वांछित मन्त्र चुनें

तदिद्ध्य॑स्य॒ सव॑नं वि॒वेर॒पो यथा॑ पु॒रा मन॑वे गा॒तुमश्रे॑त् । गोअ॑र्णसि त्वा॒ष्ट्रे अश्व॑निर्णिजि॒ प्रेम॑ध्व॒रेष्व॑ध्व॒राँ अ॑शिश्रयुः ॥

अंग्रेज़ी लिप्यंतरण

tad id dhy asya savanaṁ viver apo yathā purā manave gātum aśret | goarṇasi tvāṣṭre aśvanirṇiji prem adhvareṣv adhvarām̐ aśiśrayuḥ ||

पद पाठ

तत् । इत् । हि । अ॒स्य॒ । सव॑नम् । वि॒वेः । अ॒पः । यथा॑ । पु॒रा । मन॑वे । गा॒तुम् । अश्रे॑त् । गोऽअ॑र्णसि । त्वा॒ष्ट्रे । अश्व॑ऽनिर्निजि । प्र । ई॒म् । अ॒ध्व॒रेषु॑ । अ॒ध्व॒रान् । अ॒शि॒श्र॒युः॒ ॥ १०.७६.३

ऋग्वेद » मण्डल:10» सूक्त:76» मन्त्र:3 | अष्टक:8» अध्याय:3» वर्ग:8» मन्त्र:3 | मण्डल:10» अनुवाक:6» मन्त्र:3


466 बार पढ़ा गया

ब्रह्ममुनि

पदार्थान्वयभाषाः - (अस्य) इस आत्मा के (तत्-इत्-हि) उस (सवनम्) अवसर (अपः) तथा कर्म को (विवेः) विकसित करता है (यथा पुरा) जैसे पूर्व (मनवे) मननशील जन के लिए (गातुम्-अश्रेत्) गमन को प्राप्त हुआ है (त्वाष्ट्रे) त्वष्टा-परमात्मा सम्बन्धी (गो-अर्णसि) स्तुतियों से प्राप्तव्य आनन्दस्वरूप मोक्ष में (अश्वनिर्णिजि) इन्द्रिय घोड़ों के शोधन से प्राप्त होने योग्य में (अध्वरेषु) अध्यात्मयज्ञों में (अध्वरान्) अध्यात्मयाजी (अशिश्रयुः) आश्रित होवें ॥३॥
भावार्थभाषाः - आत्मा के लिये परमात्मा यह अवसर और कर्मविधान प्रदर्शित करता है कि आनन्दरसपूर्ण मोक्ष कैसे प्राप्त होता है, जो परम्परा से स्तुति करनेवाला प्राप्त करता था। उस ऐसे अभीष्ट आनन्द का अध्यात्मयाजी आश्रय लिया करते हैं ॥३॥
466 बार पढ़ा गया

हरिशरण सिद्धान्तालंकार

क्रियाशीलता व अभ्रंश

पदार्थान्वयभाषाः - [१] (तत्) = वह (हि) = निश्चय से (अस्य) = इस सोम का (सवनम्) = उत्पादन (अपः) = कर्मों को (विवेः) = व्याप्त करता है। शरीर में सोम के रक्षण से मनुष्य का जीवन क्रियाशील बनता है । यह सोम (मनवे) = विचारशील पुरुष के लिये (यथा) = ठीक-ठीक [जैसे चाहिए उस प्रकार ] (पुरा) = [पृ पालन पूरणयोः] पालन व पूरण के दृष्टिकोण से (गातुम्) = मार्ग का (अश्रेत्) = सेवन करता है । सोम के रक्षण के होने पर मनुष्य गलत मार्ग पर नहीं जाता, ठीक मार्ग पर चलने से उसका पालन व पोषण उचित प्रकार से होता है। [२] ये सोम का सवन व रक्षण करनेवाले लोग (गो अर्णसि) = वेदवाणी से प्राप्य ज्ञानजलों (त्वाष्ट्रे) = [त्वटुः इदम्] निर्माण सम्बन्धी कार्यों के निमित्त तथा (अश्वनिर्णिजि) = इन्द्रियों के शोधन के निमित्त [णिजिर् शौचपोषणयोः], (ईम्) = और निश्चय से (अध्वरेषु) = हिंसारहित यज्ञात्मक कर्मों के निमित्त (अध्वरान्) = हिंसा व कुटिलता से रहित कर्मों को (प्र अशिश्रयुः) = प्रकर्षेण सेवन करते हैं। सोम के रक्षण के ये परिणाम हैं- [क] ज्ञान प्राप्ति, [ख] निर्माणात्मक कार्यों में रुचि, [ग] इन्द्रियों की शुचिता, [घ] यज्ञशीलता ।
भावार्थभाषाः - भावार्थ- सोमरक्षण हमें क्रियाशील बनाता है और मार्ग से भ्रष्ट होने से बचाता है ।
466 बार पढ़ा गया

ब्रह्ममुनि

पदार्थान्वयभाषाः - (अस्य) अस्यात्मनः (तत्-इत्-हि) तदेव (सवनम्-अपः-विवेः) अवसरं कर्म विवृणोति (यथा मनवे पुरागातुम्-अश्रेत्) यथा पुराकाले मननशीलाय-अस्मै जनाय गमनं प्राप्तमभूत् (त्वाष्ट्रे गो-अर्णसि) त्वष्टुः परमात्मनः सम्बन्धिनि स्तुतिभिः प्राप्तव्यानन्दरसे मोक्षे (अश्वनिर्णिजि) इन्द्रियाश्वानां शोधनेन लभ्ये (अध्वरेषु-अध्वरान्-ईं प्र-अशिश्रयुः) अध्यात्मयज्ञेषु-अध्वरवन्तोऽध्यात्मयाजिनः “अकारो मत्वर्थीयोऽत्र छान्दसः” आश्रिता भवन्ति ॥३॥
466 बार पढ़ा गया

डॉ. तुलसी राम

पदार्थान्वयभाषाः - Let that creative soma yajna programme of this yajamana promote and extend his actions and achievements the way as ever before it has opened and extended the paths of progress for humanity and inspired pioneers of positive acts of love and service to go forward in the scientific development of land, cows, culture and enlightenment and in the technological development of efficient means of transport and civilisational attainments.