Reads times
PANDIT KSHEMKARANDAS TRIVEDI
११-१३ सेनापति के लक्षणों का उपदेश।
Word-Meaning: - (न) जैसे (मृगः) जंगली (वारणः) हाथी (दाना) मद के कारण (पुरुत्रा) बहुत प्रकार से (चरथम्) झपट (दधे) लगाता है। [वैसे ही] (नकि) कोई नहीं (त्वा) तुझे (नि यमत्) रोक सकता, (सुते) तत्त्वरस को (आ गमः) तू प्राप्त हो, (महान्) महान् होकर तू (ओजसा) बल के साथ (चरसि) विचरता है ॥१२॥
Connotation: - जैसे वन का मदमत्त हाथी सब ओर बे-रोक घूमकर उपद्रव मचाता है, वैसे ही नीतिज्ञ सेनापति तत्त्व विचारकर शत्रुओं को शीघ्र दबावे ॥१२॥
Footnote: ११-१३ एते मन्त्रा व्याख्याताः-अ० २०।३।१-३ ॥