वांछित मन्त्र चुनें
441 बार पढ़ा गया

तृ॒षु यदन्ना॑ तृ॒षुणा॑ व॒वक्ष॑ तृ॒षुं दू॒तं कृ॑णुते य॒ह्वो अ॒ग्निः। वात॑स्य मे॒ळिं स॑चते नि॒जूर्व॑न्ना॒शुं न वा॑जयते हि॒न्वे अर्वा॑ ॥११॥

अंग्रेज़ी लिप्यंतरण

tṛṣu yad annā tṛṣuṇā vavakṣa tṛṣuṁ dūtaṁ kṛṇute yahvo agniḥ | vātasya meḻiṁ sacate nijūrvann āśuṁ na vājayate hinve arvā ||

मन्त्र उच्चारण
पद पाठ

तृ॒षु। यत्। अन्ना॑। तृ॒षुणा॑। व॒वक्ष॑। तृ॒षुम्। दू॒तम्। कृ॒णु॒ते॒। य॒ह्वः। अ॒ग्निः। वात॑स्य। मे॒ळिम्। स॒च॒ते॒। नि॒ऽजूर्व॑न्। आ॒शुम्। न। वा॒ज॒य॒ते॒। हि॒न्वे। अर्वा॑॥११॥

441 बार पढ़ा गया
ऋग्वेद » मण्डल:4» सूक्त:7» मन्त्र:11 | अष्टक:3» अध्याय:5» वर्ग:7» मन्त्र:6 | मण्डल:4» अनुवाक:1» मन्त्र:11


स्वामी दयानन्द सरस्वती

फिर शिल्पि विद्वान् के विषय को अगले मन्त्र में कहते हैं ॥

पदार्थान्वयभाषाः - हे मनुष्यो ! (यत्) जो (यह्वः) बड़े (अर्वा) घोड़े के सदृश (निजूर्वन्) निरन्तर शीघ्र चलती हुई (अग्निः) बिजुली (तृषुणा) शीघ्रता से युक्त (अन्ना) अन्न आदिक पदार्थों को (तृषु) शीघ्र (ववक्ष) प्राप्त कराती है (तृषुम्) शीघ्र कार्य्यकारी (दूतम्) समाचार पहुँचानेवाले जन के सदृश अपने प्रताप को (कृणुते) करती है और (वातस्य) पवन के (मेळिम्) सङ्गम का (सचते) सम्बन्ध करती है जिसको विद्वान् जन (आशुम्) शीघ्र चलनेवाले घोड़े के (न) सदृश (वाजयते) चलाता है, मैं (हिन्वे) चलाऊँ, उसको आप लोग जानिये ॥११॥
भावार्थभाषाः - जो मनुष्य बिजुली और वायु आदि के योग की विद्या को जानें तो वे दूत और घोड़े के सदृश दूर वाहन और समाचार को पहुँचा सकें ॥११॥ इस सूक्त में अग्नि और विद्वान् के गुण वर्णन करने से इस सूक्त के अर्थ की इस से पूर्व सूक्त के अर्थ के साथ सङ्गति जाननी चाहिये ॥११॥ यह सातवाँ सूक्त और सातवाँ वर्ग समाप्त हुआ ॥

