वांछित मन्त्र चुनें

गर्भे॑ मा॒तुः पि॒तुष्पि॒ता वि॑दिद्युता॒नो अ॒क्षरे॑। सीद॑न्नृ॒तस्य॒ योनि॒मा ॥३५॥

अंग्रेज़ी लिप्यंतरण

garbhe mātuḥ pituṣ pitā vididyutāno akṣare | sīdann ṛtasya yonim ā ||

मन्त्र उच्चारण
पद पाठ

गर्भे॑। मा॒तुः। पि॒तुः। पि॒ता। वि॒ऽदि॒द्यु॒ता॒नः। अ॒क्षरे॑। सीद॑न्। ऋ॒तस्य॑। योनि॑म्। आ ॥३५॥

ऋग्वेद » मण्डल:6» सूक्त:16» मन्त्र:35 | अष्टक:4» अध्याय:5» वर्ग:27» मन्त्र:5 | मण्डल:6» अनुवाक:2» मन्त्र:35


411 बार पढ़ा गया

स्वामी दयानन्द सरस्वती

फिर ईश्वर कैसा है, इस विषय को कहते हैं ॥

पदार्थान्वयभाषाः - हे विद्वान् जनो ! जो (अक्षरे) नहीं नाश होनेवाले अपने रूप, कारण वा जीव में (ऋतस्य) सत्य के (योनिम्) गृह को (आ) सब ओर से (सीदन्) प्राप्त होता हुआ (मातुः) माता का जैसै, वैसे भूमि का और (पितुः) पिता का जैसै सूर्य्य का (पिता) पालक और (गर्भे) गर्भ में (विदिद्युतानः) विशेष करके प्रकाशमान है, उसको सम्पूर्ण संसार का जनक जानो ॥३५॥
भावार्थभाषाः - हे मनुष्यो ! जो उत्पन्न करने वालों का उत्पादक, प्रकाशकों का प्रकाशक है, उसकी सब लोग उपासना करें ॥३५॥
411 बार पढ़ा गया

हरिशरण सिद्धान्तालंकार

'गर्भे मातुः, पितुः पिता'

पदार्थान्वयभाषाः - [१] ['द्यौः पिता, पृथिवी माता'] वे प्रभु (मातुः गर्भे) = इस मातृतुल्य पृथिवी के मध्य में है। इस प्रभु की सत्ता के कारण ही इस पृथ्वी में सर्वत्र पुण्य गन्धन्दी उपस्थिति है 'पुण्यो गन्धः पृथिव्याञ्च'। वे (पितुः पिता) = द्युलोक रूप पिता के भी पिता [पालक] हैं। आकाश में 'शब्द रूप से इन्हीं का निवास है' 'शब्दः खे' । अक्षरे विनाशी वेद ज्ञान में विदिद्युतान: विशिष्टरूप से दीप्त हो रहे हैं 'सर्वे वेदाः यत् पदं आमनन्ति' । सब वेद के शब्दों में इस प्रभु का ही प्रतिपादन हो रहा है। [२] ये प्रभु (ऋतस्य योनिं आसीदन्) = ऋत के मूल उत्पत्ति स्थान में स्थित होते हैं । वस्तुतः ऋत को जन्म देनेवाले ये प्रभु ही हैं। 'ऋतञ्च सत्याञ्चाभीद्धात्तपसोध्यजायत'। इस ऋत को अपनाते हुए हम भी अपने हृदयों को प्रभु का अधिष्ठान बना पाते हैं।
भावार्थभाषाः - भावार्थ- यह पृथिवी माता तथा द्यौः पिता तुल्य हैं। ।
411 बार पढ़ा गया

स्वामी दयानन्द सरस्वती

पुनरीश्वरः कीदृशोऽस्तीत्याह ॥

अन्वय:

हे विद्वांसो ! योऽक्षर ऋतस्य योनिमाऽऽसीदन्मातुः पितुश्च पिता गर्भे विदिद्युतानोऽस्ति तं सर्वस्य विश्वस्य जनकं विजानन्तु ॥३५॥

पदार्थान्वयभाषाः - (गर्भे) आभ्यन्तरे (मातुः) जनन्या इव भूमेः (पितुः) जनक इव सवितुः (पिता) पालकः (विदिद्युतानः) विशेषेण प्रकाशमानः (अक्षरे) अविनाशिनि स्वरूपे कारणे जीवे वा (सीदन्) (ऋतस्य) सत्यस्य (योनिम्) गृहम् (आ) समन्तात् ॥३५॥
भावार्थभाषाः - हे मनुष्या ! यो जनकानां जनकः प्रकाशकानां प्रकाशकोऽस्ति तं सर्वं उपासीरन् ॥३५॥
411 बार पढ़ा गया

डॉ. तुलसी राम

पदार्थान्वयभाषाः - Agni, life of life and light of the universe, present in the interior of mother earth, sustainer of the sun, father of earth and her children, shining in his own eternal self, in the individual soul and in the world of imperishable Prakrti, the spirit of the universe, pervades and inspires the ruling laws of eternal truth and the world of existence.
411 बार पढ़ा गया

आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड

What is character of God is told again.

अन्वय:

O highly learned persons ! know that God to be the Father of the whole world, Who being seated in the immortal soul and in His own imperishable nature and pervading the home of truth (absolutely true) is the Father of the mother earth and father-like sun and is resplendent within all.

भावार्थभाषाः - O men! you should all adore that one God who is the Father of the fathers and Illuminator of the luminaries.
411 बार पढ़ा गया

माता सविता जोशी

(यह अनुवाद स्वामी दयानन्द सरस्वती जी के आधार पर किया गया है।)
भावार्थभाषाः - हे माणसांनो ! जो निर्माणकर्त्याचा निर्माणकर्ता, प्रकाशकांचा प्रकाशक आहे त्याचीच सर्व लोकांनी उपासना करावी. ॥ ३५ ॥