वांछित मन्त्र चुनें
396 बार पढ़ा गया

अ॒यं सोम॑श्च॒मू सु॒तोऽम॑त्रे॒ परि॑ षिच्यते। प्रि॒य इन्द्रा॑य वा॒यवे॑ ॥४॥

अंग्रेज़ी लिप्यंतरण

ayaṁ somaś camū suto matre pari ṣicyate | priya indrāya vāyave ||

मन्त्र उच्चारण
पद पाठ

अ॒यम्। सोमः॑। च॒मू इति॑। सु॒तः। अम॑त्रे। परि॑। सि॒च्य॒ते॒। प्रि॒यः। इन्द्रा॑य। वा॒यवे॑ ॥४॥

396 बार पढ़ा गया
ऋग्वेद » मण्डल:5» सूक्त:51» मन्त्र:4 | अष्टक:4» अध्याय:3» वर्ग:5» मन्त्र:4 | मण्डल:5» अनुवाक:4» मन्त्र:4


स्वामी दयानन्द सरस्वती

फिर मनुष्यों को क्या करना चाहिये, इस विषय को कहते हैं ॥

पदार्थान्वयभाषाः - हे मनुष्यो ! जो (अयम्) यह (वायवे) बलवान् (इन्द्राय) अत्यन्त ऐश्वर्य्य से युक्त पुरुष के लिये (सुतः) उत्पन्न किया गया (प्रियः) सुन्दर (सोमः) ऐश्वर्य्य का योग (अमत्रे) पात्र में (परि) सब ओर से (सिच्यते) सींचा जाता है, वह (चमू) दो प्रकार की सेनाओं को सब प्रकार से वृद्धि करता है ॥४॥
भावार्थभाषाः - जो वैद्यजन ओषधियों के सारभागों को निकाल कर रोगरहित मनुष्यों को करें तो सब ऐश्वर्य्यों से युक्त होते हैं ॥४॥

हरिशरण सिद्धान्तालंकार

इन्द्राय वायवे प्रियः

पदार्थान्वयभाषाः - [१] (अयं सोमः) = यह सोम [वीर्य] (चमू सुतः) = द्यावापृथिवी के निमित्त मस्तिष्क व शरीर के रक्षण के निमित्त उत्पन्न किया गया है। यह (अमत्रे) = इस शरीररूप पात्र में ही (परिषिच्यते) = चारों ओर सिक्त किया जाता है। शरीर में सुरक्षित हुआ हुआ ही यह सोम शरीर को शक्तिशाली व मस्तिष्क को दीप्त बनाता है। [२] यह सोम (इन्द्राय) = जितेन्द्रिय पुरुष के लिये तथा (वायवे) = गतिशील पुरुष के लिये (प्रियः) = प्रीति का जनक होता है । जितेन्द्रियता व गतिशीलता ही सोम रक्षण का साधन बनती हैं। सुरक्षित सोम प्रीति को पैदा करता है।
भावार्थभाषाः - भावार्थ- सोम का उत्पादन शरीर को तेजस्वी व मस्तिष्क को दीप्त बनाने के लिये हुआ है। जितेन्द्रियता व क्रियाशीलता द्वारा सोम का रक्षण होता है।

स्वामी दयानन्द सरस्वती

पुनर्मनुष्यै किं कर्त्तव्यमित्याह ॥

अन्वय:

हे मनुष्या ! योऽयं वायव इन्द्राय सुतः प्रियः सोमोऽमत्रे परि षिच्यते स चमू परि वर्धयति ॥४॥

पदार्थान्वयभाषाः - (अयम्) (सोमः) ऐश्वर्य्ययोगः (चमू) द्विविधे सेने (सुतः) निष्पन्नः (अमत्रे) पात्रे (परि) सर्वतः (सिच्यते) (प्रियः) कमनीयः (इन्द्राय) परमैश्वर्य्ययुक्ताय (वायवे) बलवते ॥४॥
भावार्थभाषाः - यदि वैद्या ओषधिसारान्निस्सार्य्याऽरोगान् मनुष्यान् कुर्युस्तर्हि सर्व ऐश्वर्य्यवन्तो जायन्ते ॥४॥

डॉ. तुलसी राम

पदार्थान्वयभाषाः - This soma, inspiring power and honour of the nation, reflected in the defence forces as soma is held in the charu vessel, and held in the body politic as soma is poured in the goblet, is the love and pride of Indra, ruling lord, and Vayu, tempestuous defence forces.

आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड

What should men do is told further.

अन्वय:

This Soma juice of invigorating herbs and acquisition of great wealth which is desirable has been put in proper vessel for a mighty and a wealthy person. It increases the strength of the armies.

भावार्थभाषाः - If the Vaidyas (Physicians) extract the essence of the herbs and make all free from diseases, then all may become wealthy.

माता सविता जोशी

(यह अनुवाद स्वामी दयानन्द सरस्वती जी के आधार पर किया गया है।)
भावार्थभाषाः - जे वैद्यलोक औषधींचे सार काढून माणसांना रोगरहित करतात ते सर्व ऐश्वर्यवान होतात. ॥ ४ ॥