वांछित मन्त्र चुनें

अ॒भ्यू॑र्णोति॒ यन्न॒ग्नं भि॒षक्ति॒ विश्वं॒ यत्तु॒रम् । प्रेम॒न्धः ख्य॒न्निः श्रो॒णो भू॑त् ॥

अंग्रेज़ी लिप्यंतरण

abhy ūrṇoti yan nagnam bhiṣakti viśvaṁ yat turam | prem andhaḥ khyan niḥ śroṇo bhūt ||

मन्त्र उच्चारण
पद पाठ

अ॒भि । ऊ॒र्णो॒ति॒ । यत् । न॒ग्नम् । भि॒षक्ति॑ । विश्व॑म् । यत् । तु॒रम् । प्र । ई॒म् । अ॒न्धः । ख्य॒त् । निः । श्रो॒णः । भू॒त् ॥ ८.७९.२

ऋग्वेद » मण्डल:8» सूक्त:79» मन्त्र:2 | अष्टक:6» अध्याय:5» वर्ग:33» मन्त्र:2 | मण्डल:8» अनुवाक:8» मन्त्र:2


415 बार पढ़ा गया

शिव शंकर शर्मा

पदार्थान्वयभाषाः - (यवयुः) जौ, गेहूँ, मसूर आदि चाहनेवाला (गव्युः) गो, महिष, अजा आदि पशुकामी (हिरण्ययुः) सोना, चान्दी आदि धातुओं का अभिलाषी (अश्वयुः) घोड़ा, हाथी आदि वाहनाभिलाषी (मम+कामः) मेरा काम (त्वाम्+इत्) तुझको ही अन्य को नहीं किन्तु (त्वाम्) तुझको ही (एषते) चाहता है ॥९॥
भावार्थभाषाः - हम लोगों की इच्छा सब पदार्थ चाहती है, यह मनुष्य का स्वाभाविक गुण है ॥९॥
415 बार पढ़ा गया

हरिशरण सिद्धान्तालंकार

'नग्न- तुर - अन्ध व श्रोण' प्रभुकृपा से कृपा बन जाते हैं ?

पदार्थान्वयभाषाः - [१] गतमन्त्र में वर्णित सोम शरीर में सुरक्षित होकर हमें उस महान् सोम [प्रभु] की कृपा का पात्र बनाता है (यत्) = जो ब्रह्म (नग्नं अभ्यर्णोति) = नग्न को वस्त्रों से आच्छादित करता है, (यत्) = जो (विश्वम्) = सब (तुरम्) = रोगहिंसित पुरुष को (भिषक्ति) = चिकित्सित करता है। [२] उस प्रभु के अनुग्रह से शरीर में सोम के पूर्णरूप से सुरक्षित होने पर (अन्धः) = अन्धा भी (इम्) = निश्चय से (प्र ख्यत्) = देखता है और (श्रोणः) = पंगु भी (निः भूत्) = घर से बाहर जानेवाला बनता है, अर्थात् प्रभु के अनुग्रह से सुरक्षित सोम दृष्टिशक्ति व चलने की शक्ति प्राप्त कराता है।
भावार्थभाषाः - भावार्थ- प्रभु का अनुग्रह नग्न को वस्त्रों से आच्छादित करता है, रोगी को नीरोग बनाता है, अन्धे को देखनेवाला और लंगड़े को खूब चलनेवाला बनाता है।
415 बार पढ़ा गया

शिव शंकर शर्मा

पदार्थान्वयभाषाः - यवयुः=यवगोधूमाभिलाषी। गव्युः=गोपशुकाङ्क्षी। हिरण्ययुः=हिरण्याभिलाषी। अश्वयुः=अश्वादिपशुकामी। मम+कामः+त्वामित्=त्वामेव। त्वामेव। एषते=कामयते ॥९॥
415 बार पढ़ा गया

डॉ. तुलसी राम

पदार्थान्वयभाषाः - Soma that clothes the naked, cures all the sick and suffering of the world, gives eyes to the blind to see and legs to the lame to walk.