हरिशरण सिद्धान्तालंकार

धीमे-धीमे चबाकर मात्रा में

पदार्थान्वयभाषाः - [१] (यत्) = जब (तृषु) = शीघ्रता के साथ [speedily] अन्ना-अन्नों को (तृषुणा) = [by temptation] लालच से (ववक्ष) = अपने अन्दर [वहति] ले जाता है, तो वह (यह्वः) = महान् (अग्नि) = प्रभु (तृषुं दूतम्) = शीघ्र सन्तापयुक्त को (कृणुते) = करता है, अर्थात् भोजन धीमे-धीमे चबाकर खाना चाहिए, और लालच से अधिक न खा जाना चाहिए। धीमे-धीमे चबाकर मात्रा में खाया हुआ अन्न ही सन्तापक नहीं होता। अन्यथा प्रभु व्यवस्था से शरीर में रोग आते ही हैं। [२] यदि वह अन्नों का ठीक सेवन करता है तो (निजूर्वन्) = सब रोगों व वासनाओं को विनष्ट करता हुआ (वातस्य) = निरन्तर गतिवाले उस प्रभु के (मेडिम्) = [संगमक्त दः] मेल को सचते प्राप्त होता है। यह (अर्वा) = सब वासनाओं का हिंसन करनेवाला होता हुआ (आशुं न) = शीघ्रगामी अश्व के समान (वाजयते) = अपने को शक्तिशाली बनाता है, (च) = और (हिन्वे) = उत्तम मार्ग पर अपने को प्रेरित करता है।
भावार्थभाषाः - भावार्थ– भोजन को चबाकर मात्रा में खाते हुए हम रोग सन्तापों से अपने को बचाएँ। सब वासनाओं को विनष्ट करते हुए प्रभु से मेलवाले हों। अपने को शक्तिशाली बनाकर आगे बढ़ें। सूक्त में प्रभु को धारण करने के साधनों का उल्लेख हुआ है। इसी भाव को अगले भी सूक्त में कहते हैं—

स्वामी दयानन्द सरस्वती

पुन शिल्पिविद्वद्विषयमाह ॥

अन्वय:

हे मनुष्या ! यद्यो यह्वोऽर्वेव निजूर्वन्नग्निस्तृषुणाऽन्ना तृषु ववक्ष तृषु दूतमिव कृणुते वातस्य मेळिं सचते यं विद्वानाशुं न वाजयतेऽहं हिन्वे तं यूयं विजानीत ॥११॥

पदार्थान्वयभाषाः - (तृषु) क्षिप्रम्। तृष्विति क्षिप्रनामसु पठितम्। (निघं०२.१५) (यत्) यः (अन्ना) अन्नादीनि (तृषुणा) क्षिप्रेण (ववक्ष) वहति (तृषुम्) क्षिप्रकारिणम् (दूतम्) दूतमिव (कृणुते) करोति (यह्वः) महान् (अग्निः) विद्युत् (वातस्य) (मेळिम्) सङ्गमम् (सचते) समवैति (निजूर्वन्) नितरां सद्यो गच्छन् (आशुम्) शीघ्रगामिनमश्वम् (न) इव (वाजयते) गमयति (हिन्वे) गमयेय (अर्वा) वाजीव ॥११॥
भावार्थभाषाः - यदि मनुष्याः विद्युद्वाय्वादियोगविद्यां जानीयुस्तर्हि ते दूतवदश्ववद्दूरं यानं समाचारं च गमयितुं शक्नुयुः ॥११॥ अत्राग्निविद्युद्गुणवर्णनादेतदर्थस्य पूर्वसूक्तार्थेन सह सङ्गतिर्वेद्या ॥११॥ इति सप्तमं सूक्तं सप्तमो वर्गश्च समाप्तः ॥

डॉ. तुलसी राम

पदार्थान्वयभाषाः - Mighty Agni, fire and energy, fast and quick, speedily bears and brings food, and functions as instant carrier of communications. Running and rising fast, it joins the company of the winds and, like a galloping horse and current of energy, it travels over vast distances. I invoke Agni (for light, food and communications).

आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड

The subject of the learned artists is further dealt.

अन्वय:

O men ! you should know well the properties of Agni (energy). It is indeed great, quick-going like a horse, and enables us to get food materials rapidly. It acts quickly like a messenger (in the form of communication media) when it meets the air. A person, knowing it moves like a speedy horse and I use it for various purposes.

भावार्थभाषाः - If men know the science of energy, air and their proper mixing, they may be able to send vehicles (transports) and messages to distant places like messengers and horses.

माता सविता जोशी

(यह अनुवाद स्वामी दयानन्द सरस्वती जी के आधार पर किया गया है।)
भावार्थभाषाः - जी माणसे विद्युत व वायू इत्यादींच्या योगविद्या जाणतात तेव्हा ती दूताप्रमाणे व अश्वाप्रमाणे दूर यान व वार्ता पोचवू शकतात. ॥ ११ ॥