वांछित मन्त्र चुनें
454 बार पढ़ा गया

उ॒त त्या मे॑ य॒शसा॑ श्वेत॒नायै॒ व्यन्ता॒ पान्तौ॑शि॒जो हु॒वध्यै॑। प्र वो॒ नपा॑तम॒पां कृ॑णुध्वं॒ प्र मा॒तरा॑ रास्पि॒नस्या॒योः ॥

अंग्रेज़ी लिप्यंतरण

uta tyā me yaśasā śvetanāyai vyantā pāntauśijo huvadhyai | pra vo napātam apāṁ kṛṇudhvam pra mātarā rāspinasyāyoḥ ||

मन्त्र उच्चारण
पद पाठ

उ॒त। त्या। मे॒। य॒शसा॑। श्वे॒त॒नायै॑। व्यन्ता॑। पान्ता॑। औ॒शि॒जः॒। हु॒वध्यै॑। प्र। वः॒। नपा॑तम्। अ॒पाम्। कृ॒णु॒ध्व॒म्। प्र। मा॒तरा॑। रा॒स्पि॒नस्य॑। आ॒योः ॥ १.१२२.४

454 बार पढ़ा गया
ऋग्वेद » मण्डल:1» सूक्त:122» मन्त्र:4 | अष्टक:2» अध्याय:1» वर्ग:1» मन्त्र:4 | मण्डल:1» अनुवाक:18» मन्त्र:4


स्वामी दयानन्द सरस्वती

फिर उसी विषय को अगले मन्त्र में कहा है ।

पदार्थान्वयभाषाः - हे मनुष्यो ! जैसे (मे) मेरे (यशसा) उत्तम यश से (श्वेतनायै) प्रकाश के लिये (व्यन्ता) अनेक प्रकार के बल से युक्त (पान्ता) रक्षा करनेवाले (त्या) वे पूर्वोक्त पढ़ाने और उपदेश करनेहारे (हुवध्यै) हम लोगों के ग्रहण करने को (मातरा) मान करनेहारे (रास्पिनस्य) ग्रहण करने योग्य (आयोः) जीवन अर्थात् आयुर्दा के बढ़ाने को (प्र) प्रवृत्त होते हैं तथा जैसे तुम लोग (अपाम्) जलों के (नपातम्) विनाशरहित मार्ग को वा जलों के न गिरने को (प्र, कृणुध्वम्) सिद्ध करो वैसे (उत) निश्चय से (औशिजः) कामना करते हुए का सन्तान मैं (वः) तुम लोगों की आयुर्दा को निरन्तर बढ़ाऊँ ॥ ४ ॥
भावार्थभाषाः - इस मन्त्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है। हे मनुष्यो ! जैसे सुन्दर शिक्षा से हम लोगों की आयुर्दा को तुम बढ़ाओ, वैसे हम भी तुम्हारी आयुर्दा की उन्नति किया करें ॥ ४ ॥

हरिशरण सिद्धान्तालंकार

प्राणसाधना

पदार्थान्वयभाषाः - १. (उत) = और (त्या) = वे दोनों अश्विनीदेव - प्राणापान (मे) = मेरे (यशसा) = यश के हेतु से - मेरे यश को बढ़ाने के दृष्टिकोण से (श्वेतनायै) = मेरे जीवन की शुद्धि के लिए (व्यन्ता) = विशेषरूप से गति करते हुए तथा (पान्ता) = मुझमें सोम का पान करते हुए हैं । प्राणसाधना से जहाँ शरीर स्वस्थ होता है वहाँ मन निर्मल बनता है और बुद्धि तीव्र होती है । इस प्रकार प्राणापान हमारे जीवन को शद्ध बनाकर हमें यशस्वी बनाते हैं । यह सब क्रिया वे शरीर में वीर्य के पान व रक्षण द्वारा करते हैं । यही अश्विनीदेवों का सोमपान कहलाता है । २. (औशिजः) = मेधावी मैं - सदा हित की कामना करता हुआ (हुवध्यै) = इनको पुकारता हूँ - इनकी आराधना करता हूँ । आप दोनों (वः) = अपने (अपाम्) = इन रेतः कणरूप जलों के (नपातम्) = न गिरने देने के कार्य को (प्रकृणुध्वम्) = प्रकर्षण करनेवाले बनो । प्राणापान के द्वारा शरीर में रेतः कणों की ऊर्ध्वगति होकर हमारा उत्तमता से रक्षण हो । ३. हे प्राणापानो! आप (रास्पिनस्य) = अपने स्तोता के (आयोः) = जीवन का (प्रमातरा) = प्रकर्षेण निर्माण करनेवाले हो । प्राणसाधना से मनुष्य बहिर्मुख न रहकर अन्तर्मुख बनता है । यह अन्तर्मुखी वृत्ति उसका कल्याण - ही - कल्याण करती है । इस प्रकार प्राणसाधना से जीवन का सुन्दर निर्माण होता है ।
भावार्थभाषाः - भावार्थ - प्राणायाम से जीवन शुद्ध व यशस्वी बनता है । ये प्राणापान शक्ति का क्षय नहीं होने देते । ये मनुष्य की वृत्ति को अन्तर्मुखी करके उसके जीवन को सुन्दर बनाते हैं ।

