वांछित मन्त्र चुनें
695 बार पढ़ा गया

पाक॑: पृच्छामि॒ मन॒सावि॑जानन्दे॒वाना॑मे॒ना निहि॑ता प॒दानि॑। व॒त्से ब॒ष्कयेऽधि॑ स॒प्त तन्तू॒न्वि त॑त्रिरे क॒वय॒ ओत॒वा उ॑ ॥

अंग्रेज़ी लिप्यंतरण

pākaḥ pṛcchāmi manasāvijānan devānām enā nihitā padāni | vatse baṣkaye dhi sapta tantūn vi tatnire kavaya otavā u ||

मन्त्र उच्चारण
पद पाठ

पाकः॑। पृ॒च्छा॒मि॒। मन॑सा। अवि॑ऽजानन्। दे॒वाना॑म्। ए॒ना। निऽहि॑ता। प॒दानि॑। व॒त्से। ब॒ष्कये॑। अधि॑। स॒प्त। तन्तू॑न्। वि। त॒त्रि॒रे॒। क॒वयः॑। ओत॒वै। ऊँ॒ इति॑ ॥ १.१६४.५

695 बार पढ़ा गया
ऋग्वेद » मण्डल:1» सूक्त:164» मन्त्र:5 | अष्टक:2» अध्याय:3» वर्ग:14» मन्त्र:5 | मण्डल:1» अनुवाक:22» मन्त्र:5


स्वामी दयानन्द सरस्वती

फिर उसी विषय को अगले मन्त्र में कहा है ।

पदार्थान्वयभाषाः - जो (कवयः) बुद्धिमान् जन (ओतवै) विस्तार के लिये (बष्कये) देखने योग्य (वत्से) सन्तान के निमित्त (सप्त) सात (तन्तून्) विस्तृत धातुओं को (व्यधि, तत्रिरे) अनेक प्रकार से अधिक अधिक विस्तारते हैं (उ) उन्हीं (देवानाम्) दिव्य विद्वानों के (एना) इन (निहिता) स्थापित किये हुए (पदानि) प्राप्त होने वा जानने योग्य पदों को, अधिकारों को (अविजानन्) न जानता हुआ (पाकः) ब्रह्मचर्यादि तपस्या से परिपक्व होने योग्य मैं (मनसा) अन्तःकरण से (पृच्छामि) पूछता हूँ ॥ ५ ॥
भावार्थभाषाः - मनुष्यों को योग्य है कि बाल्यावस्था को लेकर अविदित शास्त्रों को विद्वानों से पढ़कर दूसरों को पढ़ाने से सब विद्याओं को फैलावें ॥ ५ ॥

हरिशरण सिद्धान्तालंकार

आदिगुरु 'वत्स बष्कय'

