वांछित मन्त्र चुनें
545 बार पढ़ा गया

अदि॑ति॒र्ह्यज॑निष्ट॒ दक्ष॒ या दु॑हि॒ता तव॑ । तां दे॒वा अन्व॑जायन्त भ॒द्रा अ॒मृत॑बन्धवः ॥

अंग्रेज़ी लिप्यंतरण

aditir hy ajaniṣṭa dakṣa yā duhitā tava | tāṁ devā anv ajāyanta bhadrā amṛtabandhavaḥ ||

पद पाठ

अदि॑तिः । हि । अज॑निष्ट । दक्ष॑ । या । दु॒हि॒ता । तव॑ । ताम् । दे॒वाः । अनु॑ । अ॒जा॒य॒न्त॒ । भ॒द्राः । अ॒मृत॑ऽबन्धवः ॥ १०.७२.५

545 बार पढ़ा गया
ऋग्वेद » मण्डल:10» सूक्त:72» मन्त्र:5 | अष्टक:8» अध्याय:3» वर्ग:1» मन्त्र:5 | मण्डल:10» अनुवाक:6» मन्त्र:5


ब्रह्ममुनि

पदार्थान्वयभाषाः - (दक्ष) हे सूर्य ! (या-अदितिः) जो उषारूप प्रभा (तव दुहिता) तेरी पुत्री (अजनिष्ट) उत्पन्न होती है (ताम्-अनु) उसे लक्ष्य करके (भद्राः-अमृतबन्धवः) कल्याणकारी अमृतसम्बन्धी (देवाः-अजायन्त) प्रकाशमान रश्मियाँ उत्पन्न होती हैं ॥५॥
भावार्थभाषाः - सूर्योदय होने के पश्चात् आकाश में उषा-पीलिमा प्रथम प्रातःकाल प्रकाशित होती है, पश्चात् प्रकाश करती हुई सूर्य की रश्मियाँ आती हैं, यह प्रातःकाल का स्वरूप है ॥५॥

हरिशरण सिद्धान्तालंकार

'भद्र व अमृतबन्धु' देव

पदार्थान्वयभाषाः - [१] हे (दक्ष) = संसार का वर्धन करनेवाले प्रभो ! (हि) = निश्चय से यह (अदिति:) = अविनाशी प्रकृति, (या) = जो कि (तव) = आपकी (दुहिता) = प्रपूरक है [दुह प्रपूरणे], वह (अजनिष्ट) = इस संसार को जन्म देती है। एक कुशल कुम्हार घड़े बनाने में जैसे किसी अन्य चेतन की सहायता की अपेक्षा न करके स्वयं ही मट्टी से घड़े बनाता है, उसी प्रकार वे सर्वशक्तिमान् सर्वज्ञ प्रभु भी इस अदिति से इस ब्रह्माण्ड के सब लोक-लोकान्तरों का निर्माण करते हैं। लोक-लोकान्तरों का उपादानकारण तो यह प्रकृति ही है, यही विकृत होकर इस चराचर के रूप में आती है। परमात्मा ही विकृत होकर इन लोकों का रूप नहीं धारण कर लेते, प्रभु तो निर्विकार हैं, वे उपादानकारण नहीं है । प्रभु तो इस सृष्टि के निमित्तकारण ही हैं। वे अपने इस कार्य में किसी की सहायता की अपेक्षा नहीं करते, इसी से वे सर्वशक्तिमान् हैं । [२] (तां अनु) = सत्त्व, रजस्, तमो गुणात्मिका इस अदिति के अनुसार ही (देवा:) = इस ब्रह्माण्ड के सब देव, सब लोक-लोकान्तर, सूर्य, चन्द्र, नक्षत्र आदि भी (अजायन्त) = सत्त्व, रजस् व तमस् को लेकर ही उत्पन्न हुए हैं। ये सब लोक व दिव्य पिण्ड (भद्रा:) = हमारा कल्याण व सुख करनेवाले हैं और (अमृतबन्धवः) = [ अ + मृत+बन्धु] हमारे साथ नीरोगता का सम्बन्ध करनेवाले हैं। जितना-जितना हम इन सूर्यादि देवों के सम्पर्क में जीवन बितायेंगे उतना-उतना ही दीर्घजीवी बनेंगे। पशु हमारी अपेक्षा अधिक प्राकृतिक जीवन बिताते हैं और परिणामतः नीरोग होते हैं। यह प्रकृति हमें भी नीरोग बनाती है यदि हम इसकी गोद में बैठने का ध्यान करते हैं ।
भावार्थभाषाः - भावार्थ - प्रभु प्रकृति के द्वारा इस संसार को बनाते हैं, सब पिण्ड प्रकृति के अनुसार सत्त्व, रजस् व तमस् को लिये हुए हैं। कोई भी पदार्थ इन गुणों से रहित नहीं, ये हमें सुखी व नीरोग बनाते हैं ।

ब्रह्ममुनि

पदार्थान्वयभाषाः - (दक्ष या-अदितिः-तव दुहिता-अजनिष्ट) हे दक्ष-सूर्य ! या तव दुहिता पुत्री खल्वदितिः-प्रभाः-उषोरूपा जायते (ताम्-अनु भद्राः-अमृतबन्धवः-देवाः-अजायन्त) तामनुलक्ष्य कल्याण-कारिणः-अमृतबन्धनास्तवामृतरूपस्य सम्बन्धिनः प्रकाशमाना रश्मयो जायन्ते ॥५॥

डॉ. तुलसी राम

पदार्थान्वयभाषाः - O Daksha, lord of will and intelligence, Aditi is bom which is your offspring, indeed your desire to be many. In consequence, the devas are born, the noble fraternity of the immortal (Nature and divinity).$The order of the birth of the devas is thus described in the Upanishads and in Sankhya philosophy of natural evolution it is this: From avyakta Prakrti evolves Mahan or Pradhana which is vyakta Prakrti. From Mahan arises Ahankara which is described here as Uttanapad or the tree of the universe. From Prakrti are also manifested the three qualilative modes of existence: Sattva or intelligence, Rajas or energy, and Tamas or solid matter. This same is the order here in a different terminology. From Ahankara are born the five subtle bhutas and both mental and perceptive organs. From five subtle bhutas are born the five gross bhutas: Akasha, Vayu, Agni, Apah and Prthivi which all are composed of paramanus, the smallest units.