्न करनेवाले पुरुष के (बर्हिः) = शरीररूप गृह में (उपयातम्) = समीपता से प्राप्त होओ। वस्तुतः आपकी साधना ही इसे 'वृक्तबर्हिष्' बनाती है। [२] आप ही इस 'प्रियमेध वृक्तबर्हिष्' को यज्ञप्रिय व वासनाओं का छिन्न करनेवाला बनाते हो। (दिविष्टिषु) = [दिव् इष्टि] दिनों के आने पर, अर्थात् प्रातःकाल के होने पर आप ही इस 'प्रियमेध' के जीवन में (यज्ञं जुष्टम्) = यज्ञ का प्रीतिपूर्वक सेवन करो। आपकी साधना से यह सदा यज्ञ की वृत्तिवाला बना रहे।
भावार्थभाषाः - भावार्थ- प्राणसाधना से हमारा जीवन यज्ञमय बनता है। इस साधना से ही हम हृदयक्षेत्र से वासना के घास-फूस को उखाड़ फेंकते हैं।

डॉ. तुलसी राम

पदार्थान्वयभाषाः - O Ashvins, the holy performers who are dedicated to yajna invoke and call you both with all your succour and promotions, so that you go to the place and paths of those yajakas who are ready with the grass spread on the vedi and there join the yajna for the realisation of their higher aims of life.