स्वामी दयानन्द सरस्वती

पुनस्तमेव विषयमाह ।

अन्वय:

हे मनुष्या यथा मे यशसा श्वेतनायै व्यन्ता पान्ता त्या हुवध्यै मातरा रास्पिनस्यायोर्वर्द्धनाय प्रवर्तेते यथापां नपातं यूयं प्रकृणुध्वं तथोतौशिजोऽहं व आयुः सततं प्रवर्द्धयेयम् ॥ ४ ॥

पदार्थान्वयभाषाः - (उत) अपि (त्या) तौ (मे) मम (यशसा) सत्कीर्त्त्या (श्वेतनायै) प्रकाशाय (व्यन्ता) विविधबलोपेतौ (पान्ता) रक्षकौ (औशिजः) कामयमानपुत्रः (हुवध्यै) आदातुम् (प्रः) (वः) युष्माकम् (नपातम्) पातरहितम् (अपाम्) जलानाम् (कृणुध्वम्) कुरुध्वम् (प्र) (मातरा) मानकारकौ (रास्पिनस्य) आदातुमर्हस्य (आयोः) जीवनस्य ॥ ४ ॥
भावार्थभाषाः - अत्र वाचकलुप्तोपमालङ्कारः। हे मनुष्या यथा सुशिक्षयाऽस्माकमायुर्यूयं वर्द्धयत तथा वयमपि युष्माकं जीवनमुन्नयेम ॥ ४ ॥

डॉ. तुलसी राम

पदार्थान्वयभाषाः - For honour and glory with reputable action, I, child of noble ambition, invoke the two, fire and wind, one the product, the other, the giver of waters, both universal and protective as well as promotive of life and humanity. And I call upon you all: create and promote the child of waters, the fire energy, and the mother of waters, the winds.

आचार्य धर्मदेव विद्या मार्तण्ड

The same subject is continued.

अन्वय:

O men, as I the son of a person desiring wisdom for my good reputation invoke the teachers and preachers who are mighty protectors and who make me respectable, you should also do so. They are engaged in multiplying the usefulness and strength of my life. You should not allow the water to fall down uselessly, but should utilize it for various purposes. May I also try to augment the span of your life by giving instructions about health.

पदार्थान्वयभाषाः - (श्वेतनायै) प्रकाशाय = For light. (रास्पिनस्य) आदातुमर्हस्य = Noble or worthy of acceptance. (मातरा) मानकारकौ = Respecters or making us respectable. (औशिज:) कामयमानपुत्र: = The son of a man desiring wisdom.
भावार्थभाषाः - O men, as you increase our age or the span of our life by your noble teachings, so we should also ennoble and uplift your life.
टिप्पणी: (औशिज:) उशिज: पुत्र: वश-कान्तौ ।

माता सविता जोशी

(यह अनुवाद स्वामी दयानन्द सरस्वती जी के आधार पर किया गया है।)
भावार्थभाषाः - या मंत्रात वाचकलुप्तोपमालंकार आहे. हे माणसांनो! जसे चांगल्या शिक्षणाने आमचे आयुष्य तुम्ही वाढविता तसे आम्हीही तुमच्या आयुष्याचे उन्नयन करावे. ॥ ४ ॥