वांछित मन्त्र चुनें
443 बार पढ़ा गया

अ॒हं होता॒ न्य॑सीदं॒ यजी॑या॒न्विश्वे॑ दे॒वा म॒रुतो॑ मा जुनन्ति । अह॑रहरश्वि॒नाध्व॑र्यवं वां ब्र॒ह्मा स॒मिद्भ॑वति॒ साहु॑तिर्वाम् ॥

अंग्रेज़ी लिप्यंतरण

ahaṁ hotā ny asīdaṁ yajīyān viśve devā maruto mā junanti | ahar-ahar aśvinādhvaryavaṁ vām brahmā samid bhavati sāhutir vām ||

मन्त्र उच्चारण
पद पाठ

अ॒हम् । होता॑ । नि । अ॒सी॒द॒म् । यजी॑यान् । विश्वे॑ । दे॒वाः॒ । म॒रुतः॑ । मा॒ । जु॒न॒न्ति॒ । अहः॑ऽअहः । अ॒श्वि॒ना॒ । आध्व॑र्यवम् । वा॒म् । ब्र॒ह्मा । स॒म्ऽइत् । भ॒व॒ति॒ । सा । आऽहु॑तिः । वा॒म् ॥ १०.५२.२

443 बार पढ़ा गया
ऋग्वेद » मण्डल:10» सूक्त:52» मन्त्र:2 | अष्टक:8» अध्याय:1» वर्ग:12» मन्त्र:2 | मण्डल:10» अनुवाक:4» मन्त्र:2


ब्रह्ममुनि

पदार्थान्वयभाषाः - (अहं यजीयान् होता न्यसीदम्) मैं अतिशय से संगतिकर्ता ज्ञानभाग का ग्रहण करनेवाला तुम लोगों के बीच में उपस्थित हूँ (विश्वेदेवाः-मरुतः-मा जुनन्ति) सम्बन्धी जन और विद्वान् मुझे आगे प्रेरित करते हैं (अश्विना वाम्-आध्वर्यवम्-अहः-अहः-भवति) हे अध्यापक-उपदेशको ! तुम्हारा ज्ञानदान दिन-दिन-प्रतिदिन होता रहे (वां ब्रह्मा-समित् सा-आहुतिः) तुम्हारा शिष्य चतुर्वेदवेत्ता तथा सम्यक् ज्ञान में प्रकाशित ज्ञान-आहुति दूसरों के लिए बने ॥२॥
भावार्थभाषाः - मनुष्य को अपने वृद्ध सम्बन्धियों और विद्वानों से घर पर रहते हुए ज्ञान का जितना ग्रहण हो सके, करना चाहिए तथा अध्यापक और उपदेशकों से विधिपूर्वक ज्ञानलाभ करके चारों वेदों का वेत्ता होने की आकाङ्क्षा रखता हुआ मानवसमाज में अपने को ज्ञान की आहुति बना दे ॥२॥

हरिशरण सिद्धान्तालंकार

अश्विनी देवों का आध्वर्यव

पदार्थान्वयभाषाः - [१] प्रभु कहते हैं कि (अहम्) = मैं (होता) = देनेवाला हूँ । (न्यसीदम्) = यहाँ सब के हृदय- देश में ही बैठा हूँ । (यजीयान्) = अधिक से अधिक संगतिकरण योग्य व देनेवाला हूँ। [२] (विश्वदेवा:) = देव तथा (मरुतः) = प्राण-प्राणसाधक पुरुष (मा) = मुझे (जुनन्ति) = प्रेरित करते हैं । अर्थात् देववृत्ति के प्राणसाधक पुरुषों को देने के लिये मेरी कामना होती है । 'इनको दिया गया धन ठीक ही विनियुक्त होगा' इस विचार से इन्हें धन देने की मैं इच्छा करता हूँ। [३] हे अश्विना प्राणापानो ! (वाम्) = आप दोनों का ही (अहरहः) = यह प्रतिदिन का (आध्वर्यवम्) = यज्ञकार्य का प्रचलन होता है । अर्थात् जब मनुष्य प्राणसाधना करता है तब उसके मलों का नाश होकर चित्तवृत्ति का प्रसादन व नैर्मल्य सिद्ध होता है । चित्तवृत्ति के निर्मल होने पर मनुष्य भोग-प्रवण न होकर यज्ञात्मक वृत्तिवाला बनता है । इस प्रकार यह यज्ञ का प्रचलन प्राणापान की साधना पर ही निर्भर करता है। [४] इस प्राणसाधना से अन्त में विवेकख्याति होती है, आत्मदर्शन होता है । (ब्रह्मा) = चारों वेदों का ज्ञान देनेवाला प्रभु (समिद् भवति) = हमारे जीवनों को दीप्त करनेवाला होता है [ सं इन्ध्] । (सा आहुति:) = यह देना भी (वाम्) = हे प्राणापानो! आपकी ही है। प्रभु दर्शन के होने पर सांसारिक आनन्द तुच्छ हो जाते हैं, मनुष्य इन भोगों में न उलझकर यज्ञात्मक जीवन बितानेवाला होता है।
भावार्थभाषाः - भावार्थ - प्रभु देवों व प्राणसाधकों को अपना प्रिय भक्त समझते हैं ।

ब्रह्ममुनि

पदार्थान्वयभाषाः - (अहं यजीयान् होता न्यसीदम्) अहमतिशयेन सङ्गतिकर्त्ता ज्ञानभागस्यादाता निषीदामि (विश्वेदेवाः मरुतः-मा जुनन्ति) जनाः ऋत्विजो विद्वांसः “मरुतः ऋत्विङ्नाम” [निघ० ३।१८] मां प्रेरयन्ति (अश्विना वाम्-आध्वर्यवम्-अहः-अहः-भवति) हे-अध्याकोपदेशकौ ! “अश्विनौ-अध्यापकोपदेशकौ” [ऋ० ५।७८ दयानन्दः] युवयोः-ज्ञानयज्ञप्रापणं दिनं दिनं प्रतिदिनं भवेत् (वां ब्रह्मा समित्-सा-आहुतिः) युवयोः शिष्यश्च ब्रह्मा चतुर्वेदवेत्ता भवेत् तथा सम्यग्ज्ञानेन प्रकाशिता सा ज्ञानाहुतिर्भवेत् ॥२॥

डॉ. तुलसी राम

पदार्थान्वयभाषाः - I am the hota, performer of yajna, calling to the fire and offering oblations into the vedi, seated on the vedi one in unison with all people. All divinities of the world and Maruts, vibrant youth, like winds of storm, inspire and energise me. O Ashvins, complementary powers of nature and humanity, men and women, teachers and preachers in the socio-economic system, yours is the conduct of the organisation of yajna day by day at and from the very rise of dawn. Let the Vedic scholar, bright and cool like the moon be the Brahma, presiding high priest, and act like ignition and illumination of the fire, and let that light and fire be the concluding oblation into the fire.