वांछित मन्त्र चुनें
486 बार पढ़ा गया

नि वे॑वेति पलि॒तो दू॒त आ॑स्व॒न्तर्म॒हांश्च॑रति रोच॒नेन॑। वपूं॑षि॒ बिभ्र॑द॒भि नो॒ वि च॑ष्टे म॒हद्दे॒वाना॑मसुर॒त्वमेक॑म्॥

अंग्रेज़ी लिप्यंतरण

ni veveti palito dūta āsv antar mahām̐ś carati rocanena | vapūṁṣi bibhrad abhi no vi caṣṭe mahad devānām asuratvam ekam ||

मन्त्र उच्चारण
पद पाठ

नि। वे॒वे॒ति॒। प॒लि॒तः। दू॒तः। आ॒सु॒। अ॒न्तः। म॒हान्। च॒र॒ति॒। रो॒च॒नेन॑। वपूं॑षि। बिभ्र॑त्। अ॒भि। नः॒। वि। च॒ष्टे॒। म॒हत्। दे॒वाना॑म्। अ॒सु॒र॒ऽत्वम्। एक॑म्॥

486 बार पढ़ा गया
ऋग्वेद » मण्डल:3» सूक्त:55» मन्त्र:9 | अष्टक:3» अध्याय:3» वर्ग:29» मन्त्र:4 | मण्डल:3» अनुवाक:5» मन्त्र:9


स्वामी दयानन्द सरस्वती

0

पदार्थान्वयभाषाः - हे मनुष्यो ! जो (आसु) इन प्रजाओं में (अन्तः) भीतर (नि, वेवेति) अत्यन्त व्याप्त है (पलितः) श्वेत केशों से युक्त (दूतः) समाचार देनेवाले के सदृश (महान्) व्याप्त हुआ (रोचनेन) अपने प्रकाश से (चरति) प्राप्त है (वपूंषि) रूपों को (बिभ्रत्) धारण करता हुआ (नः) हम लोगों को (अभि) सन्मुख (वि, चष्टे) विशेष करके उपदेश देता है वही (देवानाम्) विद्वान् हम लोगों का (एकम्) द्वितीय से रहित (असुरत्वम्) दोषों का फेंकना (महत्) बड़ा पूज्य है, आप लोग भी इसकी पूजा करो ॥९॥
भावार्थभाषाः - इस मन्त्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है। हे मनुष्यो ! जो जगदीश्वर योगियों को वायु के द्वारा वृद्ध दूत के सदृश दूर देश में वर्त्तमान समाचार वा पदार्थ को जनाता है और अन्तर्यामी हुआ अपने प्रकाश से सबको प्रकाशित और जीवों के कर्मों को जानकर फलों को देता है, अन्तःकरण में वर्त्तमान हुआ न्याय्य और अन्याय्य करने और न करने को चिताता है, वही हम लोगों को अतिशय पूजा करने योग्य ब्रह्म वस्तु है, आप लोग भी ऐसा जानो ॥९॥

हरिशरण सिद्धान्तालंकार

हृदयस्थ प्रभु का प्रकाश

पदार्थान्वयभाषाः - [१] वे प्रभु ज्ञानसन्देश देनेवाले होने से 'दूत' हैं, अत्यन्त सनातन होने से 'पलित' (पुराण) हैं अथवा पालन करनेवाले होने से 'पलित' हैं। वे (दूतः) = ज्ञानसन्देश देनेवाले और इस ज्ञान-सन्देश द्वारा (पलितः) = पालन करनेवाले प्रभु (आसु) = इन प्रजाओं में (नि वेवेति) = निश्चय से व्याप्त हो रहे हैं। वे (महान्) = महान् प्रभु इन उपासकों के (अन्तः) = अन्दर, इनके हृदयदेश में (रोचनेन चरति) = ज्ञानदीप्ति के साथ विचरण करते हैं। प्रभु इनके हृदयों को प्रकाशमय कर देते हैं । [२] (वपूंषि बिभ्रत्) = हमारे शरीरों को धारण करते हुए वे प्रभु (नः) = हमें (अभिविचष्टे) = पूर्ण अनुग्रह बुद्धि से देखते हैं। हमारे पर अनुग्रह करके ही प्रभु ने सूर्यादि देवों का निर्माण किया है। इन (देवानाम्) = सूर्यादि देवों का (असुरत्वम्) = प्राणशक्ति-संचार का काम (एकम्) = अद्वितीय ही है, अद्भुत है और (महत्) = महान् है ।
भावार्थभाषाः - भावार्थ- हृदयस्थ प्रभु हमें ज्ञानसन्देश देकर प्रकाशमय जीवनवाला करते हैं। हमारे शरीरों का धारण करते हुए हमारा पूर्णरूप से पालन करते हैं।

