वांछित मन्त्र चुनें
571 बार पढ़ा गया

पूर्वा॒मनु॒ प्रय॑ति॒मा द॑दे व॒स्त्रीन्यु॒क्ताँ अ॒ष्टाव॒रिधा॑यसो॒ गाः। सु॒बन्ध॑वो॒ ये वि॒श्या॑ इव॒ व्रा अन॑स्वन्त॒: श्रव॒ ऐष॑न्त प॒ज्राः ॥

अंग्रेज़ी लिप्यंतरण

pūrvām anu prayatim ā dade vas trīn yuktām̐ aṣṭāv aridhāyaso gāḥ | subandhavo ye viśyā iva vrā anasvantaḥ śrava aiṣanta pajrāḥ ||

मन्त्र उच्चारण
पद पाठ

पूर्वा॑म्। अनु॑। प्रऽय॑तिम्। आ। द॒दे॒। वः॒। त्रीन्। यु॒क्तान्। अ॒ष्टौ। अ॒रिऽधा॑यसः। गाः। सु॒ऽबन्ध॑वः। ये। वि॒श्याः॑ऽइव। व्राः। अन॑स्वन्तः। श्रवः॑। ऐष॑न्त। प॒ज्राः ॥ १.१२६.५

571 बार पढ़ा गया
ऋग्वेद » मण्डल:1» सूक्त:126» मन्त्र:5 | अष्टक:2» अध्याय:1» वर्ग:11» मन्त्र:5 | मण्डल:1» अनुवाक:18» मन्त्र:5


स्वामी दयानन्द सरस्वती

कौन मनुष्य इस जगत् में उत्तम होते हैं, इस विषय को अगले मन्त्र में कहा है ।

पदार्थान्वयभाषाः - (ये) जो ऐसे हैं कि (सुबन्धवः) जिनके उत्तम बन्धुजन (अनस्वन्तः) और बहुत लढ़ा छकड़ा विद्यमान (व्राः) तथा जो गमन करनेवाले और (पज्राः) दूसरों को प्राप्त वे (विश्याइव) प्रजाजनों में उत्तम वणिक् जनों के समान (श्रवः) अन्न को (ऐषन्त) चाहें उन (वः) तुम्हारे (त्रीन्) तीन (युक्तान्) आज्ञा दिये और अधिकार पाये भृत्यों (अष्टौ) आठ सभासदों (अरिधायसः) जिनसे शत्रुओं को धारण करते समझते उन वीरों और (गाः) बैल आदि पशुओं को तथा इन सभों की (पूर्वाम्) पहिली (प्रयतिम्) उत्तम यत्न की रीति को मैं (अनु, आ, ददे) अनुकूलता से ग्रहण करता हूँ ॥ ५ ॥
भावार्थभाषाः - जो जन सभा, सेना और शाला के अधिकारी, कुशल चतुर आठ सभासदों, शत्रुओं का विनाश करनेवाले वीरों, गौ बैल आदि पशुओं, मित्र, धनी, वणिक्जनों और खेती करनेवालों की अच्छे प्रकार रक्षा करके अन्न आदि ऐश्वर्य्य की उन्नति करते हैं, वे मनुष्यों में शिरोमणि अर्थात् अत्यन्त उत्तम होते हैं ॥ ५ ॥

हरिशरण सिद्धान्तालंकार

प्रथमाश्रम की तपस्या

पदार्थान्वयभाषाः - १. वेद की वाणियौं 'गायत्र्युष्णिगनुष्टुब्बृहतीपङ्किस्विष्टुब्जगत्यै' [अथर्व०१९ । २१ । १] इस मन्त्र के अनुसार गायत्र्यादि सात छन्दों में हैं । इनमें गायत्री प्रमुख है । इनके तीन चरण हैं, प्रत्येक चरण आठ - आठ अक्षरों से युक्त है । इस प्रकार यह गायत्री चौबीस अक्षरोंवाली है । इन गायत्री आदि छन्दों को हम प्रथम आश्रम में ही ग्रहण करते हैं । ये सब छन्द गति देनेवाले प्रभु का धारण करते हैं । हे प्रभो! मैं (वः) = आपकी इन (गाः) = वाणियों को पूर्वा (प्रयतिम् अनु) = प्रथमाश्रम में होनेवाले प्रयत्न के अनुसार (आददे) = ग्रहण करता हूँ । जो वाणियाँ (त्रीन्) = तीन चरणों में हैं और आष्टी (युक्तान्) = प्रत्येक चरण में आठ अक्षरों से युक्त हैं अथवा जो (त्रीन्) = प्रकृति, जीव, परमात्मा तीनों का प्रतिपादन करती हैं और (अष्टौ युक्तान्) = 'पञ्च महाभूत, मन, बुद्धि व अहंकार' इन आठों से युक्त हैं, इनका ज्ञान कराती हैं । इनका ज्ञान देती हुई ये वाणियाँ (अरिधायसः) = उस प्रथम गति देनेवाले प्रभु का धारण करती हैं । इन वाणियों को ब्रह्मचारी ब्रह्मचर्यपूर्वक तपस्वी जीवन से ही प्राप्त करता है । २. (ये) = जो (सुबन्धवः) = उत्तम बन्धुत्ववाले होते हैं, जिन्हें उत्तम माता, पिता व आचार्य प्राप्त होते हैं, (विश्याः इव) = जो प्रजाओं का हित करनेवाले-से हैं, जिनकी सब क्रियाएँ लोकहित के लिए होती हैं, (व्राः) = जो प्रभु का वरण करनेवाले हैं और इसलिए (अनस्वन्तः) = उसम शरीर - शकटवाले हैं, (पज्राः) शक्तिशाली हैं, वे (श्रवः एषन्त) = ज्ञान की कामना करते हैं । ज्ञान की कामनावालों को 'सुबन्धु, विश्या, वा, अनस्वान् व पन' बनना चाहिए । ऐसा बनना ही ज्ञान - प्राप्ति का अधिकारी होना है ।
भावार्थभाषाः - भावार्थ - प्रथमाश्रम में हम जितना श्रम करेंगे [studious होंगे] उतना ही वेदज्ञान को प्राप्त कर पाएंगे । यह ज्ञान ही हमें प्रभु के समीप ले - जाएगा ।

