वांछित मन्त्र चुनें

इन्द्रा॑ग्नी उक्थवाहसा॒ स्तोमे॑भिर्हवनश्रुता। विश्वा॑भिर्गी॒र्भिरा ग॑तम॒स्य सोम॑स्य पी॒तये॑ ॥१०॥

अंग्रेज़ी लिप्यंतरण

indrāgnī ukthavāhasā stomebhir havanaśrutā | viśvābhir gīrbhir ā gatam asya somasya pītaye ||

मन्त्र उच्चारण
पद पाठ

इन्द्रा॑ग्नी॒ इति॑। उ॒क्थ॒ऽवा॒ह॒सा॒। स्तोमे॑भिः। ह॒व॒न॒ऽश्रु॒ता॒। विश्वा॑भिः। गीः॒ऽभिः। आ। ग॒त॒म्। अ॒स्य। सोम॑स्य। पी॒तये॑ ॥१०॥

ऋग्वेद » मण्डल:6» सूक्त:59» मन्त्र:10 | अष्टक:4» अध्याय:8» वर्ग:26» मन्त्र:5 | मण्डल:6» अनुवाक:5» मन्त्र:10


327 बार पढ़ा गया

स्वामी दयानन्द सरस्वती

मनुष्या क्या करके बिजुली की विद्या जानें, इस विषयको कहते हैं ॥

पदार्थान्वयभाषाः - हे (इन्द्राग्नी) वायु और बिजुली के समान पदार्थों को जानते हुए (उक्थवाहसा) प्रशंसित विद्या की प्राप्ति कराने और (हवनश्रुता) हवनों को सुननेवालो ! तुम (स्तोमेभिः) प्रशंसाओं से और (विश्वाभिः) समस्त (गीर्भिः) विद्या और उत्तम शिक्षायुक्त वाणियों के साथ (अस्य) इस (सोमस्य) महौषधियों के रसके (पीतये) पीने को (आ, गतम्) आओ ॥१०॥
भावार्थभाषाः - इस मन्त्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है। वे ही बिजुली की विद्या को जानने योग्य होते हैं, जो विद्वानों से विद्या पाने का प्रयत्न करते हैं ॥१०॥ इस सूक्त में इन्द्र और अग्नि के गुणों का वर्णन करने से इस सूक्त के अर्थ की इससे पूर्व सूक्त के अर्थ के साथ सङ्गति जाननी चाहिये ॥ यह उनसठवाँ सूक्त और छब्बीसवाँ वर्ग समाप्त हुआ ॥
327 बार पढ़ा गया

हरिशरण सिद्धान्तालंकार

उक्थ-स्तोम-गिर्

पदार्थान्वयभाषाः - [१] (इन्द्राग्नी) = बल व प्रकाश के देव हमारे जीवनों में (उक्थवाहसा) = स्तुति-वचनों के धारण करनेवाले हों। हमें प्रभु स्तवन की ओर झुकाववाला बनायें। (स्तोमेभिः) = स्तुतिसमूहों से ये इन्द्र और अग्नि (हवनश्रुता) = उसी प्रभु की पुकार [प्रेरणा] को सुननेवाले हों। इन्द्र और अग्नि के धारण से हम प्रभु स्तवन में प्रवृत्त होकर हृदयस्थ प्रभु की प्रेरणा को सुननेवाले बनें। [२] हे इन्द्राग्नी ! आप (अस्य सोमस्य पीतये) = इस सोम के शरीर में ही पान के लिये (विश्वाभिः गीर्भिः आगतम्) = सब ज्ञान की वाणियों के साथ हमें प्राप्त होवो। हम सदा ज्ञान की वाणियों के अध्ययन में लगे रहें और इस सोम को शरीर में ही सुरक्षित कर सकें।
भावार्थभाषाः - भावार्थ– इन्द्र व अग्नि की आराधना, बल व प्रकाश को प्राप्त करने की प्रवृत्ति हमें प्रभु स्तवन में प्रवृत्त करे। यह हमें प्रभु प्रेरणा के सुनने योग्य बनाये, तथा सदा ज्ञान की वाणियों के अध्ययनवाला करें। अगले सूक्त में भी इन्द्र और अग्नि का ही आराधन है -
327 बार पढ़ा गया

स्वामी दयानन्द सरस्वती

मनुष्याः किं कृत्वा विद्युद्विद्यां जानीयुरित्याह ॥

अन्वय:

हे इन्द्राग्नी जानन्तावुक्थवाहसा हवनश्रुता ! युवां स्तोमेभिर्विश्वाभिर्गीभिः सहास्य सोमस्य पीतय आ गतम् ॥१०॥

पदार्थान्वयभाषाः - (इन्द्राग्नी) वायुविद्युताविव (उक्थवाहसा) प्रशंसितविद्याप्रापकौ (स्तोमेभिः) प्रशंसाभिः (हवनश्रुता) यौ हवनानि शृण्वतस्तौ (विश्वाभिः) समग्राभिः (गीर्भिः) विद्याशिक्षायुक्ताभिर्वाग्भिः (आ) (गतम्) आगच्छतम् (अस्य) (सोमस्य) महौषधिरसस्य (पीतये) पानाय ॥१०॥
भावार्थभाषाः - अत्र वाचकलुप्तोपमालङ्कारः। त एव विद्युद्विद्यां वेत्तुमर्हन्ति ये विद्वद्भ्यो विद्यां प्राप्तुं प्रयतन्त इति ॥१०॥ अत्रेन्द्राऽग्निगुणवर्णनादेतदर्थस्य पूर्वसूक्तार्थेन सह सङ्गतिर्वेद्या ॥ इत्येकोनषष्टितमं सूक्तं षड्विंशो वर्गश्च समाप्तः ॥
327 बार पढ़ा गया

डॉ. तुलसी राम

पदार्थान्वयभाषाः - Indra and Agni, light and energy of the spirit of life, carriers and harbingers of songs of adoration, listening close by to the invocations and celebrations of the yajakas, come with all words of appreciation and praise and all voices of commendation and elevation to our yajnic performance and to taste the nectar sweet of its essence distilled.
327 बार पढ़ा गया

आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड

After doing what should men know the science of electricity-is told.

अन्वय:

○ teachers and preachers! you who are like the air and electricity, you who are endowed with knowledge and conveyors of that admirable knowledge and who are bearers of other's difficulties and requests, come to drink this Soma-juice of great invigorating herbs with praises and well-trained and cultured speeches.

भावार्थभाषाः - Those persons only can get the knowledge of the science of electricity, who try to acquire this knowledge from the enlightened persons or great scientists.
327 बार पढ़ा गया

माता सविता जोशी

(यह अनुवाद स्वामी दयानन्द सरस्वती जी के आधार पर किया गया है।)
भावार्थभाषाः - या मंत्रात वाचकलुप्तोपमालंकार आहे. जे विद्वानांकडून विद्या प्राप्त करण्याचा प्रयत्न करतात तेच विद्युत विद्या जाणण्यायोग्य असतात. ॥ १० ॥