पदार्थान्वयभाषाः - १. पिछले मन्त्र में जिज्ञासु विद्वान् के समीप गया था। वह जिज्ञासु इस रूप में प्रश्न करता है – (पाकः) = पक्तव्य प्रज्ञानवाला मैं (मनसा) = पूर्ण हृदय से (पृच्छामि) = पूछता हूँ - मेरी बुद्धि परिपक्व नहीं और आप भृगु - परिपक्वमति हैं, अतः आपसे पूछता हूँ । २. (अविजानन्) = विशेषरूप से न जानता हुआ मैं आपसे पूछता हूँ कि (देवानाम्) = सूर्यादि देवों के (एना) = ये निहिता- रक्खे हुए पदानि=चरण व स्थान कहाँ-कहाँ हैं? आत्मरूप महादेव के साथ सूर्यादि सभी देव इस शरीर में प्रविष्ट होकर कहाँ-कहाँ रह रहे हैं? यह बात मैं आपसे पूछता हूँ। ३. (कवयः) = तत्त्वदर्शी, ज्ञानी लोग (सप्त तन्तून्) = [तनू विस्तारे] जिनमें ज्ञान का विस्तार किया गया है उन सात गायत्री आदि छन्दों के (वितत्निरे) = ज्ञानरूप ताने को तनते हैं । वेद का सारा ज्ञान इन सात छन्दों में ही दिया गया है। इसका अध्ययन करके मनुष्य क्रान्तदर्शी बनते हैं और मनकों में ओत-प्रोत सूत की भाँति ब्रह्माण्ड में ओत-प्रोत परमात्मा को प्राप्त करते हैं। सब प्राणियों में स्थित उस प्रभु को देखकर ये सभी के साथ बन्धुत्व का अनुभव करते हैं और सर्वभूतहित में जुटे रहते हैं। उनका जीवन सतत क्रियाशील होता है। वे ज्ञान का ताना तानते ही इसलिए हैं कि ओतवा उ उसमें कर्म का बाना बुना जाए। ४ हम इन ज्ञानियों से ज्ञान प्राप्त करते हैं, परन्तु ये ज्ञानी वत्से - सदा स्पष्टरूप से बोलनेवाले (बष्कये) = सत्य के प्रकाशक प्रभु की (अधि) = अधीनता में ज्ञान का लाभ किया करते हैं [बट् इति सत्य नाम, कष-शासने] ।
भावार्थभाषाः - भावार्थ- मैं क्रान्तदर्शी विद्वानों से आत्मविषयक जिज्ञासा को पूछता हूँ कि इस पिण्ड में किस-किस देव ने कहाँ-कहाँ चरण रक्खे हैं।

स्वामी दयानन्द सरस्वती

पुनस्तमेव विषयमाह ।

अन्वय:

ये कवय ओतवै बष्कये वत्से सप्त तन्तून् व्यधि तत्रिरे तेषामु देवानामेना निहिता पदान्यविजानन् पाकोऽहं मनसा पृच्छामि ॥ ५ ॥

पदार्थान्वयभाषाः - (पाकः) ब्रह्मचर्यादितपसा परिपचनीयोऽहम् (पृच्छामि) (मनसा) अन्तःकरणेन (अविजानन्) न विजानन् (देवानाम्) दिव्यानां विदुषाम् (एना) एनानि (निहिता) स्थितानि (पदानि) पत्तुं प्राप्तुं ज्ञातुं योग्यानि (वत्से) अपत्ये (बष्कये) द्रष्टव्ये (अधि) (सप्त) (तन्तून्) विस्तृतान् धातून् (वि) विविधतया (तत्रिरे) विस्तृणन्ति (कवयः) मेधाविनः (ओतवै) विस्ताराय (उ) वितर्के ॥ ५ ॥
भावार्थभाषाः - मनुष्यैर्बाल्यावस्थामारभ्याविदितानि शस्त्राणि विद्वद्भ्यः पठित्वा सर्वा विद्या अध्यापनेन प्रसारणीयाः ॥ ५ ॥

डॉ. तुलसी राम

पदार्थान्वयभाषाः - Novice, ignorant but searching for knowledge and passing through the crucibles of heat and light of discipline, I ask with sincere mind and soul about these seven divine stages of the evolution of nature and life concealed in mystery, the seven-fold warp and woof of which visionary poets have traced and described in detail for the children of light to see and know and realise.

आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड

One should acquire full knowledge.

अन्वय:

Immature mind is undiscerning in spi it. When it desires to be mature in wisdom through the observance of Brahmacharya and austerities, I ask questions to myself. I want which are worth knowing. to go through the subtle matters Many learned persons and However, these are treated as secret. wise sages conceal it. There are seven essential ingredients which are like the off springs for their proper growth and harmonious development of the people.

भावार्थभाषाः - Men should study all unknown shastras (highly scientific and spiritual knowledge) and the sciences contained in them from learned wise men and should propagate through teaching.

माता सविता जोशी

(यह अनुवाद स्वामी दयानन्द सरस्वती जी के आधार पर किया गया है।)
भावार्थभाषाः - माणसांनी बाल्यावस्थेपासून माहीत नसलेली शास्त्रे व शस्त्रे विद्वानांकडून शिकून घ्यावीत. इतरांना शिकवून सर्व विद्यांचा प्रसार करावा. ॥ ५ ॥