वांछित मन्त्र चुनें
777 बार पढ़ा गया

उदु॑त्त॒मं व॑रुण॒ पाश॑म॒स्मदवा॑ध॒मं वि म॑ध्य॒मं श्र॑थाय। अथा॑ व॒यमा॑दित्य व्र॒ते तवाना॑गसो॒ अदि॑तये स्याम॥

अंग्रेज़ी लिप्यंतरण

ud uttamaṁ varuṇa pāśam asmad avādhamaṁ vi madhyamaṁ śrathāya | athā vayam āditya vrate tavānāgaso aditaye syāma ||

मन्त्र उच्चारण
पद पाठ

उत्। उ॒त्ऽत॒मम्। व॒रु॒ण॒। पाश॑म्। अ॒स्मत्। अव॑। अ॒ध॒मम्। वि। म॒ध्य॒मम्। श्र॒थ॒य॒। अथ॑। व॒यम्। आ॒दि॒त्य॒। व्र॒ते। तव॑। अना॑गसः। अदि॑तये। स्या॒म॒॥

777 बार पढ़ा गया
ऋग्वेद » मण्डल:1» सूक्त:24» मन्त्र:15 | अष्टक:1» अध्याय:2» वर्ग:15» मन्त्र:5 | मण्डल:1» अनुवाक:6» मन्त्र:15


स्वामी दयानन्द सरस्वती

फिर भी अगले मन्त्र में वरुण शब्द ही का प्रकाश किया है॥

पदार्थान्वयभाषाः - हे (वरुण) स्वीकार करने योग्य ईश्वर ! आप (अस्मत्) हम लोगों से (अधमम्) निकृष्ट (मध्यमम्) अर्थात् निकृष्ट से कुछ विशेष (उत्) और (उत्तमम्) अति दृढ़ अत्यन्त दुःख देनेवाले (पाशम्) बन्धन को (व्यवश्रथाय) अच्छे प्रकार नष्ट कीजिये (अथ) इसके अनन्तर हे (आदित्य) विनाशरहित जगदीश्वर ! (तव) उपदेश करनेवाले सब के गुरु आपके (व्रते) सत्याचरणरूपी व्रत को करके (अनागसः) निरपराधी होके हम लोग (अदितये) अखण्ड अर्थात् विनाशरहित सुख के लिये (स्याम) नियत होवें॥१५॥
भावार्थभाषाः - जो ईश्वर की आज्ञा को यथावत् नित्य पालन करते हैं, वे ही पवित्र और सब दुःख बन्धनों से अलग होकर सुखों को निरन्तर प्राप्त होते हैं॥१५॥तेईसवें सूक्त के कहे हुए वायु आदि अर्थों के अनुकूल प्रजापति आदि अर्थों के कहने से इस चौबीसवें सूक्त की उक्त सूक्त के अर्थ के साथ सङ्गति जाननी चाहिये॥

