वांछित मन्त्र चुनें
469 बार पढ़ा गया

ये वृ॒क्णासो॒ अधि॒ क्षमि॒ निमि॑तासो य॒तस्रु॑चः। ते नो॑ व्यन्तु॒ वार्यं॑ देव॒त्रा क्षे॑त्र॒साध॑सः॥

अंग्रेज़ी लिप्यंतरण

ye vṛkṇāso adhi kṣami nimitāso yatasrucaḥ | te no vyantu vāryaṁ devatrā kṣetrasādhasaḥ ||

मन्त्र उच्चारण
पद पाठ

ये। वृ॒क्णासः॑। अधि॑। क्षमि॑। निऽमि॑तासः। य॒तऽस्रु॑चः। ते। नः॒। व्य॒न्तु॒। वार्य॑म्। दे॒व॒ऽत्रा। क्षे॒त्र॒ऽसाध॑सः॥

469 बार पढ़ा गया
ऋग्वेद » मण्डल:3» सूक्त:8» मन्त्र:7 | अष्टक:3» अध्याय:1» वर्ग:4» मन्त्र:2 | मण्डल:3» अनुवाक:1» मन्त्र:7


स्वामी दयानन्द सरस्वती

अब विद्या से क्या होता है, इस विषय को अगले मन्त्र में कहा है।

पदार्थान्वयभाषाः - (ये) जो (वृक्णासः) अविद्या से पृथक् हुए (निमितासः) सदैव सत्य-सत्य ज्ञानवाले (यतस्रुचः) जिन्होंने यज्ञ साधन नियत किया और (क्षमि) (अधि) पृथिवी पर वर्त्तमान हैं (ते) वे (देवत्रा) विद्वानों में (क्षेत्रसाधसः) खेतों को साधनेवाले (नः) हमारे (वार्य्यम्) स्वीकार के योग्य ज्ञान को (व्यन्तु) प्राप्त हों ॥७॥
भावार्थभाषाः - जैसे कुल्हाड़े से काटे हुए वृक्ष फिर नहीं जमते, वैसे ही विद्या से नष्ट हुई अविद्या नहीं बढ़ती ॥७॥

हरिशरण सिद्धान्तालंकार

देवत्रा वार्यम्

पदार्थान्वयभाषाः - [१] (ये) = जो (वृक्णास:) = [वृज्] पाप का वर्जन करनेवाले हैं अथवा जो [torn away] पाप से पृथक् हो गए हैं। (अधि क्षमि) = इस शरीररूप पृथिवी में (निमितासः) = प्रत्येक क्रिया बड़े परिमित रूप में करनेवाले हैं-खान-पान, सोना-जागना, उठना-बैठना ये सभी क्रियाएँ इनकी बड़ी नियमित रूप से चलती हैं । (यतस्स्रुचः) = जिन्होंने चम्मच हाथ में लिया हुआ है, अर्थात् जो सदा यज्ञशील हैं [स्रुच् वाक् श० ६ | ३ | १।८] अथवा संयत वाणीवाले हैं। (क्षेत्रसाधसः) = जो शरीररूप क्षेत्र बड़ा ठीक सिद्ध करनेवाले हैं। (ते) = वे (न:) = हमारे लिए (देवत्रा) = देवों में जो भी (वार्यम्) = वरणीय वस्तु है, उसे (व्यन्तु) = प्राप्त कराएँ [गमयन्तु] । [२] प्रचारकार्य व नरनिर्माण कार्य में लगे हुए लोगों को [क] पाप से दूर होना चाहिए, अन्यथा वे औरों को क्या सुपथ पर ला सकेंगे ? [ख] इनकी सब क्रियाएँ नपी- तुली होनी चाहिए, ऐसे ही व्यक्ति औरों को प्रभावित कर पाते हैं। [ग] ये यज्ञशील व संयतवाक् हों। बहुत बोलनेवाले का भी प्रभाव नहीं पड़ता। [३] इनका शरीर स्वस्थ होना चाहिए। अस्वस्थ व्यक्ति चाहता हुए भी औरों का हित नहीं कर पाता। ये लोग प्रचारकार्य को करते हुए ‘सूर्य से प्रकाश को, वायु से क्रियाशीलता को तथा अग्नि से दोषदहन शक्ति को ग्रहण करने का लोगों को उपदेश दें। देवों के मार्ग पर चलने का भाव यही है कि प्रत्येक देव से वरणीय गुण को ग्रहण करते हुए हम अपने जीवन को दिव्यजीवन बनाने का यत्न करें ।
भावार्थभाषाः - भावार्थ- निष्पाप, संयमी, यज्ञशील व स्वस्थ पुरुष हमें अपने उपदेशों से दिव्यगुणों को प्राप्त करने के लिये प्रेरित करें ।

स्वामी दयानन्द सरस्वती

अथ विद्यया किं भवतीत्याह।

अन्वय:

ये वृक्णासो निमितासो यतस्रुचः क्षम्यधि वर्त्तन्ते ते देवत्रा क्षेत्रसाधसो नो वार्य्यं व्यन्तु ॥७॥

पदार्थान्वयभाषाः - (ये) (वृक्णासः) छिन्नाविद्याः (अधि) (क्षमि) पृथिव्याम् (निमितासः) नित्यमितज्ञानाः (यतस्रुचः) यता स्रुग् यज्ञसाधनं यैस्ते ऋत्विजः (ते) (नः) अस्माकम् (व्यन्तु) प्राप्नुवन्तु (वार्य्यम्) वर्तुमर्हं विज्ञानम् (देवत्रा) देवेषु विद्वत्सु (क्षेत्रसाधसः) ये क्षेत्राणि साध्नुवन्ति ते ॥७॥
भावार्थभाषाः - यथा कुठारेण छिन्ना वृक्षा न रोहन्ति तथैव विद्यया क्षीणा अविद्या न वर्द्धते ॥७॥

डॉ. तुलसी राम

पदार्थान्वयभाषाः - Those who are exceptionally distinguished on the earth, masters of eternal and measured knowledge, devoted yajnics with the holy ladle upraised and successful in any field of knowledge and action — may those lovers of Divinity achieve and bring the most cherished wealth and values of life for us.

आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड

The attributes of knowledge are described.

अन्वय:

May the learned persons, who have thrown away their ignorance, who have acquired true knowledge, who perform Yajnas with ladles and requisite other implements, who cultivate the fields ( of various sciences) may give us acceptable knowledge.

भावार्थभाषाः - Ignorance cut down with true knowledge does not grow, like the tree cut down with axes.

माता सविता जोशी

(यह अनुवाद स्वामी दयानन्द सरस्वती जी के आधार पर किया गया है।)
भावार्थभाषाः - जसे कुऱ्हाडीने कापलेले वृक्ष पुन्हा जोडता येत नाहीत तसेच विद्येने नष्ट झालेली अविद्या पुन्हा वाढत नाही. ॥ ७ ॥