वांछित मन्त्र चुनें
431 बार पढ़ा गया

अ॒न्तर्य॑च्छ॒ जिघां॑सतो॒ वज्र॑मिन्द्राभि॒दास॑तः । दास॑स्य वा मघव॒न्नार्य॑स्य वा सनु॒तर्य॑वया व॒धम् ॥

अंग्रेज़ी लिप्यंतरण

antar yaccha jighāṁsato vajram indrābhidāsataḥ | dāsasya vā maghavann āryasya vā sanutar yavayā vadham ||

पद पाठ

अ॒न्तः । य॒च्छ॒ । जिघां॑सतः । वज्र॑म् । इ॒न्द्र॒ । अ॒भि॒ऽदास॑तः । दास॑स्य । वा॒ । म॒घ॒ऽव॒न् । आर्य॑स्य । वा॒ । स॒नु॒तः । य॒व॒य॒ । व॒धम् ॥ १०.१०२.३

431 बार पढ़ा गया
ऋग्वेद » मण्डल:10» सूक्त:102» मन्त्र:3 | अष्टक:8» अध्याय:5» वर्ग:20» मन्त्र:3 | मण्डल:10» अनुवाक:9» मन्त्र:3


ब्रह्ममुनि

पदार्थान्वयभाषाः - (मघवन्-इन्द्र) विजय करानेवाले विद्युद्रूप अग्नि ! (जिघांसतः) हनन करने की इच्छा रखनेवाले के (अभिदासतः) सामने आकर क्षीण करनेवाले के (वज्रम्) शस्त्रास्त्र (अन्तः-यच्छ) अपने अधीन कर (दासस्य वा) स्वराष्ट्र में आश्रय पाते हुए के या (आर्यस्य वा) बाहर देश से आये हुए के (वधम्) हिंसासाधन को (सनुतः-यवय) अन्तर्हित विलीन कर या पृथक्-पृथक् चूर-चूर कर ॥३॥
भावार्थभाषाः - मारने की इच्छा रखनेवाले सामने से आकर क्षीण करनेवाले के शस्त्रास्त्र को अपने अधीन कर तथा स्वदेश में बसनेवाले स्वाधीन के या स्वतन्त्र देश में बसनेवाले शत्रु के वधसाधन को विलीन करना-क्षीण करना चाहिये ॥३॥

हरिशरण सिद्धान्तालंकार

त्रिगुणातीत

पदार्थान्वयभाषाः - [१] हे (मघवन्) = ऐश्वर्यशालिन् (इन्द्र) = शत्रु विनाशक प्रभो! (जिघांसतः) = हमारे हनन की कामना करते हुए (अभिदासतः) = [ दसु उपक्षये] हमारा (उपक्षय) = विनाश करनेवाले वासनारूप शत्रु के (वज्रम्) = वज्र को (अन्तः यच्छ) = बीच में ही रोकनेवाले होइये । इस शत्रु का हमारे पर आक्रमण न हो पाये। [२] (दासस्य वा) = चाहे हमें नष्ट करनेवाले दास का (वधम्) = हनन साधन आयुध हो (वा) = अथवा (आर्यस्य) = श्रेष्ठ का (सनुतः) = अन्तर्हित रूप में प्रभुज्यमान आयुध हो उसे (यवय) = हमारे से पृथक् करिये। 'तमस् व रजस्' यदि दास हैं तो 'सत्त्व' आर्य है । 'तमस्' प्रमाद, आलस्य व निद्रा के द्वारा आक्रमण करता है और रजस्, लोभ व तृष्णा के द्वारा आक्रमण करता है । सत्त्वगुण भी ज्ञान व सुख के द्वारा हमें बाँधता है। प्रभु की कृपा से हम इन सब बन्धनों से ऊपर उठें, त्रिगुणातीत बनें। रजस् व तमस् से ऊपर उठने के लिए सत्त्व को अपनाएँ और इस प्रकार नित्य सत्त्वस्थ होकर अन्ततः सत्त्वगुण से भी ऊपर उठें।
भावार्थभाषाः - भावार्थ- हम दासरूप तमस् व रजस् के तथा आर्यरूप सत्व के बन्धन से ऊपर उठें।

ब्रह्ममुनि

पदार्थान्वयभाषाः - (मघवन्-इन्द्र) हे विजयप्रद विद्युद्रूपाग्ने ! (जिघांसतः-अभिदासतः) हन्तुमिच्छतः-अभिक्षयं कुर्वतः (वज्रम्-अन्तः-यच्छ) शस्त्रास्त्रं स्वाधीने वशे नय (दासस्य वा-आर्यस्य वा वधम्) स्वराष्ट्रे खल्वाश्रयो दीयते यस्मै तस्य बहिर्देशतः प्राप्तस्य च शत्रुभूतस्य वधसाधनं शस्त्रम् (सनुतः-यवय) अन्तर्हितं विलीनं पृथक् पृथक् कणशश्चूर्णय “सनुतर्निर्णीतान्तर्हितनाम” [निघ० ३।२५] ॥३॥

डॉ. तुलसी राम

पदार्थान्वयभाषाः - Indra, lord of glory, ruling soul of the human system, blunt, revert and recycle the weapons of hate and enmity of the violent who destroy and enslave the spirit of love and freedom. Whether the weapon of negativity belongs to a destroyer or a dynamic person, always turn it off from negativity and re-employ the energy for positive good.