हरिशरण सिद्धान्तालंकार

'उत्तमाधम मध्यम' पाश

पदार्थान्वयभाषाः - १. हे (वरुण) - सब पापों का विनाश करनेवाले प्रभो! (उत्तमम् , पाशम्) - सत्त्व गुण के उत्कृष्ट पाश को , 'सत्त्वं सुखे संजयति' , 'सुखसंगेन बध्नाति ज्ञानसंगेन चानघ' , अर्थात् सुख व ज्ञान के संग को (उत् श्रथाय) - हमें उनसे ऊपर उठाकर ढीला कर दो , अर्थात् हम आपकी कृपा से सुखसङ्ग व ज्ञानसङ्ग से भी ऊपर उठे ।  २. (अधमम् पाशम्) - तमोगुण के प्रमाद , आलस्य व निद्रा रूप बन्धन को (अवश्रथाय) - हम से दूर [away] कीजिए ।  ३. आप कृपा करके (मध्यम् पाशम्) - रजोगुण के कर्मसङ्ग को [रजः कर्मणि भारत] भी (विश्रथाय) - विशेष रूप से ढीला कीजिए । हम कर्म के अभिमान से ऊपर उठें । हम अहंकारविमूढात्मा बनकर अपने को ही कर्ता न मानते रहें ।  ४. इस प्रकार सब बन्धनों के ढीले हो जाने पर (अथा) - अब (वयम्) - हम हे (आदित्य) - हमें खण्डन व विनाश से बचानेवाले प्रभो ! (तव व्रते) - आपके व्रतों में चलते हुए (अनागसः) - निष्पाप होकर (अदितये) - अविनाश व मोक्ष के लिए (स्याम) - हों । यहाँ 'आदित्य' वरुण का ही नाम है । 'वरुण' हमें व्रतों के बन्धन में अपने को बाँधने का निर्देश करते हैं । हमारा जीवन व्रती होगा तो ये उत्तम , मध्यम व अधम सभी पाश टूट सकेंगे । 
भावार्थभाषाः - भावार्थ - प्रभुकृपा से हमारे सारे बन्धन ढीले हो जाएं , इसके लिए हम अपने - आपको व्रतों के बन्धन में बाँधे । 
टिप्पणी: सूक्त का आरम्भ प्रभु के नामस्मरण से होता है , जो प्रभु हमें महनीय जीवन प्राप्त कराते हैं [१] , वे प्रभु ही हमें भजनीय धनों को भी देते हैं [३] । उस प्रभु का बल , सहनशक्ति व ज्ञान अनन्त है [६] । सूर्य प्रभु का वह विद्युद्दीप [Torch] है , जिससे कि किरणों के द्वारा वे प्रकाश व प्राण - शक्ति को नीचे भेजते हैं [७] । सूर्यकिरणें हृदयरोग को दूर करनेवाली हैं [८] । एक - एक वनस्पति औषध है , इनका ज्ञान प्राप्त करके हम इनके उपयोग से आधि - व्याधियों से ऊपर उठते हैं [९] । क्या तारे क्या चन्द्र - ये प्रभु की अद्भुत विभूतियाँ हैं [१०] । हम प्रभु से यही चाहते हैं कि हम प्रभु के क्रोध के पात्र न बनें [११] । वस्तुतः प्रभु ही हमें पापों से मुक्त करेंगे [१२] । वे ही हमारे त्रिविध बन्धनों को ढीला करेंगे [१५] । अब कहते हैं कि हम प्रभु के व्रतों को तोड़ते भी हैं तो हे प्रभो ! आपकी ही तो प्रजा हैं । आप ही तो हमें ठीक करेंगे -

स्वामी दयानन्द सरस्वती

पुनः स एवार्थ उपदिश्यते।

अन्वय:

हे वरुण ! त्वमस्मदधमं मध्यममुदुत्तमं पाशं व्यवश्रथाय दूरतो विनाशयाथेत्यनन्तरं हे आदित्य ! तव व्रत आचरिते सत्यनागसः सन्तो वयमदितये स्याम भवेम॥१५॥

पदार्थान्वयभाषाः - (उत्) अपि (उत्तमम्) उत्कृष्टं दृढम् (वरुण) स्वीकर्त्तुमर्हेश्वर (पाशम्) बन्धनम् (अस्मत्) अस्माकं सकाशात् (अव) क्रियार्थे (अधमम्) निकृष्टम् (वि) विशेषार्थे (मध्यमम्) उत्तमाधमयोर्मध्यस्थम् (श्रथाय) शिथिलीकुरु। अत्र छन्दसि शायजपि। (अष्टा०३.१.८४) अनेन शायजादेशः। (अथ) अनन्तरार्थे। अत्र निपातस्य च इति दीर्घः। (वयम्) मनुष्यादयः प्राणिनः (आदित्य) विनाशरहित (व्रते) सत्याचरणादावाचरिते सति (तव) सत्योपदेष्टुस्सर्वगुरोः (अनागसः) अविद्यमान आगोऽपराधो येषां ते (अदितये) अखण्डितसुखाय (स्याम) भवेम॥१५॥
भावार्थभाषाः - य ईश्वराज्ञां यथावत्पालयन्ति ते पवित्रास्सन्तः सर्वेभ्यो दुःखबन्धनेभ्यः पृथग्भूत्वा नित्यं सुखं प्राप्नुवन्ति नेतर इति॥१५॥त्रयोविंशसूक्तोक्तार्थानां वाय्वादीनामनुयोगिनां प्राजापत्यादीनामर्थानामत्र कथनादेतस्य चतुर्विंशस्य पूर्वसूक्तार्थेन सह सङ्गतिरस्तीति बोध्यम्॥

डॉ. तुलसी राम

पदार्थान्वयभाषाः - Varuna, dearest lord of our choice, we pray, loosen the highest, middling and the lowest bonds of our sin and slavery so that, O Lord Supreme of light, free from sin and slavery and living within the rules of your law, we may be fit for the attainment of the ultimate freedom of Moksha.

आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड

The same subject is continued in the fifteenth Mantra.

अन्वय:

O God, Dispeller of all darkness, Immortal and most acceptable, cast asunder from us all fetters of higher kind (belonging to mind) of middle nature (regarding progeny, wealth and reputation) and of lower nature (belonging to sexual impulse etc.) so that O imperishable Supreme Being, being thus free and sinless, may we be fit for attaining immortality and emancipation.

भावार्थभाषाः - It is only those persons who obey the commands of Go (as given in the Vedas) and being pure keep themselves awa from all bonds of misery, attain abiding happiness and non else. This hymn has connection with the previous hymn and here Prajapati, Savita and Varuna have been mentioned as the names and attributes of God. Here ends the 15th virga of the 2nd Chapter. Here ends the 24th Hymn of the 6th Anuvaka in the first Mandala.
टिप्पणी: Sayanacharya, and others have committed the blunder of taking the word Shunah Shepa as the name of a particular person with whom they have associated some absurd stories which need not be mentioned here, have taken the पाशु or three snares mentioned in Mantra 13th and 15th literally as शिरसिद्धम् अधमं पदेऽवस्थितम् मध्यमं नाभिप्रदेशगतम् (सायण:) which Wilson in his foot notes translates "The ligature fastening the head, the feet and the waist. (Wilson on P. 240). The bonds according to Sayana, the ligatures fastening the head, the waist and the feet." (Griffith). But let it be said to the credit of Griffith that he has not supported Sayanacharya in this interpretation and has boldly remarked correctly that "But the bonds of sin are here intended. (The Hymns of the Rigveda translated by H. Griffith P. 32). Wilson has not expressed his dissent so clearly, but after quoting Sayanacharya's interpretation, taking the bonds or ligatures literally has remarked: "The result, however, is not loosening from actual bonds, but from those of sin. अनागस ग्याम, May we be sinless (Note on P. 240). Rishi Dayananda was therefore quite right in explaining पाशान् (म० १३ ) as in the 13th Mantra अधर्माचरणजन्यबन्धान् the bonds caused by unrighteous conduct. " It is worth while to quote a few lines from the "Mystic approach to the Veda and the Upanishad's by Shri Madhava Pundalika Pandit a distinguished South Indian Vedic Scholar in the course of his essay on "The legend of Shunah Shepa." He explains the three bonds as follows- "We have known it as the division of matter, life and mind,अन्, प्राण मन Anna, Prana and Manas. These indeed comprise the tree with three places द्रुपद mentioned in the Rik. To These three, body, life and mind, the Jiva which is embodied Ray of Bliss is tied and bound. The bond above refers to the bonds that ties the being to the mental roof, the bond below to the moorings in the Inconscient जढ (Jada) matter, and the bond between obviously stands for the grip of the vital Prana. The bonds do not certainly mean the ligatures fastening the head, the waist and the feet as explained by Sayana. For if they do, what is the significance of the line that follows immediately as a consequence अनागस: स्याम (Anagasah Syama-faultless, sinless shall we become.) How can a physical release from a post make a man faultless, sinless etc."(Mystric Approach to the Veda by M. P. Pandit, P. 105). This substantiates Rishi Dayananda's spiritual stand point and is therefore very significant coming from the pen of a distinguished S. Indian Vedic Scholar.

माता सविता जोशी

(यह अनुवाद स्वामी दयानन्द सरस्वती जी के आधार पर किया गया है।)
भावार्थभाषाः - जे ईश्वराची आज्ञा यथायोग्य नित्य पाळतात, तेच पवित्र असतात व सर्व दुःखबंधनांतून पृथक होऊन निरंतर सुख प्राप्त करतात.