वांछित मन्त्र चुनें
390 बार पढ़ा गया

ते नो॒ अर्व॑न्तो हवन॒श्रुतो॒ हवं॒ विश्वे॑ शृण्वन्तु वा॒जिनो॑ मि॒तद्र॑वः । स॒ह॒स्र॒सा मे॒धसा॑ताविव॒ त्मना॑ म॒हो ये धनं॑ समि॒थेषु॑ जभ्रि॒रे ॥

अंग्रेज़ी लिप्यंतरण

te no arvanto havanaśruto havaṁ viśve śṛṇvantu vājino mitadravaḥ | sahasrasā medhasātāv iva tmanā maho ye dhanaṁ samitheṣu jabhrire ||

पद पाठ

ते । नः॒ । अर्व॑न्तः । ह॒व॒न॒ऽश्रुतः॑ । हव॑म् । विश्वे॑ । शृ॒ण्व॒न्तु॒ । वा॒जिनः॑ । मि॒तऽद्र॑वः । स॒ह॒स्र॒ऽसाः । मे॒धसा॑तौऽइव । त्मना॑ । म॒हः । ये । धन॑म् । स॒म्ऽइ॒थेषु॑ । ज॒भ्रि॒रे ॥ १०.६४.६

390 बार पढ़ा गया
ऋग्वेद » मण्डल:10» सूक्त:64» मन्त्र:6 | अष्टक:8» अध्याय:2» वर्ग:7» मन्त्र:1 | मण्डल:10» अनुवाक:5» मन्त्र:6


ब्रह्ममुनि

पदार्थान्वयभाषाः - (ते-अर्वन्तः) वे विद्वान्-उच्चविज्ञानवाले (हवनश्रुतः) जो ह्वान-प्रार्थनावचन को सुनते हैं-स्वीकार करते हैं (ते वाजिनः-मितद्रवः) वे आत्मबलसम्पन्न शास्त्रप्रमाणित आचरण करनेवाले (विश्वे शृण्वन्तु) वे सब प्रार्थनावचन को सुनें-स्वीकार करें (सहस्रसा मेघसातौ-इव) बहुत विज्ञानसम्भक्ति में अर्थात् बहुत ज्ञानवाली गोष्ठी में (त्मना) आत्मा से अर्थात् शिष्यभाव से आत्मा को समर्पण करनेवाले के द्वारा (ये समिथेषु) जो अज्ञानादि संग्रामों में प्रवृत्त हुए-हुए हैं (धनं जभ्रिरे) ज्ञान धन को ग्रहण कराते हैं ॥६॥
भावार्थभाषाः - ऊँचे विद्वान् शास्त्र अनुसार आचरण करते हैं। वे ज्ञानप्राप्त कराने की प्रार्थना को अवश्य स्वीकार करते हैं। जब कोई इनकी गोष्ठी में शिष्यभाव से आता है या आवे और जो अज्ञान आदि के साथ संग्राम करने का इच्छुक होता है, उसे वे ज्ञान प्रदान करते हैं ॥६॥

हरिशरण सिद्धान्तालंकार

वाजिनः

पदार्थान्वयभाषाः - [१] (ते) = वे (अर्वन्तः) = वासनाओं का संहार करनेवाले, (हवनश्रुतः) = हीन व आर्तजनों की पुकार को सुननेवाले, (वाजिनः) = शक्तिशाली, (मितद्रवः) = नपी-तुली गतिवाले, (सहस्रसाः) = सहस्र - संख्याक धनों को देनेवाले अथवा [स+हस्] प्रसन्नतापूर्वक देनेवाले (विश्वे) = सब देव (नः) = हमारी (हवम्) = पुकार को व प्रार्थना को (शृण्वन्तु) = सुनें । देव जनों के लक्षण यहाँ बड़ी सुन्दरता से कह दिये गये हैं । ये [क] वासनाओं से ऊपर उठते हैं, [ख] आर्तों के क्रन्दन को सुनते हैं, [२] शक्तिशाली बनते हैं, [घ] नपी-तुली गतिवाले होते हैं और [ङ] दानशील होते हैं। हम इनके सम्पर्क में आयें, इनके प्रिय हों, हमारी आवाज इनसे सुनी जाए। [२] उन देवों से हमारी बात सुनी जाए (ये) = जो (मेधसातौ इव) = यज्ञों की तरह (समिथेषु) = संग्रामों में भी (महः धनम्) = महत्त्वपूर्ण ऐश्वर्य को (त्मना) = स्वयं (जाभ्रिरे) = प्राप्त करते हैं । ये देव यज्ञों में प्रवृत्त होते हैं । ये यज्ञ इन्हें इस लोक व परलोक दोनों लोकों में कल्याण को देनेवाले होते हैं। इसी प्रकार ये वासनाओं के साथ संग्राम में चलते हैं और यह वासनाओं के साथ होनेवाला संग्राम इनकी शक्ति की व ऐश्वर्य की वृद्धि का कारण बनता है। इन देवों के सम्पर्क में हम भी यज्ञों में व इन अध्यात्म-संग्रामों में चलते हुए उत्कृष्ट ऐश्वर्य के भागी बनते हैं ।
भावार्थभाषाः - भावार्थ- देवों के सम्पर्क में आकर हम भी देव बनें। हम भी उनकी तरह 'वासनाओं का संहार करनेवाले, दीनजनों की पुकार को सुननेवाले, शक्तिशाली, युक्तचेष्ट व दानी बनें।

डॉ. तुलसी राम

पदार्थान्वयभाषाः - May all those veteran scholars and scientists who listen to the call of the nation and, moving at measured speed, win victories in their fields, who in their pioneering adventures discover and produce great wealth in all sincerity by their own competence while they bring us a thousand gifts in our yajnic programmes, listen to our invocation and exhortation at this juncture too.