वांछित मन्त्र चुनें

ब्रह्म॑ प्र॒जाव॒दा भ॑र॒ जात॑वेदो॒ विच॑र्षणे। अग्ने॒ यद्दी॒दय॑द्दि॒वि ॥३६॥

अंग्रेज़ी लिप्यंतरण

brahma prajāvad ā bhara jātavedo vicarṣaṇe | agne yad dīdayad divi ||

मन्त्र उच्चारण
पद पाठ

ब्रह्म॑। प्र॒जाऽव॑त्। आ। भ॒र॒। जात॑ऽवेदः॑। विऽच॑र्षणे। अग्ने॑। यत्। दी॒दय॑त्। दि॒वि ॥३६॥

ऋग्वेद » मण्डल:6» सूक्त:16» मन्त्र:36 | अष्टक:4» अध्याय:5» वर्ग:28» मन्त्र:1 | मण्डल:6» अनुवाक:2» मन्त्र:36


361 बार पढ़ा गया

स्वामी दयानन्द सरस्वती

फिर मनुष्यों को क्या करना चाहिये, इस विषय को कहते हैं ॥

पदार्थान्वयभाषाः - हे (जातवेदः) धन से युक्त (विचर्षणे) बुद्धिमान् (अग्ने) अग्नि के समान गृहस्थ ! (यत्) जो ज्योति (दिवि) प्रकाश में (दीदयत्) प्रकाशित करती है, उससे (प्रजावत्) प्रजा में विद्यमान जिसमें उस (ब्रह्म) धन वा अन्न को (आ, भर) सब प्रकार से धारण वा पोषण करिये ॥३६॥
भावार्थभाषाः - हे मनुष्यो ! जो अग्नि में, जो सूर्य्य में और जो बिजुली में तेज है, उसके विज्ञान से धन और धान्य की उन्नति करिये ॥३६॥
361 बार पढ़ा गया

हरिशरण सिद्धान्तालंकार

प्रजावद् ब्रह्म

पदार्थान्वयभाषाः - [१] हे (जातवेदः) = सर्वज्ञ, (विचर्षणे) = विशेषरूप से सब प्रजाओं के द्रष्टा, सबका ध्यान करनेवाले प्रभो ! (प्रजावत्) = प्रकृष्ट विकासवाले (ब्रह्म) = ज्ञान को (आभर) = हमें सर्वथा प्राप्त कराइये । उस ज्ञान को दीजिये जो हमारे सब प्रकार से विकास का कारण बने । [२] हे (अग्ने) = प्रकाशमय प्रभो ! हम आपके अनुग्रह से उस ज्ञान को प्राप्त करें, (यत्) = जो (दिवि दीदयत्) = मस्तिष्क रूप द्युलोक में दीप्ति का कारण होता है। जैसे आकाशस्थ सूर्य सर्वत्र प्रकाश व प्राणशक्ति का सञ्चार करता है, इसी प्रकार ये प्रभु हमारे मस्तिष्क में ज्ञान सूर्य को उदित करके हमारे जीवनों को प्रकाशमय व विकसित शक्तियोंवाला बनाते हैं।
भावार्थभाषाः - भावार्थ- प्रभु हमें उस ज्ञान को प्राप्त कराएँ जो कि हमारे लिये सब शक्तियों के विकास का कारण बने ।
361 बार पढ़ा गया

स्वामी दयानन्द सरस्वती

पुनर्मनुष्यैः किं कर्त्तव्यमित्याह ॥

अन्वय:

हे जातवेदो विचर्षणेऽग्ने ! यद्दिवि दीदयत् तेन प्रजावद् ब्रह्माऽऽभर ॥३६॥

पदार्थान्वयभाषाः - (ब्रह्म) धनमन्नं वा (प्रजावत्) प्रजा विद्यन्ते यस्मिंस्तत् (आ) (भर) (जातवेदः) जातवित्त (विचर्षणे) विचक्षण (अग्ने) अग्निरिव गृहस्थ (यत्) ज्योतिः (दीदयत्) द्योतयति (दिवि) प्रकाशे ॥३६॥
भावार्थभाषाः - हे मनुष्या ! यदग्नौ यत्सूर्य्ये यद्विद्युति च तेजोऽस्ति तद्विज्ञानेन धनधान्यमुन्नेयम् ॥३६॥
361 बार पढ़ा गया

डॉ. तुलसी राम

पदार्थान्वयभाषाः - Agni, lord all knowing, all watching, who shine in the light of the sun, bless us with the food of life that sustains the children of the earth.
361 बार पढ़ा गया

आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड

What should men do is told further.

अन्वय:

O wealthy, extra-ordinary house holder! shining like the fire, bring to us good wealth or food which is acquired with the knowledge of that which light illuminates in heaven and in other places, and which is accompanied by heroic progeny.

भावार्थभाषाः - O men! you should multiply wealth and food materials by the knowledge of that luster which is in the fire, in the sun and in electricity.
361 बार पढ़ा गया

माता सविता जोशी

(यह अनुवाद स्वामी दयानन्द सरस्वती जी के आधार पर किया गया है।)
भावार्थभाषाः - हे माणसांनो ! अग्नीमध्ये, सूर्यामध्ये व विद्युतमध्ये जे तेज आहे त्यांचे विज्ञान जाणून धनधान्याची उन्नती करा. ॥ ३६ ॥