वांछित मन्त्र चुनें
389 बार पढ़ा गया

तन्नो॑ देवा यच्छत सुप्रवाच॒नं छ॒र्दिरा॑दित्याः सु॒भरं॑ नृ॒पाय्य॑म् । पश्वे॑ तो॒काय॒ तन॑याय जी॒वसे॑ स्व॒स्त्य१॒॑ग्निं स॑मिधा॒नमी॑महे ॥

अंग्रेज़ी लिप्यंतरण

tan no devā yacchata supravācanaṁ chardir ādityāḥ subharaṁ nṛpāyyam | paśve tokāya tanayāya jīvase svasty agniṁ samidhānam īmahe ||

मन्त्र उच्चारण
पद पाठ

तत् । नः॒ । दे॒वाः॒ । य॒च्छ॒त॒ । सु॒ऽप्र॒वा॒च॒नम् । छ॒र्दिः । आ॒दि॒त्याः॒ । सु॒ऽभर॑म् । नृ॒ऽपाय्य॑म् । पश्वे॑ । तो॒काय॑ । तन॑याय । जी॒वसे॑ । स्व॒स्ति । अ॒ग्निम् । स॒म्ऽइ॒धा॒नम् । ई॒म॒हे॒ ॥ १०.३५.१२

389 बार पढ़ा गया
ऋग्वेद » मण्डल:10» सूक्त:35» मन्त्र:12 | अष्टक:7» अध्याय:8» वर्ग:8» मन्त्र:2 | मण्डल:10» अनुवाक:3» मन्त्र:12


ब्रह्ममुनि

पदार्थान्वयभाषाः - (आदित्याः-देवाः) हे आदि में होनेवाले विद्वानो ! (तत्) उस इश्वरोक्त (सुप्रवाचनम्) प्रवचनयोग्य वेदज्ञान को (नः) हमारे लिये (यच्छत) देवो-प्रदान करो (छर्दिः सुभरं नृपाय्यम्) वह प्रकाशमान सम्यक् धारण करने योग्य मनुष्यों का रक्षक (पश्वे तोकाय तनयाय जीवसे) ज्ञानवाले पुत्र-पौत्र के लिये और स्वजीवन के लिये कल्याणकारी होता है, आगे पूर्ववत् ॥१२॥
भावार्थभाषाः - आदि सृष्टि के विद्वान् इश्वरोक्त वेदज्ञान का उपदेश जो मनुष्यों के लिये कल्याणकर है, उसका उपदेश दिया करते हैं। उसका अध्ययन प्रत्येक परिवार को करना हितकर है ॥१२॥

हरिशरण सिद्धान्तालंकार

'सुप्रवाचन - सुभर- नृपाय्य' घर .

पदार्थान्वयभाषाः - [१] हे (देवाः) = गत मन्त्रों में वर्णित देवो! (आदित्या:) = आप सब ज्ञानों व उत्तमताओं का आदान करनेवाले हो आप (नः) = हमें (तत् छर्दिः) = वह घर यच्छता दीजिये । जो [क] (सुप्रवाचनम्) = प्रभु के गुणों के उत्तम प्रवचनवाला है। जिसमें प्रभु के गुणों का गान होता है अथवा जिसमें सदा शुभ ही शब्द बोले जाते हैं। [ख] (सुभरम्) = जो उत्तम भरण व पोषणवाला है, जो समृद्ध है, जिसमें खान-पान की किसी भी प्रकार से कमी नहीं है। [ग] (नृपाय्यम्) = जो घरों- नरों का रक्षण करनेवाला है, जिस घर में नरों का वास है, उनका जो [नृ नये] निरन्तर अपने को आगे ले-चल रहे हैं । [२] ऐसे घर में निवास करते हुए हम (पश्वे) = अपने गौ आदि पशुओं के लिये, (तोकाय) = अपने सन्तानों के लिये (तनयाय) = पौत्रों के लिये तथा जीवसे उत्तम दीर्घ जीवन के लिये (समिधानं अग्निम्) = समिद्ध की जाती हुई अग्नि से (स्वस्ति ईमहे) = कल्याण की याचना करते हैं । 'सुप्रवाचन - सुभर - नृपाय्य' घर में हम नियमपूर्वक अग्निहोत्र करें। इस अग्निहोत्र से वायुमण्डल की शुद्धि होकर उस घर में सभी स्वस्थ हों। हमारे पशुओं की स्थिति भी उत्तम हो, हमारे पुत्र-पौत्र अच्छे हों और हमारा जीवन भी दीर्घ हो ।
भावार्थभाषाः - भावार्थ- देव कृपा से हम 'सुप्रवाचन- सुभर नृपाय्य' घर को प्राप्त करें। उस घर में हम नियम से अग्निहोत्र करें।

ब्रह्ममुनि

पदार्थान्वयभाषाः - (आदित्याः-देवाः) आदौ भवा हे विद्वांसः ! (तत्) ईश्वरोक्तम् (सुप्रवाचनम्) प्रवचनीयं वेदज्ञानम् (नः) अस्मभ्यम् (यच्छत) प्रयच्छत-दत्त (छर्दिः सुभरं नृपाय्यम्) यत्प्रकाशमानं “छृदी सन्दीपने” [चुरादि०] सम्यग्धारणयोग्यं नृणां रक्षकमस्ति (पश्वे तोकाय तनयाय जीवसे) तज्ज्ञानं कल्याणकरं पशवे ज्ञानवते पुत्राय स्वजीवनाय च भवति, अग्रे पूर्ववत् ॥१२॥

डॉ. तुलसी राम

पदार्थान्वयभाषाः - May the Adityas, divine harbingers of the light of omniscient divinity at the dawn of humanity, give us that universal word of knowledge and that peaceful settlement in life which holds all abundant power and prosperity for the protection and advancement of our human family, the animals, our children and grand children for our good health and full life of joy. We pray may the lighted fire and the rising dawn bring us all felicity and total fulfilment.