वांछित मन्त्र चुनें
472 बार पढ़ा गया

अ॒प्स॒रसां॑ गन्ध॒र्वाणां॑ मृ॒गाणां॒ चर॑णे॒ चर॑न् । के॒शी केत॑स्य वि॒द्वान्त्सखा॑ स्वा॒दुर्म॒दिन्त॑मः ॥

अंग्रेज़ी लिप्यंतरण

apsarasāṁ gandharvāṇām mṛgāṇāṁ caraṇe caran | keśī ketasya vidvān sakhā svādur madintamaḥ ||

मन्त्र उच्चारण
पद पाठ

अ॒प्स॒रसा॑म् । ग॒न्ध॒र्वाणा॑म् । मृ॒गाणा॑म् । चर॑णे । चर॑न् । के॒शी । केत॑स्य । वि॒द्वान् । सखा॑ । स्वा॒दुः । म॒दिन्ऽत॑मः ॥ १०.१३६.६

472 बार पढ़ा गया
ऋग्वेद » मण्डल:10» सूक्त:136» मन्त्र:6 | अष्टक:8» अध्याय:7» वर्ग:24» मन्त्र:6 | मण्डल:10» अनुवाक:11» मन्त्र:6


ब्रह्ममुनि

पदार्थान्वयभाषाः - (अप्सरसाम्) अन्तरिक्ष में विचरण करती हुई रश्मियों के (गन्धर्वाणाम्) पृथिवी को धारण करती हुई रश्मियों के (मृगाणाम्) द्युलोक में गमन करती हुई रश्मियों के (चरणे) प्रसार के निमित्त (चरन्) विचरता हुआ वर्तमान (केशी) रश्मिमान् सूर्य (केतस्य विद्वान्) प्रज्ञान के जनाते हुए या अग्नि के ज्ञापनहेतु या जनानेहेतु (सखा) सखा के समान हितसाधक (स्वादुः) अन्नादि में स्वाद के प्रेरक (मदिन्तमः) अत्यन्त हर्षित करनेवाला है ॥६॥
भावार्थभाषाः - द्युलोक में वर्तमान अन्तरिक्ष में तथा पृथिवी पर वर्तमान किरणों के प्रसार के निमित्त सूर्य अपने प्रकाश या अग्नि को साक्षात् करता है, स्वादवाली वस्तु में स्वादप्रेरक हर्षप्रद सूर्य है, उसका यथोचित लाभ लेना चाहिये ॥६॥

हरिशरण सिद्धान्तालंकार

चरणे चरन्

पदार्थान्वयभाषाः - [१] गत मन्त्र का साधक (अप्सरसाम्) = [अप्= कर्म] कर्मों में विचरनेवाले यज्ञशील पुरुषों के, (गन्धर्वाणाम्) = ज्ञान की वाणियों को धारण करनेवाले ज्ञानी पुरुषों के तथा (मृगाणाम्) = [मृग अन्वेषणे] आत्मान्वेषण करनेवाले उपासकों के चरणे चरन् मार्ग पर चलता हुआ (केशी) = यह प्रकाशमय जीवनवाला पुरुष केतस्य विद्वान् प्रभु के संकेत को समझता है। इस संकेत के अनुसार ही यह अपने जीवन को बनाता है। इस प्रकार जीवन को बनाता हुआ यह सदा यज्ञादि उत्तम कर्मों में प्रवृत्त रहता है, ज्ञान की वाणियों का धारण करता है और सदा उपासना में स्थित होकर आत्मालोचन करता है । [२] इस आत्मालोचन से अपने दोषों को देखकर यह उन्हें दूर करता है और अपने पवित्र हृदय में प्रभु का साक्षात्कार करता हुआ (सखा) = प्रभु का मित्र बनता है। यह प्रभु मित्रता प्राणिमात्र के प्रति स्नेह के रूप में प्रकट होती है। (स्वादुः) = यह मधुर ही मधुर बनता है, किसी से कड़वा व्यवहार नहीं करता । (मदिन्तमः) = अत्यन्त आनन्दमय जीवनवाला होता है । कटुता में आनन्द नहीं, मधुरता में ही आनन्द का निवास है ।
भावार्थभाषाः - भावार्थ- हम अपने जीवनमार्ग को यज्ञशील ज्ञानी उपासकों के जीवन से सीखकर निर्धारित करें। प्रभु के संकेतों को समझते हुए सब के मित्र हों । मधुर व आनन्दमय जीवनवाले हों ।

ब्रह्ममुनि

पदार्थान्वयभाषाः - (अप्सरसाम्) अप्सु-अन्तरिक्षे सरन्तां रश्मीनां “अप्सरसः-आकाशगताः किरणाः” [यजु० १८।४० दयानन्दः] (गन्धर्वाणाम्) ये गां पृथिवीं धरन्ति तेषां पृथिवीगतानां रश्मीनां (मृगाणाम्) मृज्यमानानां द्युलोकगतानां रश्मीनां (चरणे) चरणनिमित्तं प्रसारनिमित्तं (चरन्) चरन् वर्त्तते यः (केशी) रश्मिमान् सूर्यः (केतस्य-विद्वान्) प्रज्ञानस्य यद्वा-अग्नेः “केतो अग्निः” [तै० आ० ३।१।१] ज्ञापयन् ज्ञापनहेतुः (सखा) सखेव हितसाधकः (स्वादुः) अन्नादौ स्वादस्य प्रेरकः (मदिन्तमः) अत्यन्तहर्षयिताऽस्ति ॥६॥

डॉ. तुलसी राम

पदार्थान्वयभाषाः - Pervasive and radiating in the course of light rays in the sky, over the earth and in the solar region itself, the sun, treasure source of radiation, concomitant with fire, warmth of life and light, is the highest inspirer of joy, most soothing source of the sweetness of existence.$(The soul itself is the reservoir of eternal joy in the microcosmic existence of the human individual in its spiritual journey on earth, in the sky, in the solar region, in short, all over in its state of existence all time all over space.)