स्वामी दयानन्द सरस्वती

0

अन्वय:

हे मनुष्या य आस्वन्तर्नि वेवेति पलितो दूत इव महान् रोचनेन चरति वपूंषि बिभ्रन्नोऽस्मानभि विचष्टे तदेव देवानामस्माकमेकमसुरत्वं महत्पूज्यमस्तीति यूयमप्येतं पूजयत ॥९॥

पदार्थान्वयभाषाः - (नि) (वेवेति) भृशं व्याप्नोति। अत्र वाच्छन्दसीतीडभावः। (पलितः) श्वेतकेशः (दूतः) समाचारदातेव (आसु) प्रजासु (अन्तः) आभ्यन्तरे (महान्) व्याप्तः सन् (चरति) प्राप्तोऽस्ति (रोचनेन) स्वप्रकाशेन (वपूंषि) रूपाणि (बिभ्रत्) धरत् सन् (अभि) आभिमुख्ये (नः) अस्मान् (वि) (चष्टे) विशेषेणोपदिशति (महत्) (देवानाम्) विदुषामस्माकम् (असुरत्वम्) दोषाणां प्रक्षेप्तृत्वम् (एकम्) अद्वितीयम् ॥९॥
भावार्थभाषाः - अत्र वाचकलुप्तोपमालङ्कारः। हे मनुष्या यो जगदीश्वरो योगिनो वायुद्वारा वृद्धो दूत इव दूरस्थं समाचारं पदार्थं वा ज्ञापयति, अन्तर्यामी सन्त्स्वप्रकाशेन सर्वं प्रकाश्य जीवानां कर्माणि विदित्वा फलानि प्रयच्छति, आत्मस्थस्सन्न्याय्यमन्न्याय्यं कर्त्तुमकर्त्तुं चेतयति, तदेवास्माकं पूज्यतमं ब्रह्म वस्त्वस्तीति भवन्तोऽप्येवं विजानन्तु ॥९॥

डॉ. तुलसी राम

पदार्थान्वयभाषाः - He that pervades all, ancient and eternal self- refulgent creator and harbinger of light and knowledge, great and glorious, vibrates wide awake in all these modes of Prakrti by his beauty and majesty. Wielder and sustainer of all forms and institutions, ever manifest and eloquent, speaks to us in the soul, that is the great and glorious life breath of all the divinities of nature and humanity, one and absolute without a second.

आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड

The varying attributes of Agni are stated.

अन्वय:

O men! you must also adore that One God, Who is the overthrows our all deficiencies, Who abides in all subjects, and is like an old communicator of His resplendence. He is present every where, upholds and maintains varied articles of bearing forms. He instructs us learned men particularly. He is the Adorable and Supreme Being to us. It behoves all to worship HIM in their hearts.

भावार्थभाषाः - O men! God communicates with the Yogis the knowledge of objects beyond the sight; like an old messenger who conveys the news of a distant place. Like an Indwelling Universal Spirit, He illuminates all souls by His Refulgence and delivers the fruits of the actions done by them, knowing them fully by His Omniscience. Being present our souls, He warns us to abstain from becoming unjust and urges to the right things. He is our most Adorable Supreme Being. You should also know this.

माता सविता जोशी

(यह अनुवाद स्वामी दयानन्द सरस्वती जी के आधार पर किया गया है।)
भावार्थभाषाः - या मंत्रात वाचकलुप्तोपमालंकार आहे. हे माणसांनो! जो जगदीश्वर, योग्यांना वायूद्वारे व निपुणकुशल दूताप्रमाणे दूर देशातील वार्ता किंवा पदार्थांचे ज्ञान करवून देतो तो अंतर्यामी असून आपल्या प्रकाशाने सर्वांना प्रकाशित करतो. जीवाचे कर्म जाणून फळ देतो. अंतःकरणात राहून न्याय-अन्यायाचा बोध करवितो. तोच ब्रह्म सर्वांनी पूजा करण्यायोग्य आहे, हे तुम्ही जाणा. ॥ ९ ॥