वांछित मन्त्र चुनें
436 बार पढ़ा गया

क॒था म॒हे रु॒द्रिया॑य ब्रवाम॒ कद्रा॒ये चि॑कि॒तुषे॒ भगा॑य। आप॒ ओष॑धीरु॒त नो॑ऽवन्तु॒ द्यौर्वना॑ गि॒रयो॑ वृ॒क्षके॑शाः ॥११॥

अंग्रेज़ी लिप्यंतरण

kathā mahe rudriyāya bravāma kad rāye cikituṣe bhagāya | āpa oṣadhīr uta no vantu dyaur vanā girayo vṛkṣakeśāḥ ||

मन्त्र उच्चारण
पद पाठ

क॒था। म॒हे। रु॒द्रिया॑य। ब्र॒वा॒म॒। क॒त्। रा॒ये। चि॒कि॒तुषे॑। भगा॑य। आपः॑। ओषधीः। उ॒त। नः॒। अ॒व॒न्तु॒। द्यौः। वना॑। गि॒रयः॑। वृ॒क्षऽके॑शाः ॥११॥

436 बार पढ़ा गया
ऋग्वेद » मण्डल:5» सूक्त:41» मन्त्र:11 | अष्टक:4» अध्याय:2» वर्ग:15» मन्त्र:1 | मण्डल:5» अनुवाक:3» मन्त्र:11


स्वामी दयानन्द सरस्वती

फिर उसी विषय को कहते हैं ॥

पदार्थान्वयभाषाः - हे विद्वान् जनो ! मनुष्य (आपः) जल (ओषधीः) सोमलता आदि ओषधियाँ (वृक्षकेशाः) वृक्ष हैं केशों के समान जिनके वे पर्वत (गिरयः) मेघ (उत) और (द्यौः) सूर्य्य (वना) किरणों के सदृश (नः) हम लोगों की (अवन्तु) रक्षा करें, उनके सहाय से हम लोग (महे) बड़े (चिकितुषे) जानने योग्य और (रुद्रियाय) रुलानेवाले से प्राप्त हुए के लिये (कथा) किस प्रकार से (ब्रवाम) उपदेश देवें और (राये) धन और (भगाय) ऐश्वर्य्य के लिये (कत्) कब उपदेश देवें ॥११॥
भावार्थभाषाः - इस मन्त्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है । सब मनुष्य अपने और अन्यों के रक्षण के लिये विद्वानों को मिल के प्रश्न और उत्तर से सत्य विद्याओं को प्राप्त हो और अन्यों के लिये उपदेश देकर ऐश्वर्य्य की वृद्धि कब करें, इस प्रकार नित्य उत्साह करें ॥११॥

हरिशरण सिद्धान्तालंकार

प्रभु-स्तवन व ज्ञानयुक्त ऐश्वर्य

पदार्थान्वयभाषाः - [१] 'रोरुयमाणो द्रवति' इस व्युत्पत्ति से 'रुद्र' स्तोता है, प्रभु का स्मरण करता हुआ वासनाओं पर आक्रमण करता है। प्रभु इन रुद्रों का हित करनेवाले रुद्रिय हैं। (कथा) = कैसे उस (महे) = महान् (रुद्रियाय) = स्तोताओं का हित करनेवाले प्रभु के लिये (व्रवाम) = हम स्तुति-वचनों का उच्चारण करें ! और (कद्) = कब (चिकितुषे) = ज्ञानवाले भगाय सेवनीय [भज सेवायाम्] (राये) = धन के लिये हों । एक भक्त यही कामना करता है कि मैं शीघ्रातिशीघ्र उस महान् प्रभु का स्तोता बनूँ और उस भजनीय ऐश्वर्य को प्राप्त करूँ जो मेरे ज्ञान के ह्रास का कारण न बनकर, ज्ञानवृद्धि का ही हेतु हो। [२] इस ज्ञानवृद्धिवाली सम्पत्ति के परिणामस्वरूप (आपः) = जल (उत) = और (ओषधी:) = ओषधियाँ (नः) = हमें अवन्तु रक्षित करें। धन के द्वारा हम इन्हें प्राप्त कर सकें और ज्ञान के द्वारा हम इनका उचित ही प्रयोग करें। (द्यौः) = यह आकाश, (वना) = सब वन, तथा (वृक्षकेशाः) = वृक्षों को ही केशों के स्थान में धारण करनेवाले (गिरयः) = ये पर्वत-वृक्षों से आच्छादित अद्रि भी हमारा कल्याण करें। वस्तुतः ज्ञान के होने पर सारा संसार हितकर ही होता है। अज्ञान ही कष्ट का कारण बनता है।
भावार्थभाषाः - भावार्थ- हम प्रभु-स्तवन से उस ऐश्वर्य को प्राप्त करें जो हमारी ज्ञानवृद्धि का कारण हो । इस ज्ञान से यह सारा संसार हमारे लिये हितकर हो ।

