वांछित मन्त्र चुनें

आ ते॑ अग्न ऋ॒चा ह॒विर्हृ॒दा त॒ष्टं भ॑रामसि। ते ते॑ भवन्तू॒क्षण॑ ऋष॒भासो॑ व॒शा उ॒त ॥४७॥

अंग्रेज़ी लिप्यंतरण

ā te agna ṛcā havir hṛdā taṣṭam bharāmasi | te te bhavantūkṣaṇa ṛṣabhāso vaśā uta ||

मन्त्र उच्चारण
पद पाठ

आ। ते॒। अ॒ग्ने॒। ऋ॒चा। ह॒विः। हृ॒दा। त॒ष्टम्। भ॒रा॒म॒सि॒। ते। ते॒। भ॒व॒न्तु॒। उ॒क्षणः॑। ऋ॒ष॒भासः॑। व॒शाः। उ॒त ॥४७॥

ऋग्वेद » मण्डल:6» सूक्त:16» मन्त्र:47 | अष्टक:4» अध्याय:5» वर्ग:30» मन्त्र:2 | मण्डल:6» अनुवाक:2» मन्त्र:47


583 बार पढ़ा गया

स्वामी दयानन्द सरस्वती

फिर उसी विषय को कहते हैं ॥

पदार्थान्वयभाषाः - हे (अग्ने) जगदीश्वर ! जिन (ते) आपके (हविः) अन्तःकरण और (तष्टम्) अत्यन्त शुद्ध किये गये स्वरूप को हम लोग (ऋचा) प्रशंसारूप ऋग्वेद आदि से और (हृदा) हृदय से (आ, भरामसि) अच्छे प्रकार पोषण करते हैं उन (ते) आपकी कृपा से हमारे और (ते) आपके संबन्धी (उक्षणः) सेचन करनेवाले (ऋषभासः) उत्तम (उत) भी (वशाः) कामना करते हुए (भवन्तु) होवें ॥४७॥
भावार्थभाषाः - जो सत्यभाव से और अन्तःकरण से जगदीश्वर की आज्ञा का सेवन करते हैं, वे सब प्रकार से उत्कृष्ट होते हैं ॥४७॥
583 बार पढ़ा गया

हरिशरण सिद्धान्तालंकार

उक्षणः ऋषभासः वशाः

पदार्थान्वयभाषाः - [१] हे (अग्ने) = अग्रेणी प्रभो ! (ते) = आपकी प्राप्ति के लिये (ऋचा) = ऋचाओं के साथ, विज्ञानपूर्वक अथवा 'ऋच् स्तुतौ ' स्तुतिपूर्वक (हृदातष्टम्) = हृदय से निर्मित, अर्थात् श्रद्धापूर्वक की गई (हविः) = हवि को त्यागपूर्वक अदन को (भरामसि) = धारण करते हैं। विज्ञान और श्रद्धा से किये गये यज्ञरूप कर्म ही प्रभु प्राप्ति का साधन बनते हैं। [२] (ते) = वे विज्ञान और श्रद्धापूर्वक हवि को अपनानेवाले लोग (ते) = वस्तुतः आपके हैं। ये लोग (उक्षणः) = अपने में शक्ति का सेचन करनेवाले बनें, (ऋषभासः) = श्रेष्ठ व गतिशील हों [ऋष गतौ] (उत) = और (वशा:) = अपनी इन्द्रियों को पूर्णरूप से वश में करनेवाले भवन्तु हों। शक्ति का अपने में सेचन करके ही हम गतिशील बनते हैं। यह गतिशीलता हमें इन्द्रियों के वशीकरण में समर्थ करती है ।
भावार्थभाषाः - भावार्थ– 'ज्ञान व श्रद्धापूर्वक हम यज्ञों को करें' यही प्रभु प्राप्ति का मार्ग है। ये प्रभु के व्यक्ति [क] अपने में शक्ति का सेचन करते हैं, [ख] ये गतिशील होते हैं और [ग] इन्द्रियों को वश में करनेवाले होते हैं ।
583 बार पढ़ा गया

स्वामी दयानन्द सरस्वती

पुनस्तमेव विषयमाह ॥

अन्वय:

हे अग्ने ! यस्य ते तव हविस्तष्टं स्वरूपं वयमृचा हृदाऽऽभरामसि ते कृपयाऽस्माकं ते सम्बन्धिन उक्षण ऋषभास उत वशा भवन्तु ॥४७॥

पदार्थान्वयभाषाः - (आ) समन्तात् (ते) तव (अग्ने) जगदीश्वर (ऋचा) प्रशंसया ऋग्वेदादिना (हविः) अन्तःकरणम् (हृदा) हृदयेन (तष्टम्) तीक्ष्णं शोधितम् (भरामसि) भरामः (ते) (ते) तव (भवन्तु) (उक्षणः) सेचकाः (ऋषभासः) उत्तमाः (वशाः) कामयमानाः (उत) ॥४७॥
भावार्थभाषाः - ये सत्यभावेनान्तःकरणेन जगदीश्वराज्ञां सेवन्ते ते सर्वथोत्कृष्टा भवन्ति ॥४७॥
583 बार पढ़ा गया

डॉ. तुलसी राम

पदार्थान्वयभाषाः - Agni, O lord of light, omniscience and omnipotence, thus do we bear and offer the homage of surrender and self-sacrifice to you, prepared with love of the heart and sanctified with holy chant of Rgveda, and we pray may all our people be for you, virile and generous, inspired with love and brilliance of excellence.
583 बार पढ़ा गया

आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड

The same subject is continued.

अन्वय:

O God the Supreme leader ! we meditate upon your Divine nature in our purified heart with the Rigveda and other Vedas. By your grace, let all our kith and kin be showerers of peace, very good and desirous of the welfare of all.

भावार्थभाषाः - Those who obey the commands of God with earnest heart, become exalted.
583 बार पढ़ा गया

माता सविता जोशी

(यह अनुवाद स्वामी दयानन्द सरस्वती जी के आधार पर किया गया है।)
भावार्थभाषाः - जे सत्यभावनेने अंतःकरणपूर्वक जगदीश्वराच्या आज्ञेचे पालन करतात ते सर्व प्रकारे उत्कृष्ट असतात. ॥ ४७ ॥