वांछित मन्त्र चुनें
437 बार पढ़ा गया

अ॒द्वे॒षो अ॒द्य ब॒र्हिष॒: स्तरी॑मणि॒ ग्राव्णां॒ योगे॒ मन्म॑न॒: साध॑ ईमहे । आ॒दि॒त्यानां॒ शर्म॑णि॒ स्था भु॑रण्यसि स्व॒स्त्य१॒॑ग्निं स॑मिधा॒नमी॑महे ॥

अंग्रेज़ी लिप्यंतरण

adveṣo adya barhiṣaḥ starīmaṇi grāvṇāṁ yoge manmanaḥ sādha īmahe | ādityānāṁ śarmaṇi sthā bhuraṇyasi svasty agniṁ samidhānam īmahe ||

मन्त्र उच्चारण
पद पाठ

अ॒द्वे॒षः । अ॒द्य । ब॒र्हिषः॑ । स्तरी॑मणि । ग्राव्णा॑म् । योगे॑ । मन्म॑नः । साधे॑ । ई॒म॒हे॒ । आ॒दि॒त्याना॑म् । शर्म॑णि । स्थाः । भु॒र॒ण्य॒सि॒ । स्व॒स्ति । अ॒ग्निम् । स॒म्ऽइ॒धा॒नम् । ई॒म॒हे॒ ॥ १०.३५.९

437 बार पढ़ा गया
ऋग्वेद » मण्डल:10» सूक्त:35» मन्त्र:9 | अष्टक:7» अध्याय:8» वर्ग:7» मन्त्र:4 | मण्डल:10» अनुवाक:3» मन्त्र:9


ब्रह्ममुनि

पदार्थान्वयभाषाः - (अद्य) इस जन्म में (अद्वेषः-बर्हिषः स्तरीमणि) द्वेष अर्थात् ग्लानि से रहित अध्यात्मज्ञान के रक्षक वातावरण में (ग्राव्णां योगे) विद्वानों का सम्बन्ध-संयोग होने पर (मन्मनः साधे-ईमहे) मननीय मनोरथ साधने के लिये तुझ परमात्मा को प्रार्थित करते हैं-चाहते हैं (आदित्यानां शर्मणि स्थः-भुरण्यसि) हे परमात्मन् ! तू अखण्ड ब्रह्मचर्यवालों के कल्याण में स्थित होता हुआ उन्हें पालता है, उनकी रक्षा करता है। आगे पूर्ववत् ॥९॥
भावार्थभाषाः - मानव के वर्तमान युग में अध्यात्मज्ञान की वृद्धि होनी चाहिए। वेदविद्वानों के संयोग में और ब्रह्मचर्यादि व्रत द्वारा परमात्मा के उपासनारूप शरण में मनोरथों की सिद्धि होती है ॥९॥

हरिशरण सिद्धान्तालंकार

आचार्यों का सम्पर्क

पदार्थान्वयभाषाः - [१] हे प्रभो! आपकी कृपा से (बर्हिषः) = वासनाशून्य हृदय के (स्तरीमणि) = बिछाने के निमित्त (अद्य) = आज (अद्वेषः) = हमारे किसी प्रकार का द्वेष न हो। हम सब प्रकार के ईर्ष्या, द्वेष, क्रोध आदि से ऊपर उठकर हृदय को निर्मल बना पायें। उस निर्मल हृदयासन पर हम आपको आमन्त्रित करनेवाले बनें। [२] हम (ग्राव्णाम्) = [गृ-गुरूणां ] ज्ञान देनेवाले गुरुओं के योगे-सम्पर्क में (मन्मनः) = ज्ञान की (साधः) = साधना को (ईमहे) = माँगते हैं। ज्ञानी गुरुओं के सम्पर्क में आकर हमारे ज्ञान में निरन्तर वृद्धि हो । [ साधनं साधः ] [३] हे प्रभो ! आप हमें निरन्तर यही तो प्रेरणा दे रहे हैं कि (आदित्यानाम्) = सब ज्ञानों का आदान करनेवाले गुरुओं के (शर्मणि) = [स्थाने सा० shelter ] शरण में (स्था:) = तू स्थित हो और (भुरण्यसि) = ज्ञान से अपने को भरनेवाला बन तथा कर्त्तव्य कर्मों का धारण करनेवाला बन । [४] हम आपकी इस प्रेरणा को सुनते हुए ज्ञानियों से ज्ञान को प्राप्त करने के लिये यत्नशील हों तथा प्रतिदिन समिधानं अग्निम् समिद्ध की जाती हुई अग्नि से (स्वस्ति) = कल्याण की (ईमहे) = याचना करें। यह अग्निहोत्र की अग्नि हमें नीरोग व सुमना बनाये और इस प्रकार हमें ज्ञान प्राप्ति के योग्य करे।
भावार्थभाषाः - भावार्थ- हम द्वेष से ऊपर उठकर हृदय को निर्मल बनायें। आचार्यों के सम्पर्क में आकर ज्ञान को प्राप्त करें।

ब्रह्ममुनि

पदार्थान्वयभाषाः - (अद्य) अस्मिन् जन्मनि (अद्वेषः बर्हिषः स्तरीमणि) यस्मिन् द्वेषो न भवति तथाभूतेऽध्यात्मज्ञानस्य “बर्हि विज्ञानम्” [ऋ०१।८३।६ दयानन्दः] आच्छादके स्तरे वातावरणे (ग्राव्णां योगे) विदुषां सम्बन्धे “विद्वांसो हि ग्रावाणः” [श०३।९।३-१४] (मन्मनः साधे-ईमहे) मननीयस्य मनोरथस्य साधनाय त्वा परमात्मानं याचामहे-प्रार्थयामहे (आदित्यानां शर्मणि स्थः भुरण्यसि) हे परमात्मन् ! त्वम्-अखण्डब्रह्मचर्यज्ञानवतां विदुषां कल्याणे स्थितः सन् तान् पालयसि, अग्रे पूर्ववत् ॥९॥

डॉ. तुलसी राम

पदार्थान्वयभाषाः - Today in the congregation of the sages on the holy grass spread on the yajna vedi of search for knowledge without jealousy, anger and malice, we pray for the fulfilment of our aspirations. O man, smart and brilliant as you are, we wish that you enjoy the light and peace of the bliss and warmth of the sun in the zodiacs throughout the year in the inspiring company of eminent scholars and thus advance. We pray that the lighted fire and rising dawn bless us with felicity and total fulfilment.