स्वामी दयानन्द सरस्वती

पुनस्तमेव विषयमाह ॥

अन्वय:

हे विद्वांसो ! मनुष्या आप ओषधीर्वृक्षकेशा गिरय उत द्यौर्वनेव नोऽवन्तु तत्सहायेन वयं महे चिकितुषे रुद्रियाय कथा ब्रवाम राये भगाय कद् ब्रवाम ॥११॥

पदार्थान्वयभाषाः - (कथा) केन प्रकारेण (महे) महते (रुद्रियाय) रुद्रैर्लब्धाय (ब्रवाम) उपदिशेम (कत्) कदा (राये) धनाय (चिकितुषे) ज्ञातव्याय (भगाय) ऐश्वर्याय (आपः) जलानि (ओषधीः) सोमलताद्याः (उत) (नः) अस्मान् (अवन्तु) (द्यौः) सूर्य्यः (वना) किरणानीव (गिरयः) मेघाः (वृक्षकेशाः) वृक्षाः केशा इव येषां शैलानां ते ॥११॥
भावार्थभाषाः - अत्र वाचकलुप्तोपमालङ्कारः । सर्वे मनुष्याः स्वेषामन्येषां च रक्षणाय विदुषः सङ्गत्य प्रश्नोत्तराभ्यां सत्या विद्याः प्राप्यान्येभ्य उपदिश्यैश्वर्य्यवृद्धिं कदा करिष्याम इति नित्यं प्रोत्साहेरन् ॥११॥

डॉ. तुलसी राम

पदार्थान्वयभाषाः - How shall we speak to the seeker of nature’s catalytic powers breaking and making the changing forms of matter and energy, how speak to the earnest seeker of knowledge, of wealth, production and prosperity? May the flowing waters and clouds, herbs, heavens, rays of sunlight and high mountains with locks of forests help and protect us.

आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड

The subject of Vishvedevāh goes on.

अन्वय:

O learned person ! may the waters, like herbs like the soma etc., hills whose hair are trees, the sun like the rays protect us. With their help in what manner shall we speak about the great Lord who is worthy of knowledge and attains persons to observe Brahmacharya up to the age of forty-four (inspires) and makes the wicked weep. And when shall we speak about the good wealth—that is to be acquired.

भावार्थभाषाः - All men should approach the enlightened persons for their protection of others. And having acquired the knowledge of true sciences by the method of questions and answers, and having taught them to others, let them always plan with zeal how could we increase our prosperity.
टिप्पणी: अथ यानि चतुश्चत्वारिंशद् वर्षाणि तन्माध्यन्दिनं सवनं चतुश्चत्वारिशदक्षर: त्रिष्टुप् त्रैष्टुभं माध्यन्दिनं सवनं तदस्य रूद्रा अन्वायत्ता प्राणा: वावरुद्रा एतेहीदं सर्वं रोदयन्ति (Chhandogyopanshad 3,16) ।

माता सविता जोशी

(यह अनुवाद स्वामी दयानन्द सरस्वती जी के आधार पर किया गया है।)
भावार्थभाषाः - या मंत्रात वाचकलुप्तोपमालंकार आहे. सर्व माणसांनी आपल्या व इतरांच्या रक्षणासाठी विद्वानांना भेटून प्रश्नोत्तराद्वारे सत्य विद्या प्राप्त करून इतरांना उपदेश करावा व ऐश्वर्याची वृद्धी केव्हा करता येईल हे विचारून नित्य प्रोत्साहित करावे. ॥ ११ ॥