वांछित मन्त्र चुनें
414 बार पढ़ा गया

अव॑ स्पृधि पि॒तरं॒ योधि॑ वि॒द्वान्पु॒त्रो यस्ते॑ सहसः सून ऊ॒हे। क॒दा चि॑कित्वो अ॒भि च॑क्षसे॒ नोऽग्ने॑ क॒दाँ ऋ॑त॒चिद्या॑तयासे ॥९॥

अंग्रेज़ी लिप्यंतरण

ava spṛdhi pitaraṁ yodhi vidvān putro yas te sahasaḥ sūna ūhe | kadā cikitvo abhi cakṣase no gne kadām̐ ṛtacid yātayāse ||

मन्त्र उच्चारण
पद पाठ

अव॑। स्पृ॒धि॒। पि॒तर॑म्। योधि॑। वि॒द्वान्। पु॒त्रः। यः। ते॒। स॒ह॒सः॒। सू॒नो॒ इति॑। ऊ॒हे। क॒दा। चि॒कि॒त्वः॒। अ॒भि। च॒क्ष॒से॒। नः॒। अ॒ग्ने॑। क॒दा। ऋ॒त॒ऽचित्। या॒त॒या॒से॒ ॥९॥

414 बार पढ़ा गया
ऋग्वेद » मण्डल:5» सूक्त:3» मन्त्र:9 | अष्टक:3» अध्याय:8» वर्ग:17» मन्त्र:3 | मण्डल:5» अनुवाक:1» मन्त्र:9


स्वामी दयानन्द सरस्वती

फिर सन्तानशिक्षाविषयक प्रजाधर्म को कहते हैं ॥

पदार्थान्वयभाषाः - हे (सहसः) ब्रह्मचर्य्यबल से युक्त पुरुष के (सूनो) पुत्र (चिकित्वः) बुद्धियुक्त (अग्ने) अग्नि के सदृश तेजस्विन् (ते) तेरे लिये मैं (ऊहे) विशेष तर्क करता हूँ (यः) जो तू (विद्वान्) विद्यावान् (पुत्रः) दुःख से रक्षा करनेवाला है सो (पितरम्) पिता अर्थात् अपने पालनेवाले की (अव, स्पृधि) अभिकाङ्क्षा कर और दुःख को (योधि) दूर कर तथा (ऋतचित्) सत्य का संचय करनेवाले तुम (नः) हम लोगों को (कदा) कब (अभि, चक्षसे) उपदेश दोगे और (कदा) कब अच्छे कामों में (यातयासे) प्रेरणा करोगे ॥९॥
भावार्थभाषाः - जो कन्या और बालकों को माता-पिता ब्रह्मचर्य से विद्या प्राप्त करावें और पूर्ण युवावस्था में विवाह करावें तो वे अत्यन्त सुख को प्राप्त होवें ॥९॥

हरिशरण सिद्धान्तालंकार

पिता के नेतृत्व में पुत्र की यात्रा

पदार्थान्वयभाषाः - [१] हे (सहसः सूनो) = बल के पुत्र बल के पुञ्ज प्रभो! (पितरं विद्वान्) = पालक आप को जानता हुआ (यः) = जो (ते) = आपका (पुत्रः) = पुत्र होता हुआ आपको (ऊहे) = अपने हृदय में धारण करता है, उसको आप (योधि अवस्पृधि) = [योधय, स्पृह extricate from] पापों के साथ युद्ध कराइये और इन पापों से पृथक् करिये। आपका स्मरण करता हुआ यह आपका उपासक पापों से मुकाबिला कर सके और उन्हें पराजित करके अपने से दूर करनेवाला हो । [२] हे (चिकित्व:) = सर्वज्ञ प्रभो ! (कदा) = हमारे जीवन में कब वह सौभाग्य का दिन होगा जब कि आप (नः अभिचक्षसे) = हमारे पर कृपा दृष्टि करेंगे? हे (अग्ने) = अग्रणी प्रभो ! (कदा) = कब (ऋतचित्) = ऋतों का, सत्यों का हमारे जीवन में चयन करनेवाले आप (नः) = हमें (यातयासे) = सन्मार्ग से ले चलनेवाले होते हैं? कितना ही सुन्दर वह दिन होगा जब कि हम आपकी कृपादृष्टि को प्राप्त करके आपसे सन्मार्ग पर ले जायें जा रहे होंगे। आप मेरे नेता होंगे, मैं आपका अनुयायी ।
भावार्थभाषाः - भावार्थ– हे प्रभो ! मैं आपका स्मरण करूँ। आप मुझे पापों से पृथक् करें। मैं आपका अनुयायी होऊँ, आप मुझे सन्मार्ग से ले चलें और मेरे में सत्य का वर्धन करें।

स्वामी दयानन्द सरस्वती

पुनः सन्तानशिक्षाविषयकं प्रजाधर्ममाह ॥

अन्वय:

हे सहसस्सूनो चिकित्वोऽग्ने ! ते तुभ्यमहमूहे यस्त्वं विद्वान् पुत्रस्स पितरमव स्पृधि दुःखं योधि। ऋतचित्त्वं नोऽस्मान् कदाऽभि चक्षसे सत्कर्मसु कदा यातयासे ॥९॥

पदार्थान्वयभाषाः - (अव) (स्पृधि) अभिकाङ्क्ष (पितरम्) पालकम् (योधि) वियोजय (विद्वान्) (पुत्रः) (यः) (ते) (सहसः) ब्रह्मचर्यबलयुक्तस्य (सूनो) अपत्य (ऊहे) वितर्कयामि (कदा) (चिकित्वः) (अभि) (चक्षसे) उपदिशेः (नः) अस्मान् (अग्ने) (कदा) (ऋतचित्) य ऋतं चिनोति सः (यातयासे) प्रेरयेः ॥९॥
भावार्थभाषाः - यदि कन्या बालकाँश्च पितरौ ब्रह्मचर्य्येण विद्याः प्रापयेयुः पूर्णयुवावस्थायां विवाहयेयुस्तर्हि तेऽत्यन्तं सुखमाप्नुयुः ॥९॥

डॉ. तुलसी राम

पदार्थान्वयभाषाः - Agni, born of omnipotence, I think of you, meditate on you: You are the saviour from suffering and mortality as a child is for the parent. You are the scholar of science, visionary of existence and observer of the eternal laws of Dharma. Emulate, excel and save the parent, the protector and the yajaka who lights you in the vedi, fight out and eliminate suffering, sufferance, evil and destruction. Pray when would your eye of grace favour us? When would you inspire us and show the path of rectitude to guide us?

आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड

The duties of the people with regard to education of children are told.

अन्वय:

O highly learned person ! you are the son of a mighty father who has observed Brahmacharya, and are full of splendor like the fire. I think about you (your welfare) again and again. You are like my son and protector from the calamity, and intensely long for your father and separate him (keep him away) from the misery. Being well-versed in the Vedas, when will you give us good sermons and when will you urge upon us to do good deeds?

भावार्थभाषाः - If parents make their boys and girls acquire knowledge with Brahmacharya, and get them married in ripe youth, then they may enjoy much happiness.

माता सविता जोशी

(यह अनुवाद स्वामी दयानन्द सरस्वती जी के आधार पर किया गया है।)
भावार्थभाषाः - जर बालक व बालिका यांना माता व पिता यांनी ब्रह्मचर्याने विद्या प्राप्त करून दिली व युवावस्थेत विवाह करून दिला तर ते अत्यंत सुखी होतील. ॥ ९ ॥