स्वामी दयानन्द सरस्वती

केऽत्रोत्तमा भवन्तीत्याह ।

अन्वय:

ये सुबन्धवोऽनस्वन्तो व्राः पज्रा विश्याइव श्रव ऐषन्त तान् वस्त्रीन् युक्तानध्यक्षान् अष्टौ सभ्यानरिधायसो वीरान् गाश्चैषां पूर्वाम्प्रयतिमहमन्वाददे ॥ ५ ॥

पदार्थान्वयभाषाः - (पूर्वाम्) आदिमाम् (अनु) आनुकूल्ये (प्रयतिम्) प्रयतन्ते यया ताम् (आ) (ददे) गृह्णामि (वः) युष्माकम् (त्रीन्) (युक्तान्) नियुक्तान् (अष्टौ) (अरिधायसः) अरीन् शत्रून् दधति यैस्ते (गा) वृषभान् (सुबन्धवः) शोभना बन्धवो येषान्ते (ये) (विश्याइव) यथा विक्षु प्रजासु साधवो वणिग्जनाः (व्राः) ये व्रजन्ति ते। अत्र व्रजधातोर्बाहुलकादौणादिको डः प्रत्ययः। व्रा इति पदना०। निघं० ४। २। (अनस्वन्तः) बहून्यनांसि शकटानि विद्यन्ते येषान्ते (श्रवः) अन्नम् (ऐषन्त) इच्छेयुः (पज्राः) प्रपन्नाः ॥ ५ ॥
भावार्थभाषाः - ये जनाः सभासेनाशालाऽध्यक्षान् कुशलानष्टौ सभासदः शत्रुविनाशकान् वीरान् गवादीन् पशून् मित्राणि धनाढ्यान् वणिग्जनान् कृषीवलाँश्च संरक्ष्यान्नाद्यैश्वर्य्यमुन्नयन्ति ते मनुष्यशिरोमणयः सन्ति ॥ ५ ॥

डॉ. तुलसी राम

पदार्थान्वयभाषाः - Noble brethren, I accept and promote the tradition laid down earlier, and I accept and apply the three tier system of education, defence and economic organisation and the eightfold policy of defence, justice and administration, development, production and distribution, health and nourishment symbolized by the generous and fertile cows. I exhort you all who, strong and bold, united together like the inmates of a home, as one body, equipped with chariots, march forward for the sake of honour and glory.

आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड

Who are good people on earth is told in the fifth Mantra.

अन्वय:

I follow the former attempt of those three appointed presidents of the Assembly, army and educational institutions and eight members of the council of Ministers, who are subduers of their enemies and brave, who have good kins men, harnessed chariots, are active desirous of food like traders, associating themselves with noble persons. I also protect the cows and bulls.

पदार्थान्वयभाषाः - (व्रा:) ये व्रजन्ति ते । अत्र व्रजधातोर्बाहुलकादौणादिको ढः प्रत्ययः । व्रा इति पदनाम निघ० ४.२ । = Active who go from place to place. (श्रवः) अनम् = Food. (पज्त्रा:) प्रपन्नाः = Approaching good and learned persons.
भावार्थभाषाः - Those men become good leaders of society, who protect the three presidents of the Assembly, army and educational institutions (Gurukul) eight expert members of the council of Ministers, brave persons who are destroyers of their foes, cows and other animals, friends, wealthy traders and peasants and increase the growth of grain and other kind of wealth.
टिप्पणी: श्रव इत्यन्ननाम श्रूयत इतिसतः (निरुक्ते १०.३) कै: काऽत्र राज्येऽवश्यं प्राप्तव्येत्याह

माता सविता जोशी

(यह अनुवाद स्वामी दयानन्द सरस्वती जी के आधार पर किया गया है।)
भावार्थभाषाः - जे लोक, सभा, सेना व संस्थेचे अधिकारी, कुशल, चतुर, आठ सभासद, शत्रूंचा विनाश करणारे वीर, गाय, बैल इत्यादींचे मित्र, धनवान, वैश्यांचे व शेतीचे चांगल्या प्रकारे रक्षण करून अन्न इत्यादी ऐश्वर्याची वाढ करतात ते माणसांमध्ये शिरोमणी अर्थात अत्यंत उत्तम असतात. ॥ ५ ॥