वांछित मन्त्र चुनें

प्र दे॒वं दे॒ववी॑तये॒ भर॑ता वसु॒वित्त॑मम्। आ स्वे योनौ॒ नि षी॑दतु ॥४१॥

अंग्रेज़ी लिप्यंतरण

pra devaṁ devavītaye bharatā vasuvittamam | ā sve yonau ni ṣīdatu ||

मन्त्र उच्चारण
पद पाठ

प्र। दे॒वम्। दे॒वऽवी॑तये। भर॑त। व॒सु॒वित्ऽत॑मम्। आ। स्वे। योनौ॑। नि। सी॒द॒तु॒ ॥४१॥

ऋग्वेद » मण्डल:6» सूक्त:16» मन्त्र:41 | अष्टक:4» अध्याय:5» वर्ग:29» मन्त्र:1 | मण्डल:6» अनुवाक:2» मन्त्र:41


374 बार पढ़ा गया

स्वामी दयानन्द सरस्वती

फिर मनुष्यों को क्या प्राप्त करने योग्य है, इस विषय को कहते हैं ॥

पदार्थान्वयभाषाः - हे विद्वान् जनो ! आप लोग (देववीतये) श्रेष्ठ गुणों की प्राप्ति के लिये (वसुवित्तमम्) अतिशय धन को जानने और (देवम्) देनेवाले को (स्वे) अपने (योनौ) गृह में (प्र, आ, भरता) उत्तमता से अच्छे प्रकार धारण करिये वा हरिये, जिससे मनुष्य सुख से (नि, षीदतु) निरन्तर स्थिर होवे ॥४१॥
भावार्थभाषाः - हे मनुष्यो ! आप श्रेष्ठ गुणों की प्राप्ति के लिये अग्नि आदि पदार्थों को जानिये ॥४१॥
374 बार पढ़ा गया

हरिशरण सिद्धान्तालंकार

'वसुवित्तम' देव

पदार्थान्वयभाषाः - [१] (देवम्) = उस प्रकाशमय, दिव्यगुणों के पुञ्ज, (वसुवित्तमम्) = अधिक अधिक वसुओं के प्राप्त करानेवाले प्रभु को (प्रभरत) = प्रकर्षेण हृदयों में धारण करो। (देववीतये) = दिव्यगुणों की प्राप्ति के लिये उस देव का धारण ठीक ही है। [२] हमारा हृदय प्रभु का निवास स्थान बने । वे प्रभु (स्वे योनौ) = अपने इस उपासक हृदय रूप गृह में (आ निषीदतु) = सर्वथा आसीन हों। हमारा हृदय प्रभु का अधिष्ठान बने । प्रभु के वहाँ स्थित होने पर ही वासनाओं का दहन होकर दिव्यगुणों का जन्म होगा।
भावार्थभाषाः - भावार्थ- प्रभु देव हैं, वसुवित्तम हैं। हम अपने हृदयों को प्रभु का आधार बनाएँ और इस प्रकार वासनादहन करके दिव्य गुणों को प्राप्त करें ।
374 बार पढ़ा गया

स्वामी दयानन्द सरस्वती

पुनर्मनुष्यैः किं प्राप्तव्यमित्याह ॥

अन्वय:

हे विद्वांसो ! यूयं देववीतये वसुवित्तमं देवं स्वे योनौ प्राऽऽभरता येन मनुष्यः सुखेन निषीदतु ॥४१॥

पदार्थान्वयभाषाः - (प्र) (देवम्) दातारम् (देववीतये) दिव्यगुणप्राप्तये (भरता) धरत हरत वा (वसुवित्तमम्) अतिशयेन वसु वेत्ति तम् (आ) (स्वे) स्वकीये (योनौ) गृहे (नि) (सीदतु) ॥४१॥
भावार्थभाषाः - हे मनुष्या ! भवन्तो दिव्यगुणप्राप्तयेऽग्न्यादिपदार्थान् विजानन्तु ॥४१॥
374 बार पढ़ा गया

डॉ. तुलसी राम

पदार्थान्वयभाषाः - Place, light and raise the brilliant and generous fire in your home for favour of the bounties of nature and humanity since it is the immense source giver of wealth, honour and excellence. Let the holy fire be instituted and maintained so that you abide in peace and joy.
374 बार पढ़ा गया

आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड

What should men attain is told.

अन्वय:

O highly learned person! for the attainment of divine virtues, establish Agni (fire or electricity) which is giver of much happiness and heat and conveyor of abundant wealth (when used methodically) in your home, so that a man may sit happily.

भावार्थभाषाः - O men! you should acquire the knowledge of Agni (in the form of fire and electricity) and other objects for the attainment of divine virtues.
टिप्पणी: The mantra is also applicable to a great scientist who knows how to acquire wealth by the proper and methodical use of the Agni (fire and electricity) विद्वान्सोहि देवाः (Stph. Brahmana 3, 7, 3, 10)।
374 बार पढ़ा गया

माता सविता जोशी

(यह अनुवाद स्वामी दयानन्द सरस्वती जी के आधार पर किया गया है।)
भावार्थभाषाः - हे माणसांनो ! तुम्ही श्रेष्ठ गुणांच्या प्राप्तीसाठी अग्नी इत्यादी पदार्थ जाणा. ॥ ४१ ॥